Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    चीन की खतरनाक चालबाजियां

    By January 22, 2019 Current Issues 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 575

    हाल ही में चीनी सैनिकों द्वारा अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले के तूतिंग क्षेत्र में एक किलोमीटर अंदर घुसकर सड़क बनाने की कोशिश का कोई वाजिब निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है। इसे चीन की दुर्नीति के अलावा कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि भारतीय सैनिकों ने उनको वापस जाने पर मजबूर कर दिया और इस समय उनका निर्माण कार्य नहीं चल रहा है। आज की स्थिति में वहां भारतीय सुरक्षा बलों का कब्जा है। इससे तो हम राहत की सांस ले सकते हैं कि तूतिंग में डोकलाम जैसी स्थिति पैदा नहीं हुई। किंतु जब भारतीय तिब्बती सीमा पुलिस ने उन्हें काम रोकने के लिए कहा तो उनका जवाब था, हम अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उसके बाद सेना को वहां हस्तक्षेप करना पड़ा।

    आखिर चीन ने ऐसा क्यों किया? ध्यान रखिए, जिस इलाके में ये सड़क बना रहे थे वह 3488 किलोमीटर वास्तविक नियंत्रण रेखा का हिस्सा नहीं है जिस पर मतभेद माना जाता है। वस्तुत: इस इलाके में पहली बार यह घटना हुई है। यह पहलू ज्यादा चिंताजनक है। यही नहीं जिस समय की यह घटना है उस समय हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से नई दिल्ली में सीमा विवाद पर बातचीत कर रहे थे। तो एक ओर बातचीत और दूसरी ओर ऐसी हरकत का क्या अर्थ हो सकता है? भारत को परेशान करने और दबाव में लाने के अलावा इसका कोई उद्देश्य हो ही नहीं सकता।

    चीन ने पूरे अरुणाचल पर अपना दावा जताते हुए इसे दक्षिणी तिब्बत कहता है। इस घटना पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग की टिप्पणी में कहा भी गया कि हमने अरुणाचल प्रदेश के वजूद को कभी माना ही नहीं। वे कहते हैं कि सीमा मुद्दे पर हमारी स्थिति स्पष्ट एवं एक जैसी है तो इसका मतलब यही है कि जिन भागों पर चीन का दावा है वे चीन के ही हैं और इस सोच में कोई बदलाव नहीं है।

    हालांकि भारतीय सीमा में घुसने और सड़क बनाने की सूचना से चीन ने इनकार किया है। पर उनके बयान से ही कुटिलता साफ झलक जाती है। जाहरि है, हम यह नहीं मान सकते कि चीन आगे से ऐसा नहीं करेगा। वह आगे भी इस तरह हमें उकसाने वाली कार्रवाई करता रहेगा। उसकी रणनीति अरुणाचल पर अपने दावे को बनाए रखने की है। सीमा विवाद पर वह बातचीत करेगा, लेकिन समाधान के किसी सूत्र से सहमत भी नहीं होगा। भारत को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हर क्षण तैयार रहना होगा। 

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    1 Comment

    1. cfftyy on January 9, 2024 6:12 pm

      Wonderful blog! Do you have any tips and hints for aspiring writers?

      I’m hoping to start my own site soon but I’m a little lost on everything.
      Would you suggest starting with a free platform like WordPress or go for a paid
      option? There are so many options out there
      that I’m totally overwhelmed .. Any recommendations? Kudos!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading