Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    राष्ट्रपति की अगवानी को तैयार तहजीब का शहर

    ShagunBy ShagunJune 27, 2021 इंडिया 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 582

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ट्रेन यात्रा सुर्खियों में है। कानपुर के बाद वह प्रेसिडेंसीएल ट्रेन से लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंचेंगे। रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश से राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति है। इतना ही नहीं प्रेसिडेंसीएल ट्रेन से लखनऊ पहुंचने वाले वह देश के प्रथम राष्ट्रपति होंगे। चारबाग उनके स्वागत को तैयार है। स्वागत की लखनवी तहजीब दुनिया में प्रसिद्ध है। कभी चारबाग उतरने वाले सामान्य यात्री को भी इसकी अनुभूति होती थी। समय बदला,लेकिन मिजाज में वह तहजीब आज भी मौजूद है। राष्ट्रपति के स्वागत हेतु लखनऊ शहर पूरी तरह तैयार है। लखनऊ शहर की प्रथम नागरिक ने राष्ट्रपति के आगमन हेतु शहर की साफ सफाई व्यवस्था जायजा। महापौर संयुक्ता भाटिया ने चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर जाकर व्यस्थाओं का निरीक्षण किया।

    रेलवे स्टेशन पर मौजूद स्टेशन डायरेक्टर ने महापौर को राष्ट्रपति के आगमन के लिए हुई सभी व्यस्थाओं से महापौर को अवगत कराया। आम जनता की सहूलियत के बारे में महापौर के पूछने पर स्टेशन डायरेक्टर सुदीप सिंह ने बताया कि जनता को कोई परेशानी न हो इसलिए प्रातः 10 बजे के बाद केवल प्लेटफार्म एक पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। बाकी प्लेटफार्म पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य रहेगी। इससे जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी। महापौर ने नगर आयुक्त के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर एवं अंदर सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

    उन्होंने नगर आयुक्त को स्वच्छता पर विषेश ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। साथ ही बारिश होने पर वाटर लॉगिंग ना हो इसलिए नाला सफाई आदि सुनिश्चित करने के लिए कहा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल जून की सुबह साढ़े ग्यारह बजे लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन आएंगे। रेलवे स्टेशन से राजभवन तक राष्ट्रपति कार से जाएंगे। स्टेशन से राजभवन तक की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।

    इस दौरान कई स्थानों पर यातयात व्यवस्था में परिवर्तन भी किया गया है। यह परिवर्तन कल सुबह नौ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा। ट्रैफिक जाम में फंसने पर एंबुलेंस और अन्य वाहनों के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किया गया है। चारबाग रविन्द्रालय तिराहे से चारबाग रेलवे स्टेशन की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह चारबाग छोटी लाइन तिराहे से बाएं होकर आ जा सकेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    1 Comment

    1. zovre lioptor on August 2, 2021 10:59 am

      Thanks a bunch for sharing this with all of us you actually know what you’re talking about! Bookmarked. Please also visit my web site =). We could have a link exchange contract between us!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading