Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    माल्या, मेहरबानियां और मजाक

    By September 14, 2018 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 580
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    अरुण जेटली पर दिए गए बयान से विजय माल्या पलट गया, लेकिन कांग्रेस इस बात से बेखर रही। उधर माल्या सफाई दी रहा था, इधर राहुल गांधी सांसद पी एल पुनिया को चश्मदीद के रूप में पेश कर रहे थे। पुनिया ने जेटली और पुनिया को देखने की बात कही, राहुल एक कदम आगे बढ़ गए। बोले कि माल्या लंदन भागने की बात कर रहा था। राहुल ने इस कथित बात को कैसे सुना, इसका कोई जबाब नहीं है। ऐसे बे सिरपैर के बयान राहुल की स्थिति को हल्का बनाते है। लेकिन वह इनसे कोई सबक लेने को भी तैयार नहीं है। इस तरह कांग्रेस ने खुद ही अपना मजाक बनाया है।
    बात यहीं तक सीमित नहीं है। इस प्रकरण पर कांग्रेस में यदि नैतिक बल होता तो यह शर्मिन्दी न उठानी पड़ती। विजय माल्या जैसे लोगों पर यूपीए सरकार मेहरबान थी। यह अजीब था कि पुनिया को ढाई वर्ष बाद जेटली और माल्या की मुलाकात याद आई। ऐसा भी नहीं कि यह प्रकरण अभी सामने आया है। पिछले वर्ष माल्या पर मनमोहन सिंह और चिदंबरम का दस्तावेजी संवाद सामने आया था। इसमें उस समय का प्रसंग था, जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री और चिदंबरम वित्त मंत्री थे। उस समय भी पुनिया को यह सपना नहीं आया था। गनीमत है कि उन्होंने कथित रूप में जेटली और माल्या की मुलाकात संसद भवन में देखी। इस पर भी जेटली की सफाई आ चुकी है। पुनिया यह बखूबी जानते है कि संसद में किसी सांसद का मंत्री से मिलना आसान रहता है। उस समय माल्या सांसद था।
    विजय माल्या ने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया। अरुण जेटली से उनकी कभी भी अधिकारिक मुलाकात नहीं हुई। माल्या को अपने बयान पर फिर सफाई देने के लिए आना पड़ा। लंदन की वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई के बाद बाहर आए माल्या ने अपनी सफाई पेश की। माल्या ने कहा कि जेटली से उनकी कोई औपचारिक मुलाकात नहीं हुई । बतौर सांसद वो उनसे संसद के सेंट्रल हॉल में मिले थे और अपनी बातें उनके सामने रखी थी।
    इधर नई दिल्ली में राहुल गांधी और पीएल पुनिया अपनी धुन में थे। वह माल्या के पहले वाले बयान पर मोर्चा खोले बैठे थे।
    लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होने के बाद माल्या ने संवाददाताओं को बताया था कि उसने मंत्री से मुलाकात की थी।  बैंकों के साथ मामले का निपटारा करने की पेशकश की थी।  वित्त मंत्री ने माल्या के बयान को झूठा करार देते हुए कहा कि उन्होंने  दो हजार चौदह के बाद उसे कभी मिलने का समय नहीं दिया।
    राहुल गांधी के अनुसार पीएल पुनिया ने देखा कि दोनों संसद के केंद्रीय कक्ष में मिले थे। पहला सवाल कि वित्त मंत्री भगोड़े से बात करते हैं।वह उनसे लंदन जाने के बारे में बताता है। लेकिन माल्या के बारे में वित्त मंत्री ने किसी एजेंसी को क्यों नहीं बताया। राहुल ने यह भी पूछा कि सीबीआई पर दबाव डालकर रेस्ट्रेंड नोटिस  को इन्फॉर्म्ड नोटिस में किसने बदलवाया। इस आरोप में कोई सच्चाई नहीं थी। गत वर्ष भाजपा ने आरोप लगाया था कि माल्या ने मनमोहन सिंह और चिदंबरम को दो-दो पत्र लिख कर मदद मांगी थी। माल्या ने लिखा था कि बैंक कंजोर्शियम से उन्हें साठ दिन के लिए कर्ज दिलाया जाए ताकि एयरलाइंस की ईंधन आपूर्ति बंद ना हो।
    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि माल्या ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बड़े अफसरों से भी मदद मांगी थी, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। मनमोहन और चिदंबरम ने माल्या की मदद की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, विजय माल्या उस समय लगातार प्रधानमंत्री कार्यालय के संपर्क में थे। दो हजार दस से तेरह के कई ईमेल प्रधानमंत्री कार्यालय ने वित्त मंत्रालय को प्रेषित कर दिए थे। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री वायलार रवि ने बेल आउट पैकेज की घोषणा की थी। दो हजार चार  में पहली बार माल्या को ऋण दिया गया, फिर  दो हजार आठ में ऋण दिया गया।  माल्या की कंपनी को नॉन-परफॉर्मिंग एसेट घोषित कर दिया गया था लेकिन इसके बाद भी दो हजार दस में पुनः ऋण दिया गया।
     माल्या पर भारतीय बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। भारत में उसके खिलाफ भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत मामला चल रहा है। प्रवर्तन निदेशालय  नए कानून के तहत माल्या को भगोड़ा घोषित करने और साढ़े बारह हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने की कार्यवाई कर सकेगा। कांग्रेस इस समय गलतफहमी की शिकार है। उसे लगता है कि नरेंद्र मोदी सरकार पर गड़बड़ी के आरोप लगाने से उंसकी छवि सुधर जाएगी। लेकिन इस संबन्ध में उसके सभी दांव उल्टे पड़ रहे है।
    दो हजार पन्द्रह में विजय माल्या के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। उस वक्त माल्या विदेश में रहते थे। जब माल्या भारत लौटे तो ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन ने  लुक आउट नोटिस के तहत सीबीआई से माल्या को हिरासत में लेने की बात कही।
    तब सीबीआई ने यह कहकर माल्या को हिरासत में लेने से इंकार कर दिया कि अभी माल्या एक सांसद हैं और उनकी खिलाफ कोई वॉरेंट भी जारी नहीं है। उस दौरान सीबीआई ने सिर्फ माल्या के आने और जाने की सूचना मांगी। उस के अनुसार किसी का पासपोर्ट तभी जब्त किया जा सकता है जब उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई हो या फिर उसके खिलाफ कोई जांच चल रही हो।
    यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। माल्या जांच में सहयोग कर रहा था। इसलिए उनके विदेश जाने पर रोक लगाने की आवश्यकता नहीं समझी गई। एजेंसी माल्या के विदेशी दौरों पर नजर रखे हुए थी, लेकिन कभी भी हस्तक्षेप नहीं किया क्योंकि वह हर बार वापस  लौट आता था। यह संभव है कि सीबीआई उसके भागने का अनुमान नहीं लगा सकी।  उसका सांसद होना भी इसका बड़ा कारण था। लेकिन इससे कांग्रेस सरकार की उसके ऊपर की गई मेहरबानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    Keep Reading

    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    July 27, 2026
    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    July 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    July 27, 2026
    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    July 27, 2026
    Memorandum by the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association: District Magistrate confronted over 17-point demands.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन: 17 सूत्रीय मांगों पर जिला अधिकारी को घेरा

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading