Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    श्री कृष्ण की नगरी में विकास

    By September 1, 2018 Hot issue 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548
    दिलीप अग्निहोत्री
    पर्यटन के अनेक क्षेत्र होते है। उत्तर प्रदेश में अपवाद छोड़ कर सभी की उपलब्धता है। यहां के धार्मिक पर्यटन का तो वैश्विक महत्व है। काशी,सारनाथ, अयोध्या, मथुरा वैश्विक धार्मिक पर्यटन केंद्र है। भगवान कृष्ण के प्रति यूरोप, अमेरिका के लाखों लोगों की आस्था है। इनका श्रीकृष्ण जन्मभूमि से भी लगाव है। बड़ी संख्या में लोग इन धार्मिक पर्यटन स्थलों पर आते रहते हैं। लेकिन स्वतंत्रता के बाद वैश्विक पर्यटन की दृष्टि से इन स्थानों का समुचित विकास नहीं किया गया। उस समय से सुनियोजित विकास की योजना बनाई जाती तो आज यहां कोई समस्या नहीं होती।
    यह अच्छा है कि उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ओर विशेष ध्यान दिया है। इन सभी महत्वपूर्ण स्थानों को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में वह कारगर कदम उठा रहे है। इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार सौ दो करोड़ रुपये की सौगात दी है। ब्रज विकासोत्सव में मुख्यमंत्री ने एक सौ आठ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण कर दो सौ चौरानबे करोड़ रुपये की योजनाओं को शिलान्यास किया।
    वृंदावन के नगला राम ताल स्थित कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन का उद्घाटन किया। इस प्रकार के आश्रम के निर्माण के लिए काशी और लखनऊ में भी भूमि उपलब्ध कराएंगे, जिसकी देखभाल प्रदेश सरकार करेगी।
     योगी ने केंद्र सरकार द्वारा छप्पन करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए कृष्ण कुटीर महिला सदन का उद्घाटन किया।
    ऐसा नहीं कि योगी आदित्यनाथ ने विकास के यह कार्य अभी किये है। शासन संभालने के बाद ही उन्होंने इस ओर ध्यान देना शुरू कर दिया था। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की स्थापना की थी। मुख्यमंत्री उसके पदेन अध्यक्ष बनाये गए है। इस विकास परिषद ने कार्य भी शुरू कर दिया था। पिछले दिनों  योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीन सौ अठारह करोड़ रुपये  से अधिक की परियोजना मंजूर की गई थी। इसके अलावा गोवर्धन, मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना, कोसीकलां और नंदगांव में भी विकास कार्य किये जायेगें।
    प्रदेश ब्रज विकास बोर्ड का गठन कर उसके कार्यकारी अध्यक्ष को मुख्य सचिव स्तर के प्रशासनिक अधिकार सौंप दिए थे। पैंतालीस करोड़ रुपये  के प्रस्ताव इसी बोर्ड ने बनाये थे। इसमें से वृंदावन परिक्रमा मार्ग का विकास, गोवर्धन में बड़ी और छोटी परिक्रमा मार्ग व्यवस्था के अलावा सीसीटीवी कैमरे और साउंड सिस्टम लगने हैं। मथुरा में रेलवे के निकट कृष्णा लेक का विकास किया जाएगा।
    मांट में भांडीरवन का जीर्णोद्धार, भरनाखुर्द गांव में सूर्यकुंड का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण, बरसाना में गोवर्धन ड्रेन के पास दो यात्री जनसुविधा केंद्र, राधारानी मंदिर के पास उद्यान विभाग की भूमि पर जलपान गृह का निर्माण और मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था की जानी है। इसके अलावा नंदगांव में रंगीली चौक और मंदिर की सीढि़यां, कोकिलावन में परिक्रमा मार्ग और जनसुविधा, गोकुल में रसखान समाधि में इंटरप्रिटेशन सेंटर और महावन स्थित ब्राह्मण घाट का जीर्णोद्धार होना है। प्रसाद योजना में रोडवेज बस स्टेशन गोवर्धन में मल्टीलेवल पार्किंग, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर काम, सूर्य कुटी में चंद्रसरोवर पर लाइट एंड साउंड सिस्टम, कुसुम सरोवर पर म्यूजिकल फाउंटेन और मानसी गंगा के पास जनसुविधा का निर्माण होगा।
    ब्रज विकास योजना के तहत पंचवर्षीय योजना तैयार की जा रही है। वृंदावन में दो वन ब्लॉक का विकास चल रहा है। इसके तहत सुनरख में करीब एक सौ उन्नीस हेक्टेयर और अहिल्यागंज बांगर की चार सौ हेक्टेयर और गोवर्धन परिक्रमा में वन विभाग की जमीन को ब्रज विकास परिषद को दिया जा रहा है। स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री ने मथुरा के विकास के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों प्रकार की योजनाएं बनाई हैं। इससे यह उम्मीद है कि निकट भविष्य में मथुरा ही नहीं अन्य धर्मिक पर्यटन नगरों का विश्व स्तरीय विकास होगा। इतना ही नहीं योगी ने एक जिला एक उत्पाद की तर्ज पर एक जिला एक पर्यटन केंद्र की योजना बनाएगी। इसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा।

    Keep Reading

    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    आग ही क्यों? जब घर की चारदीवारी में ही महिलाओं की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल!

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    1 Comment

    1. 온라인바카라사이트 on September 7, 2018 6:35 pm

      I am curious to find out what blog system you happen to be working with?
      I’m experiencing some small security issues with my
      latest site and I’d like to find something more safeguarded.
      Do you have any recommendations?

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    November 2, 2026
    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    November 1, 2026
    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    November 1, 2026
    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    November 1, 2026
    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    November 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading