Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    प्रतिभा सिंटेक्स को मिले ‘डेयर टू ड्रीम’ और इनोवेशन अवार्ड समेत तीन पुरस्कार

    By November 22, 2018 Education 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 735
    इंदौर, 22 नवंबर 2018: इंदौर स्थित टेक्सटाइल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी प्रतिभा सिंटेक्स को हाल ही में राजधानी भोपाल में हुए एक इवेंट के दौरान फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ द्वारा प्रस्तुत किए गए टेक्सटाइल क्षेत्र की इमर्जिंग कंपनी ऑफ द ईयर के लिए ‘डेयर टू ड्रीम’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
    बता दें कि इस समारोह का संचालन एसएपी के सहयोग से किया गया था। एसएपी ने फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफएमपीसीआई) के साथ मिलकर एमपी क्षेत्र से आने वाली विभिन्न कंपनियों और व्यापारियों, जिन्होंने व्यापार के कई पहलुओं को पार करते हुए अपनी सोच और सपने को साकार करने का काम किया है, को नई पहचान दिलाने के मकसद से डेयर टू ड्रीम अवॉर्ड का शुभारम्भ किया है।
    प्रतिभा सिंटेक्स के लिए इमर्जिंग कंपनी ऑफ द ईयर का अवार्ड कंपनी के एमआईएस एंड आईटी जनरल मैनेजर श्री सतीश सचदेवा ने प्राप्त किया। इसके अलावा एक अन्य समारोह के अंतर्गत प्रतिभा सिंटेक्स को प्रख्यात ब्रांड एन टेलर द्वारा अपने कपड़ों की सर्वोच्च गुणवत्ता व नवीनता के लिए इनोवेशन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इनोवेशन अवार्ड कंपनी के सीईओ अश्वनी पल्लाह और मार्केटिंग बिजनेस डेवलपमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी के वाइस प्रेसिडेंट समीर भांड ने प्राप्त किया।
    इसके अतिरिक्त संस्था को सामाजिक कल्याण के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी पुरस्कृत किया गया। प्रतिभा सिंटेक्स को अपने सर्व शिक्षा अभियान के तहत, धार कलेक्टर द्वारा सागर के सरकारी स्कूलों में फर्नीचर और ब्लैकबोर्ड दान करने जैसी सराहनीय पहल के लिए भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार संजय जैन, सीनियर मैनेजर एचआर प्रतिभा सिंटेक्स द्वारा प्राप्त किया गया। उल्लेखनीय है कि संस्था विगत दो वर्षों से सरकारी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को 1000 रुपये की सहायक धनराशि से पुरस्कृत करने का काम भी कर रही है।
    कंपनी को मिले पुरस्कारों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभा सिंटेक्स के डायरेक्टर श्री श्रेयष्कर चौधरी ने कहा कि, हम अपने इनोवेशन और इमर्जिंग कंपनी ऑफ द ईयर अवार्ड्स एवम सर्व शिक्षा अभियान द्वारा दिये सम्मान से बेहद खुश हैं। अपने कस्टमर्स को इनोवेटिव फेब्रिक्स उपलब्ध कराने के लिए हम लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि संस्था ने हाल ही में अपने स्वछता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सागौर के एक सरकारी स्कूल की लड़कियों के लिए युवावस्था से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक स्पेशल सेशन का आयोजन किया था। इस सेशन के दौरान कक्षा सात से लेकर कक्षा बाहरवीं तक की लगभग 650 बालिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान लड़कियों के बीच छह सैनिटरी नैपकिन का पैक भी दिया गया था।

    #प्रतिभा सिंटेक्स

    Keep Reading

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    2 Comments

    1. Micah Dempsey on December 6, 2020 2:57 pm

      Its like you read my mind! You appear to know so much about this, like you wrote the book in it or something. I think that you could do with some pics to drive the message home a bit, but instead of that, this is magnificent blog. An excellent read. I will definitely be back.

      Reply
    2. lahore escort service on November 24, 2021 5:41 pm

      Nice weblog right here! Also your web site so much up fast! What web host are you using? Can I am getting your associate hyperlink to your host? I desire my site loaded up as quickly as yours lol

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading