Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सीमापार के बयान से बेनकाब सियासत

    ShagunBy ShagunOctober 31, 2020Updated:October 31, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 525

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    भारत में अक्सर वोटबैंक की सियासत अधिक प्रभावी हो जाती है। इसके चलते राष्ट्रीय एकता के प्रतिकूल बयान दिए जाते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऐसे बयानों से बचने की नसीहत दी। उन्होंने पुलमावा आतंकी हमले पर पाकिस्तान की स्वीकारोक्ति का उल्लेख किया। इस संदर्भ में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल आदि के बयान एक बार फिर चर्चा में आ गए। इन्होंने पाकिस्तान की जगह भारत सरकार पर ही निशाना लगाया था।

    पाकिस्तान की आतंकी हरकतें जगजाहिर है। लेकिन भारत में वोटबैंक सियासत इस सच्चाई को स्वीकार करने में संकोच करती है। अब तो पाकिस्तान ने स्वयं आतंकी हमले की जिम्मेदारी कबूल की है।

    पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी इस हमले को इमरान सरकार की उपलब्धि बताया है। उसने ने संसद में कहा कि पुलवामा में भारतीय सुरक्षा बल के काफिले पर हुए हमले में पाकिस्तान का हाथ था। फवाद यहीं तक नहीं रुका, उसने कहा कि पुलवामा हमला पाकिस्तान की कामयाबी है। फवाद चौधरी ने पुलवामा हमले का श्रेय इमरान खान और उनकी पार्टी को दिया।

    नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बयान कई लोगों के असली चेहरे सामने आ गए है। उस आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी को ऐसे नृशंस हमले से फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा था कि जब हम पुलवामा के चालीस शहीदों को याद कर रहे हैं, तब हमें पूछना चाहिए कि पुलवामा आतंकी हमले से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ। राहुल के सहयोगी बीके हरिप्रसाद ने तो इस हमले को नरेंद्र मोदी व इमरान खान के बीच मैच फिक्सिंग करार दिया था। दिल्ली की वोटबैंक सियासत में अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को बढ़त नहीं देना चाहते थे। इसलिए वह भी भारत सरकार पर टूट पढ़ें। कहा कि पाकिस्तान और इमरान खान खुलकर मोदी जी का समर्थन कर रहे हैं।

    अब यह स्पष्ट है कि मोदी जी ने कोई गुप्त समझौता किया है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हर कोई पूछ रहा है- क्या लोकसभा चुनाव से पहले मोदी जी की मदद के लिए पाकिस्तान ने हमारे चालीस बहादुर जवानों को मार दिया।

    नरेंद्र मोदी ने बल्लभ भाई पटेल प्रतिमा के निकट इस प्रकरण का उल्लेख किया। कांग्रेस व आप के बयान राष्ट्रीय एकता की भावना का उल्लंघन करने वाले थे। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हमारे देश के जवान शहीद हुए थे उस वक्त भी कुछ लोग राजनीति में लगे हुए थे।

    उन्होंने कहा कि उस वक्त वह सारे आरोपों को झेलते रहे, भद्दी भद्दी बातें सुनते रहे। मेरे दिल पर गहरा घाव था। लेकिन पिछले दिनों पड़ोसी देश से जिस तरह से खबरें आई है, जो उन्होंने स्वीकार किया है,इससे इन दलों का चेहरा उजागर हो गया है। गुजरात के सरदार पटेल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम मोदी ने परेड को संबोधित किया।

    कहा कि जब मैं अर्धसैनिक बलों की परेड देख रहा था,तो मन में एक और तस्वीर थी। ये तस्वीर थी पुलवामा हमले की। देश कभी भूल नहीं सकता कि जब अपने वीर बेटों के जाने से पूरा देश दुखी था,तब कुछ लोग उस दुख में शामिल नहीं थे, वो पुलवामा हमले में अपना राजनीतिक स्वार्थ देख रहे थे। देश भूल नहीं सकता कि तब कैसी कैसी बातें कहीं गईं, कैसे-कैसे बयान दिए गए।

    देश भूल नहीं सकता कि जब देश पर इतना बड़ा घाव लगा था, तब स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कितने चरम पर थी। नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की दुहाई देते हुए राजनीतिक दलों से कहा कि मैं ऐसे राजनीतिक दलों से आग्रह करूंगा कि देश की सुरक्षा के हित में,हमारे सुरक्षाबलों के मनोबल के लिए, कृपा करके ऐसी राजनीति न करें, ऐसी चीजों से बचें। अपने स्वार्थ के लिए, जाने अनजाने आप देश विरोधी ताकतों की हाथों में खेलकर,न आप देश का हित कर पाएंगे और न ही अपने दल का।

    Shagun

    Keep Reading

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading