चेन्नई, 16 फरवरी, 2021: मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों की निर्माता, टैफे (ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड) ने अपनी नई डायनाट्रैक सीरीज़ लॉन्च की है। कम्पनी का दावा है कि डायनाट्रैक ट्रैक्टरों की एक उन्नत रेंज है जो बहुमुखी प्रदर्शन, परिष्कृत टेक्नोलॉजी, बेजोड़ उपयोगिता और अनेकों कार्य करने का सामर्थ्य – यह सब एक ही शक्तिशाली ट्रैक्टर में प्रदान करती है।

कम्पनी का दावा है कि नई डायनाट्रैक सीरीज़ को अच्छे माइलेज, मज़बूती और आराम सुनिश्चित करते हुए, अधिक उत्पादकता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। डायनाट्रैक का डायनालिफ्ट हाइड्रोलिक्स सिस्टम बेहतर लिफ्ट क्षमता, उत्पादकता और गति प्रदान करता है, जो सदा आपका साथ देगा, और इन ख़ूबियों की वजह से यह ट्रैक्टर अपने सेगमेंट में शीर्ष पर पहुँच जाता है।
डायनाट्रैक सीरीज़ को लॉन्च करते हुए, मल्लिका श्रीनिवासन, सी.एम.डी. – टैफे ने कहा कि, “टैफे की डायनाट्रैक सीरीज़, उपयोगिता और बहुमुखी विशेषताएं, आराम और सुरक्षा, उत्पादकता और दक्षता प्रदान करते हुए, ट्रैक्टर उद्योग में नये मापदंड निर्धारित करती है। यह ट्रैक्टर आधुनिक दौर के किसानों और ग्रामीण उद्यमियों की नई-नई ज़रूरतों और आकांक्षाओं को पूरा कर, उन्हें बेहतर टेक्नोलॉजी और लाभ के साथ सशक्त बनाता है, जो उनके जीवन और आजीविका को समृद्ध करता है।”







