Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    15वें राष्ट्रीय पुस्तक मेला का समापन: आज होगा प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

    By September 16, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 578

    किताबों के बीच और भी बहुत कुछ 

     लखनऊ, 16 सितम्बर। हरदोई के शिक्षक लवकुश गुप्ता ने कहा- पुस्तक मेला लोगों को पढ़कर किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। हारुन रिजवी ने कहना था- ऐसे आयोजन शहर में बराबर होते रहने चाहिए ताकि नई और युवा पीढ़ी का लगाव अपनी संस्कृति और पुस्तकों के प्रति बनी रहे। युवा अर्पिता का मानना था कि मेले में आकर बहुत कुछ नया देखने और सीखने को मिलता है।
    ये विचार यहां मोतीमहल वाटिका लाॅन राणा प्रताप मार्ग में पन्द्रहवां राष्ट्रीय पुस्तक मेले में आने वाले कुछ पुस्तकप्रेमियों के हैं। आज शनिवार के दिन मेले में पुस्तक प्रेमियों की उमड़ी भारी भीड़ की बदौलत खूब रौनक रही। पुस्तक मेले का कल आखिरी दिन होगा। समापन कल शाम पांच बजे विधानसभाध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित करेंगे। कल ही विजयी प्रतियोगियों को सम्मानित किया जायेगा।
    अपने अंतिम दौर में पहुंच चुके इस पुस्तक मेले में विविध विषयों की किताबें तो हैं ही। यहां इससे अलग भी बहुत कुछ है। सांस्कृतिक मंच के करीब खूबसूरत पौधों का स्टाल है। मेले के हर कार्यक्रम में भी संयोजक पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए अतिथियों को फूलों की जगह पौधे भेंट कर रहे हैं। मेले में कोलकाता से आए जूट के बैग बहुत पंसद किए जा रहे हैं। बच्चों और महिलाओं के समूह द्वारा तैयार बैग-बटुए के एक और स्टाल बैगवती में भी बहुत सी आकर्षक डिजाइनें हैं। स्कूलों, अध्यापकों और शिक्षकों के काम के उपकरण, चार्ट, स्टेशनरी व अन्य उपयोगी सामग्री भी पसंद की जा रही है। साथ ही कई तरह के व्यंजनों का लुत्फ भी मेले में लिया जा सकता है।
    बच्चों ने आज मेले में चली गतिविधियों में खूब रुचि ली। ज्योति किरन रतन के संयोजन मे बाल व युवा मंच पर चली प्रतियोगिताओं में राधा सिंह, प्रियज मिश्र, उमेश, ऐश्वर्य, रिद्धिमा, वत्सला, स्वतंत्र ंिसंह, शुभम पाण्डेय, विहान राही, ऐश्वर्य गुप्ता आदि अनेक बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। दिव्यांश पब्लिकेशंस के संयोजन में डा.योगेश प्रवीन की किताब पराया चांद और निलेश शर्मा के उपन्यास मिस्टर इरिटेटिंग का विमोचन कनक रेखा चैहान, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मिश्रा, कवि तरुण प्रकाश, डा. अमिता दुबे, प्रो.कमला श्रीवास्तव, इत्यादि अतिथियों ने दोनों लेखकों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर केवलकुमार के संगीत में मुख्य रूप से गीतकार उदयभान पाण्डेय के गीतों पर आधारित संगीता श्रीवास्तव के गाए गीतों की सीडी जग के रखवाले को भी लोकार्पित किया गया। संगीता ने कुछ गीतों के मुखड़े भी सुनाए। इससे पहले सुबह कार्यक्रमों का आगाज सुंदरम् संस्था की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में विविध रचनाओं से हुआ। विजयश्री फाउण्डेशन के समाजसेवी विशाल सिंह को उनकी उत्कृष्ट समाजसेवी के लिए मेला संयोजक मनोज सिंह चंदेल व आस्था ढल ने अतिथियों की उपस्थिति में अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। माध्यम के अनूप श्रीवास्तव के संयोजन में चले व्यंग्य पाठ समारोह में राजीव मित्तल की पुस्तक कबीरा का विमोचन आकाशवाणी के निदेशक पृथ्वीराज चैहान, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष राय की अध्यक्षता और यहां व्यंग्य पाठ के लिए आलोक शुक्ल, मुकुल महान, अमित अनपढ़ की उपस्थिति में हुआ। वारियर अकादमी की कार्यशाला में युवाओं ने लोगों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। अंत में दि हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट की ओर से हुए अध्यात्मिक कार्यक्रम में जीवन को मधुर बनाने का संदेश दिया गया।

    पुस्तक मेले में आज 17 सितम्बर 2017 

    पूर्वाह्न 11.00 बजे – लोकार्पण- मो.मूसा खान अशांत बाराबंकी की पुस्तक मर गई संवेदना
    अपराह्न 1.00 बजे- बाल एवं युवा मंच पर नृत्य गायन का विविध प्रदर्शन
    अपराह्न 2.30 बजे – लोकार्पण- कादम्बिनी क्लब इंदिरानगर की स्मारिका विद्योत्तमा
    अपराह्न 3.30 बजे – बाल कवि सम्मेलन संयोजन-शीला पाण्डेय
    शाम 5.30 बजे- समापन समारोह
    शाम 7.30 बजे- मुशायरा- नई कलम से

    Keep Reading

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    AAP stages strong protest over power crisis; clashes with police.

    बिजली संकट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    “एक पेड़ मां के नाम” : CM योगी ने सम्मानित किए पर्यावरण योद्धा

    National Civil-Military Seminar on Floods

    मानसून-2026 की तैयारी: बाढ़ पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading