Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    किसान आंदोलन पर समाधान कब ?

    ShagunBy ShagunJanuary 6, 2021 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 604

    जी के चक्रवर्ती

    किसान आंदोलन को रोकने या खत्म करने के लिये वास्तव में केंद्र सरकार क्या चाह रही है? या क्या कर रही है? यह बात सभी के समझ से दूर है। बीते साल 20 और 22 सितम्बर को भारत की संसद ने कृषि संबंधी तीन विधेयकों को पारित किया था और 27 सितंबर को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन विधेयकों को मंजूरी दे दी, जिसके बाद से देश मे यह तीनों क़ानून बन गए। इन क़ानूनों के प्रवाधानों के विरोध में देश की राजधानी के सीमा पर किसानों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा हैं।

    पिछले 25 नबम्बर से दिल्ली की सीमा पर पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा एवं कुछ दूसरे राज्य के किसानों का सम्मिलित होकर धरना प्रदर्शन खुले आसमान के नीचे इस कड़कती हुई ठंडक और बारिश में लगातार जारी रखे हुये हैं।

    इस प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच अभी तक कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन जिसमे कोई भी नतीजा नहीं निकला और फिलहाल अभी भी हल निकलता नजर नहीं आ रहा है।

    तो सभी को पता है कि किसान द्वारा तीनों क़ानून को वापस लेने की मांग लगातार की जा रही है जबकि केंद्र सरकार क़ानून के कुछ विवादास्पद हिस्सों में संशोधन करने की बात कर रही है आखिर सवाल उठता है कि जब सरकार इस बिल के कुछ विवादास्पद मुद्दों को स्वीकार कर रही है तो केंद्र सरकार ऐसे विवादास्पद मुद्दों को कृषि बिल के पास करने से पहले ही उसे बिल से क्यों नही हटाया गया? उस पर तुर्रा यह कि सरकार अभी भी दावा कर रही है कि नए क़ानूनों से किसानों का कोई नकुसान नहीं होगा। ऐसे में पुनः यह सवाल उठता है कि आखिर ऐसी वह कौन सी वजह थी जिसके कारण कृषि बिल को आनन- फानन में पास कराने की आवश्यकता पड़ी?

    जाकर कहते हैं कि यदि कृषि बिल को पास करने से पहले ही देश के किसान नेताओं एवं अर्थशास्त्रियों से सलाह करके इस बिल को पास किया जाता तो शायद आज इस स्थिति की नौबत ही नही खड़ी होती।

    जहां एक तरफ कुछ किसानों ने इस धरना प्रदर्शन में अपनी जान तक गवां दी ऐसे में उनके मृतक किसानों के लिये मात्र श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेना मौजूदा सरकर द्वारा औपचारिकता भर ही कहलायेगा। ऐसे में यह पार्टी अपने को पाक-साफ नही कह सकती और जहां तक प्रधानमंत्री के अभी तक के सभी तरह के किये गये अच्छे निर्णयों पर एक कृषि बिल ने पानी फेर कर रख दिया। अब यदि सरकार इस बिल को वापस भी ले लेती है तो भी वह अपने आप को कभी सही साबित नही कर पायेगी।

    सरकार का यह कहना कि हम मंडियों में सुधार करने के दृष्टिकोण से कृषि कानूनों को लेकर आये हैं, लेकिन यदि सच कहा जाये तो इन कानूनों में कहीं पर भी मंडियों के समस्याओं की सुधारे जाने जैसी बातों का उल्लेख तक नही मिलता है। ऐसे में किसानों द्वारा किये जा रहे धरना-प्रदर्शन कर कृषि बिल को वापस लेने की मांग को गलत नही कहा जा सकता है। फिलहाल समस्या का हल निकलना बेहद जरुरी है !

    Shagun

    Keep Reading

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    Memorandum by the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association: District Magistrate confronted over 17-point demands.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन: 17 सूत्रीय मांगों पर जिला अधिकारी को घेरा

    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading