Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विवाद

    चीनी अखबार की घुड़की: 1962 से भी बुरा हाल करेंगे

    By July 5, 2017 विवाद No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 605

    चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत को युद्ध की धमकी देते हुए लिखा है कि भारत को सबक सिखाने का वक्त आ गया है और 1962 से भी बुरा हाल करेंगे। भारतीय रक्षा मंत्री अरुण जेटली के बयान का हवाला देते हुए चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा है कि अगर भारत को लगता है कि उसकी सेना चीन का मुकाबला कर सकती है तो हमें उसे अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। जेटली सही हैं कि अब भारत 1962 वाला भारत नहीं है, लेकिन अगर युद्ध होता है तो भारत को 1962 से ज्यादा नुकसान होगा।

    भारत में चीन के राजदूत लुओ झाओहुई ने कहा कि गेंद अब भारत के पाले में है। भारत सरकार को समाधान के बारे में फैसला लेना है। चीन के सरकारी अखबार और विशेषज्ञों द्वारा की गई टिप्पणी के बारे में पूछने पर झाओहुई ने कहा, ‘विकल्प के रूप में युद्ध पर विचार किया गया है। यह आपकी सरकार की नीति पर निर्भर है (यह विकल्प कहां आजमाया जाए)।’

    चीन के अखबार ने कहा है कि यदि विवाद का उचित तरीके से समाधान नहीं तलाशा गया तो दोनों देशों के बीच युद्ध हो सकता है। चीन के राजदूत ने जोर देकर कहा, ‘चीन सरकार मौजूदा स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान चाहती है। इसके लिए भारत के सामने सेना वापसी की पूर्व शर्त है। यही भारत और चीन के बीच किसी सार्थक वार्ता की पहली शर्त है।’

    उन्होंने साथ ही यह भी साफ किया कि डोकलाम (डोंगलोंग) मुद्दे पर समझौते की संभावना नहीं है। भूटान, भारत और चीन की सीमा के संधि स्थल पर स्थित डोकलाम में चीन की सेना सड़क निर्माण करा रही है। भारत ने हस्तक्षेप कर निर्माण रुकवा दिया। इसके बाद 19 दिनों से दोनों देशों के बीच गतिरोध जारी है। कहां है डोकलाम संधि स्थल को भारत डोक ला कहता है। भूटान इसे डोकलाम कहता है। चीन इसी हिस्से में डोंगलोंग पर अपना दावा करता है।

     

    Keep Reading

    Turn this into a brief news report, but ensure it is impactful. Women trapped in the tangled web of destiny, policy, and politics. Shakti Vandan Act

    नियति, नीति और सियासत की मकड़जाल में फंसा नारी शक्ति वंदन अधिनियम

    Famous storyteller Aniruddhacharya ji openly supported Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda

    प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द का खुलकर समर्थन किया

    SP workers create ruckus outside Aaj Tak's Noida office, commandos deployed

    आज तक के नोएडा ऑफिस के बाहर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, कमांडो तैनात; अखिलेश यादव का लंबा पोस्ट वायरल

    Dharmendra ji is alive, but the credibility of 'journalism' is in question!

    धर्मेंद्र जी जिंदा, लेकिन ‘पत्रकारिता’ की साख पर सवाल!

    2 lakh teachers from across the country will march to Delhi, a mega rally will be held at Ramlila Maidan on December 5 against the TET requirement.

    देशभर के 2 लाख शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे, टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ 5 दिसंबर को रामलीला मैदान में महारैली

    बिना बिजली के दीपावली मनाना न केवल परेशानी का विषय है, बल्कि यह "उपभोक्ता उत्पीड़न": उपभोक्ता परिषद

    उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर घोटाला: यूपी में मीटर की कीमतें आसमान पर, महाराष्ट्र में क्यों सस्ता?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    August 1, 2026
    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    August 1, 2026
    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    August 1, 2026
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading