Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    लखबीर सिंह की बर्बर हत्या के मामले में चन्द्रशेखर आज़ाद ने लिखा पंजाब के सीएम को पत्र

    ShagunBy ShagunOctober 22, 2021Updated:October 22, 2021 Crime News 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,051

    नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2021: आज़ाद समाज पार्टी, कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चन्द्रशेखर आज़ाद ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को बीते दिन एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने सिंघु बॉर्डर पर दलित मजदूर लखबीर सिंह की हत्या के मामले में कुछ आवश्यक मांगें रखी हैं।

    बता दें कि इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल माइक्रोब्लॉगिंग ऐप, कू के माध्यम से दी है। पोस्ट के माध्यम से वे लिखते हैं कि “दलित मजदूर लखबीर सिंह की बर्बर हत्या के संदर्भ में आज अपने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद, आवश्यक मांगों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री, माननीय चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पत्र। उम्मीद है कि आप इस पर त्वरित संज्ञान लेंगे। जय भीम, जय संविधान।”

    इसके साथ ही उन्होंने पत्र की एक प्रति भी कू ऐप पर साझा की है, जिसमें वे पंजाब सरकार के माननीय मुख्यमंत्री, चरणजीत सिंह चन्नी को लिखते हैं:

    उन्होंने लिखा कि जैसा कि आप जानते हैं कि 14-15 अक्टूबर को दिल्ली हरियाणा के बीच सिंधु बॉर्डर पर किसान आंदोलन के मंच के पास आपके राज्य पंजाब के एक दलित मजदूर लखबीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। उस मजदूर पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने पवित्र ग्रंथ के साथ बेअदबी की थी।

    मैंने 18 अक्टूबर को लखबीर सिंह के पंजाब के तरनतारन जिला स्थित गांव पर जाकर परिवार और गांव के लोगों से मुलाकात की और जो तथ्य सामने आए हैं, उससे इस मामले में संदेह पैदा हो रहा है। परिवार का साफ कहना है कि लखबीर सिंह ऐसा कर ही नहीं सकता..

    उन्होंने लिखा कि मेरा तो यह भी मानना है कि अगर यह आरोप सही भी मान लिए जाए, तो भी किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। ऐसे मामलों से निपटने के लिए देश में कानून हैं, कोर्ट हैं। अब स्थिति यह है कि परिवार लगातार अपमान झेल रहा है। साथ ही वे लोग खुद को असुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं।
    पंजाब के हर नागरिक के अभिभावक होने के नाते आपको इस मामले में न्याय दिलाने की कोशिश करनी चाहिए। मेरा आग्रह है कि

    1. आप इस मामले की सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को लिखें।
    2. पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दें।
    3. परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी पुलिस ले और इसके लिए जरूरी हो तो परिवार को चंडीगढ़ में फ्लैट देकर शिफ्ट किया जाए। उम्मीद है कि आप इस मामले में न्याय करेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    1 Comment

    1. Glow4D Rtp on January 13, 2024 3:14 am

      Pretty nice post. I just stumbled upon your blog and wanted to mention that I have truly enjoyed surfing around your blog posts.
      After all I will be subscribing on your rss feed and I hope you write once more soon!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    July 6, 2026
    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    July 6, 2026
    Neeru Sharma's 'Bandra Boy' makes history in New York

    नीरू शर्मा की ‘बांद्रा बॉय’ ने न्यूयॉर्क में रचा इतिहास

    July 6, 2026
    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    July 6, 2026

    सूर्य से सबसे दूर…,फिर भी ज्ञान के सबसे करीब…!

    July 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading