Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    हर छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करेंगे हेल्पी, खुलेंगे भोपाल में रोजगार के नए अवसर

    ShagunBy ShagunAugust 21, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 518

    हेल्पी के यूजर फ्रेंडली फीचर्स से होगी हर सामान की डिलीवरी, चालकों के लिए रोजगार का बेहतर मौका, ड्राइवर्स के लिए खुलेंगे नए मौके

    भोपाल 21 अगस्त 2020: आपने शायद ‘हेल्पी’ का नाम तो सुना होगा! नहीं सुना तो भी कोई दिक्कत नहीं, नाम से ही बहुत कुछ साफ़ है कि यहां किसी प्रकार से मदद या सहायता की बात हो रही है। अब सवाल ये उठता है कि किस प्रकार की मदद? दरअसल मध्यप्रदेश के उज्जैन में जन्में 27 वर्षीय एन एस रघुवंशी को शुरू से ही लोगों का सहायक बनना पसंद था। नए जमाने का होने के कारण, टेक्नोलॉजी से भी उनका खास नाता रहा, जिसे उन्होंने लोगों की सहायता करने के लिए बखूबी इस्तेमाल किया। इस उद्देश्य के साथ एन एस रघुवंशी ने एक ऐसी बेमिसाल ऐप्लिकेशन “हेल्पी” का निर्माण कर डाला जो महज एक क्लिक पर आपकी पहियों से जुड़ी किसी भी दिक्कत को दूर कर देती है। पहियों की दिक्कत से हमारा तात्पर्य है ट्रांसपोर्ट से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान ! हेल्पी न सिर्फ आपको एक बेहतरीन यूजर फ्रेंडली इंटरफ़ेस देता है बल्कि आपके छोटे-मोटे पर्स, मोबाइल, घड़ी जैसे रोजमर्रा के सामानों को भी आप तक सुरखित पहुंचाने में मदद करता है। ख़ास बात यह है कि हेल्पी के माध्यम से ड्राइविंग के क्षेत्र में सैकड़ों रोजगार भी उत्पन्न होंगे।

    फीचर्स से लैस है हेल्पी:

    सबसे पहले आसान भाषा में समझते हैं हेल्पी किस प्रकार आपकी मदद करता है। तो आपकी सेवा में तत्काल हाजिर होने के लिए हेल्पी के पास सभी प्रकार के हैवी-नॉन हैवी वेह्कल्स मौजूद हैं। इसमें दो पहिया तीन पहिया से लेकर लोडिंग ऑटो, एलसीवी, एमसीवी, एचसीवी तब शामिल हैं। अब आपको अपने या अपने किसी के लिए राइड बुक करनी हो, घर या ऑफिस का सामान एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कराना हो, किसी दुकान से कोई आर्डर पिक करना हो, या घर बैठे जरुरी का कोई सामन खुद तक सुरक्षित पहुचाना हो। महज 15 मिनट में एक आसान प्रोसेस के साथ आप अपनी सुविधानुसार गाड़ी बुक कर सकते हैं। खास बात यह है कि आप अपनी बुकिंग की लाइव ट्रैक करने के साथ-साथ आगे के लिए शेड्यूल भी कर सकते हैं।

    कैसे काम करता है हेल्पी:

    आपको अपनी कोई भी राइड 10 से 15 मिनट पहले बुक करनी पड़ती है। इसके बाद आप कौन सा आइटम पिक या ड्राप करना चाहते हैं उसकी जानकारी भरनी होती है। इसके साथ ही आपको फेयर की जानकारी भी मिल जाती है। अगर आप किसी अन्य के लिए राइड बुक कर रहे हैं तो उनकी जानकारी भरना भी जरुरी है। एक बार राइड बुक होते ही आपको डिलीवरी बॉय या ड्राइवर की नाम, नंबर जैसी सारी जानकारी उपलब्ध हो जाती है।

    ड्राइवर्स के लिए रोजगार का आकर्षक अवसर:

    बाइक, बाइक डिलीवरी, एलसीवी, एमसीवी, एचसीवी, ऑटो डिलीवरी, लोडिंग ऑटो और पी & एम सर्विसेस के लिए ड्राइवर्स की भारी डमांड है। ऐसे में सितम्बर माह में लांच होने जा रहे हेल्पी ऐप के साथ जुड़कर न सिर्फ रोजगार प्राप्त किया जा सकता है बल्कि रोजगार की दृष्टि से एक सुरक्षित भविष्य को भी सुनिश्चित किया जा सकता है। जहां आम तौर पर अन्य ट्रांसपोर्ट सर्विस प्रोवाइडर, ड्राइवर्स की रोजाना कमाई का एक बड़ा हिस्सा अपने पास रखते हैं वहीँ हेल्पी एक बड़ा अमाउंट अपने ड्राइवर साथियों के लिए रिज़र्व रखता है। हेल्पी अपने ड्राइवर्स को उनके प्रति किराए का 90 फीसदी हिस्सा देता है। जो सीधे तौर पर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम करता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading