Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, February 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    बुलडोजर बाबा की निर्णायक भूमिका

    ShagunBy ShagunMarch 27, 2022 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 551

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    भाजपा ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। इसमें विकास और बुलडोजर बाबा की निर्णायक भूमिका रही। मुख्य विपक्षी इस मामले में बहुत पीछे रह गया। भाजपा को लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत मिला। ऐसे में विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ के नाम पर सहमति स्वभाविक ही थी। भाजपा विधायक दल के नेता चुन लिए गए।

    विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव सुरेश खन्ना ने रखा। सूर्य प्रताप शाही, सुशील शाक्य और अन्य विधायकों ने समर्थन किया। विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं गृहमंत्री अमित शाह, सह पर्यवेक्षक रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत प्रमुख नेता मौजूद रहे। नेता चुने जाने के बाद योगी ने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत पूरी पार्टी के प्रति आभार जताया।

    प्रधानमंत्री पिछले कुछ समय में कई बार उत्तर प्रदेश की यात्रा पर आए थे। उनकी प्रत्येक यात्रा यूपी की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित हो रही थी। सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन योगी आदित्यनाथ की अनवरत मेहनत व सक्रियता से संभव हो रहा थी। उसी दौरान नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया था। इसकी चर्चा दुनिया में हुई। इसके पहले कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लोकार्पण में तो बीस देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लोकार्पण अवसर पर युद्धक विमानों के प्रदर्शन को भी दुनिया ने गौर से देखा। मेडिकल कॉलेज निर्मांण में भी यूपी शिखर पर पहुंच गया था। नरेंद्र मोदी ने स्वयं कहा था कि योगी सरकार की सभी उपलब्धियों को गिनाना संभव नहीं है क्योंकि इसके लिए बहुत समय की आवश्यकता होगी।

    नरेंद्र मोदी योगी की जमकर सराहना कर रहे थे। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश की जनता अब कह रही है- यूपी प्लस योगी, बहुत है उपयोगी। नरेंद्र मोदी ने मंच से इस नारे को कई बार दोहराया था। अपार जनसमूह ने इसका पुरजोर समर्थन किया था। देर तक जनसभा में यह नारा गूंजता रहा।
    उसी अवधि में मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास हुआ था।

    योगी सरकार ने व्यवस्था को सुधारने का बखूबी कार्य किया है। माफियाओं पर नकेल कसी गई। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लोकार्पण के साथ ही उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे वाला राज्य बन गया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे और बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रगति पर है। सबसे बड़ी गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना अगले करीब दो वर्ष पूरी होगी।

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण गोरखपुर-आजमगढ़ के बीच तेजी से चल रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे लगभग छह सौ किमी लंबी होगी। देश की सबसे लंबी गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज तक बनेगी। इसके लिए पंचानबे प्रतिशत से ज्यादा जमीन ली जा चुकी है। डबल इंजन की सरकार, मोदी योगी की जोड़ी, उत्तर प्रदेश में पांच एक्सप्रेस- वे,काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण,एयरपोर्ट निर्माण और कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ स्थिति, माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने आदि को लोगों ने सराहनीय कार्य बताया।

    योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया। इसी क्रम में वैश्विक स्तर की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का संजाल बिछाया जा रहा है। विकास के मामले में सरकार का नजरिया समग्रता का है। सरकार एक्सप्रेस-वे के साथ एयर कनेक्टिविटी पर भी बराबर का जोर दिया। सरकार ने दशकों से लंबित वाण सागर, अर्जुन सहायक नहर, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोनाओं को पूरा किया। किसानों को समय से पानी के साथ खाद भी मिले, इसके लिए करीब तीन दशक से बंद गोरखपुर के खाद कारखाने की जगह नया कारखाना लगाया। सबके स्वास्थ्य का सपना साकार करने के लिए गोरखपुर एम्स का भी उद्घाटन हो चुका है। विकास का यह सिलसिला जारी रहेगा। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद से पांच वर्ष पहले तक मात्र एक एक्सप्रेस-वे बना था।

    आज छह एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर एक्सप्रेस-वे और अब गंगा एक्सप्रेस-वे की नींव रखी जा रही है। लगभग छह सौ किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे न केवल प्रयागराज से मेरठ को जोड़ने का काम करेगा, बल्कि इससे रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। यह आपसी दूरी को कम करेगा। दिलों की दूरी को भी कम करेगा। लोगों को जोड़ने का भी काम करेगा। योगी के नेतृत्व पर पहले भी कोई संशय नहीं था। चुनाव परिणाम आने के साथ ही उनका दावा पहले से अधिक मजबूत हो गया था।

    Shagun

    Keep Reading

    BNP's historic victory in Bangladesh: Return to power after 20 years, what does it mean for India?

    बांग्लादेश में BNP की ऐतिहासिक जीत: 20 साल बाद सत्ता में वापसी, भारत के लिए क्या मायने?

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

    Supersonic Saffron Power

    सुपरसोनिक केसरिया पावर: योगी का ब्रह्मोस बैनर बना यूपी की डिफेंस क्रांति का सिग्नल!

    Inclusive urban development will fulfill the dream of a developed India@2047: A.K. Sharma

    यूपी सरकार की धमाकेदार उपलब्धियां: मंत्री ए.के. Sharma ने सदन में विपक्ष को दिया करारा जवाब!

    The truth about AI in social media will no longer be hidden – a major step by the Centre, a new direction for transparency and security.

    सोशल मीडिया में AI की सच्चाई अब छिप नहीं सकेगी- केंद्र का बड़ा कदम, पारदर्शिता और सुरक्षा की नई दिशा

    लापता बच्चों के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की गंभीर चिंता और महत्वपूर्ण निर्देश

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Go Spiritual's new message for Valentine's Day: "True love is spiritual!"

    वैलेंटाइन डे पर गो स्पिरिचुअल का नया संदेश: “सच्चा प्रेम आध्यात्मिक होता है!”

    February 14, 2026
    BioAsia 2026 Positions Telangana as a Global TechBio Powerhouse

    हैदराबाद बनेगा दुनिया का नया टेक-बायो हब!

    February 14, 2026
    Quote: Keep working selflessly, whatever happens will be good.

    Quote: निस्वार्थ भाव से कर्म करते रहो जो भी होगा अच्छा ही होगा

    February 14, 2026
    Valentine's Day 2026: Youngsters are now shifting to virtual dates, proposing on Zoom, with zero risk!

    वैलेंटाइन डे 2026: युवा अब वर्चुअल डेट्स पर शिफ्ट, किया Zoom प्रपोज़, जीरो रिस्क!

    February 14, 2026
    BNP's historic victory in Bangladesh: Return to power after 20 years, what does it mean for India?

    बांग्लादेश में BNP की ऐतिहासिक जीत: 20 साल बाद सत्ता में वापसी, भारत के लिए क्या मायने?

    February 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading