नई दिल्ली, 18 जुलाई 2018: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती पर खिड़की एक्सटेंशन में छापेमारी मामले को लेकर उनके खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। अब सोमनाथ भारती और अन्य 16 लोगों के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा।
बता दें कि 2014 में आधी रात में सोमनाथ्ा भारती ने खिड़की एक्सटेंशन में रेड की थी। सोमनाथ भारती को शिकायत मिली थी कि अफ्रीकन महिलाएं ड्रग्स और प्रॉस्टिट्यूशन का रैकेट चलाती हैं। इसके बाद खिड़की एक्सटेंशन पहुंचकर सोमनाथ भारती ने उन महिलाओं के घर पर छापा मारा था।
हालांकि महिलाओं ने भारती समेत अन्य लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा था।







