Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    राज्यों में लोगों के प्रति नफरत की आग

    By October 15, 2018 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 616

    बता दें कि गुजरात में जो उत्तर भारतीयों के लिए भयावह स्थिति पैदा की गयी वह कोई सामान्य घटना नहीं हैं। लोगों का पलभर में रोजीरोटी के साथ घर उजड़ गया, क्या अब गुजरात की सरकार वहां से पलायन किये गए देश के नागरिकों को उनका सम्मान और रोजी रोटी वापस दे पायेगी फिलहाल ऐसा तो देखने में नहीं लगता?

    गुजरात से भागते उत्तर भारतीयों को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि वहां क्या हुआ होगा। सामान्य स्थिति में कोई अपनी रोजी-रोटी छोड़कर वापस नहीं आता। गुजरात पुलिस का कहना कि बहुत सारे लोग त्योहार मनाने जा रहे हैं, सफेद झूठ है। इस समय ऐसा कोई त्योहार नहीं जिसके कारण वहां से भरी हुई रेलें उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश की ओर आएं।

    यह साफ है कि ठाकोर सेना के लोगों ने एक नाबालिग के साथ हुए बलात्कार का बहाना बनाकर धमकी भरा ऐसा वातावरण बनाया कि उत्तर भारतीय जान बचाकर भागने लगे। इस जघन्य अपराध के आरोप में एक बिहारी के पकड़े जाने के बाद ऐसा आक्रोश पैदा किया मानो उत्तर प्रदेश, बिहार या मध्य प्रदेश के सारे लोग अपराधी ही हों। हालांकि गुजरात सरकार ने अब सख्ती बरती है। सारे पुलिस वालों की छुट्टियां रद्द कर उनकी उन जगहों पर तैनाती की गई है, जहां कारखानों या बाजारों में उत्तर भारतीय कार्यरत हैं या उनका खुद का व्यापार है या फिर उनका निवास है। किंतु स्थिति अभी तक बहुत बदली नहीं है। गुजरात सदियों से प्रवासियों का स्वागत करने वाला प्रदेश रहा है।

    Related image

    गुजराती समुदाय खुद प्रवासी बनकर जहां भी गए वहां दूसरी संस्कृतियों के साथ घुल-मिलकर रहते हैं। इसलिए गुजरात में ऐसी संकीर्ण और घातक क्षेत्रीयता को उभारा जा सकता है, इसकी कल्पना नहीं थी। जाहिर है, इसकी साजिश लंबे समय से रची जा रही थी। कांग्रेस के विधायक एवं ठाकोर सेना के संयोजक अल्पेश ठाकोर प्रवासियों के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं। घृणा पैदा कर आग लगाने में उनकी तथा उनके संगठन की भूमिका प्रमुख रही है।

    लौटते कामगार ही बता रहे हैं कि ठाकोर सेना के लोगों ने ही उन्हें धमकाया। कहा जा रहा है कि ज्यादातर उत्तर भारतीय एक पार्टी को वोट देते हैं, इसलिए ऐसी साजिश रची गई। यह अत्यंत शर्मनाक है। ये लोग भूल रहे हैं कि गुजरात की अर्थव्यवस्था में गैर गुजरातियों का बहुत बड़ा योगदान है। वहां करीब एक तिहाई से ज्यादा कामगार गैर गुजराती ही हैं। उच्च पदों से मजदूर तक ये भरे-पड़े हैं। इनने वहां स्वयं का कारोबार भी खड़ा किया है।

    अगर ये बाहर हो गए तो गुजरात की अर्थव्यवस्था की चूल हिल जाएगी। तभी तो उद्योग एवं व्यापार संगठनों ने मुख्यमंत्री विजय रु पाणी से मिलकर इसे रोकने तथा गैर गुजरातियों की सुरक्षा की मांग की है। यह भयावह स्थिति जितनी जल्दी रु के उतना ही अच्छा। देश सबका है।

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading