Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    By August 17, 2018Updated:August 17, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 559

    नई दिल्ली, 17 अगस्त 2018: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में आज पूरे देश से जनसैलाब उमड़ पड़ा, उनका अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे दिल्‍ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया जायेगा। अटल जी का अंतिम संस्‍कार स्‍मृति स्‍थल में किया जाएगा जो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री के स्‍मारकों के बीच स्थित है। वाजपेयी का पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास छह, कृष्ण मेनन मार्ग पर रखा गया था। बता दें कि श्री वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की उम्र में गुरुवार शाम एम्स में निधन हो गया।

    संस्मरण: अटल जी का लखनऊ से था गहरा नाता

    संस्मरण: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का लखनऊ से बहुत पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। वह यहां के पांच बार सांसद भी रहे हैं। वर्ष 1995 में लखनऊ के महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर से राय की चुनावी सभा में अटल जी ने कहा था। लखनऊ की नागरिक समस्याएं बड़ी विकट स्थिति में है, लखनऊ बीमार है। गोमती मर रही है अब इनके समाधान के लिए लखनऊ को एक सर्जन की जरूरत है। मैं एक डॉक्टर को लेकर आया हूं। जिन्होंने मेरी भी चिकित्सा की है उनकी चिकित्सा के कारण मैं स्वस्थ हूं और आपके सामने खड़ा हूं, और ठीक से खड़ा हूं। डॉक्टर मरीज को दवा देकर ठीक करने का प्रयास करेंगे। यदि सफलता हासिल करने में नाकामयाबी मिलती है तो चीरफाड़ करने से भी नहीं चूकेंगे।

    Image may contain: 13 people
    दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निवास स्थान पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पण एवं शोकाकुल परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव

    अटल जी ने बनारस से सीखा पत्रकारिता का पहला पाठ:

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने पत्रिकारिता का ककहरा बनारस से ही सीखा। उनके अंदर के कवि को भी बनारस से ही सबसे पहले प्रतिष्ठा मिली थी। करीब 6 से 7 दशक पहले बनारस से ‘समाचार पत्र’ का नाम अखबार प्रकाशित हुआ करता था। एक आना के इस प्रातः कालीन अखबार के संपादक मोहनलाल गुप्ता भैया जी बनारसी हुआ करते थे। संस्कृति और राजनीतिक संस्कार विषय उनके आलेख सबसे पहले समाचार अखबार में ही प्रकाशित हुए। अखबार के साप्ताहिक अंक में अटल जी की कई आरंभिक कविताओं को भी भैया जी बनारसी ने समाचार में स्थान दिया।

    साभार: ANI

    इसके उपरांत अटल बिहारी वाजपेई ने स्वदेश नामक समाचार पत्र के लिए संवाददाता पद के लिए काम किया और ‘स्वदेश’ बनारस का एकमात्र सांध्य समाचार पत्र हुआ करता था। स्वदेश के लिए अटल जी ने टाउन हॉल में होने वाले संगीत परिषद के राष्ट्रीय आयोजन कवरेज भी की थी और इसमें अटल जी एक सफल और सशक्त संपादक के रूप में भी प्रतिष्ठित हुए। उन्होंने राष्ट्र धर्म 5000 और वीर अर्जुन जैसी राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत पत्रिकाओं का सफल संपादन किया।

    साभार: ANI

    अटल जी ने ऐसे निभाए संबंध:

    राजनीति में बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद भी अटल जी ने भैया जी बनारसी को याद रखा। भैया जी के पुत्र राजेंद्र गुप्त बताते हैं कि एक बार उनके चाचा के दोनों बच्चियों संजय और संगीता को डिप्थीरिया बीमारी हो गई थी। उन दिनों बनारस में डिप्थीरिया का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। बिना इंजेक्शन के दोनों बच्चों की जान बचना संभव नहीं था। ऐसे में काफी संकोच करते हुए भैया जी ने अटल जी से संपर्क किया। तब अटल जी ने विदेश मंत्री हुआ करते थे। अटल जी ने उस दिन अपने करीबी व्यक्ति को विमान से 12 इंजेक्शनों के साथ बनारस भेजा जिसके बाद दोनों बच्चे ठीक हो गए।

    Keep Reading

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading