Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    आईपीएल के तर्ज पर पटना में लांच हुआ बिहार क्रिकेट लीग

    ShagunBy ShagunOctober 21, 2020 क्रिकेट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 656

    पटना, 21 अक्‍टूबर 2020 : ग्रासरूट डेवलपमेंट क्रिकेट के लिए हमेशा से महत्‍वपूर्ण रहा है, लेकिन इसमें विभिन्‍न स्‍तरों पर चुनौतियों का सामना करने से उम्‍मीद के अनुरूप परिणाम नहीं मिलता। मगर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने एलिट स्‍पोर्टस मैनेजमेंट के साथ मिलकर एक सही कदम उठाते हुआ आज पटना के होटल मौर्या में आईपीएल के तर्ज पर ‘बिहार क्रिकेट लीग’ को आधाकारिक तौर पर लांच कर दिया है।

    बिहार क्रिकेट लीग, जिसे बीसीएल के नाम से जाना जाता है, एक आईपीएल शैली की फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग है, जिसमें पूरी तरह से एक आकर्षक लीग फ्लेवर हैं। यह एक टी 20 प्रारूप लीग होगी, जहां प्रत्येक टीम एक बार एक दूसरे से खेलेगी और शीर्ष चार सेमीफाइनल खेलेगी और उसके बाद फाइनल खेलेगी।

    श्री सोना सिंह, बीसीएल के गवर्निंग कौंसिल के चेयरमैन ने बताया कि बिहार क्रिकेट लीग के लिए एलीट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के साथ साझेदारी बीसीएल के लिए अच्‍छी खबर है। उल्लेखनीय है कि यह झारखंड प्रीमियर लीग, जेपीएल के बराबर जाना जाता है। एलीट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट को ऐसे प्रीमियर लीग आयोजित करने का अनुभव है। आगे उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। यह शानदार और भव्य भी हो, इसके लिए हमारा संयुक्त प्रयास जारी रहेगा।।

     बीसीएल गवर्निंग कौंसिल के कन्वेनर श्री ओम प्रकाश तिवारी ने लीग को लेकर कहा कि हमारी लंबे समय से आईपीएल स्टाइल क्रिकेट लीग आयोजित करने की योजना थी, जो अब साकार होने वाला है। यह बीसीएल बिहार के क्रिकेटरों के लिए बहुत अच्छा है।

    एलीट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के डायरेक्टर निशांत दयाल ने बताया, “बीसीएल के लिए बिहार से 350 क्रिकेटरों की नीलामी की जायेगी, जो लीग में संबंधित फ्रेंचाइज के साथ खेलते हुए नजर आयेंगे।  इसमें तीन सालों की अवधि के लिए बिहार के पांच शहरों के नाम पर फ्रेंचाइजी के मालिकों द्वारा नीलामी में भाग लिया जाएगा। लीग को एक डबल हेडर प्रारूप में खेला जाना है, जिसका अर्थ है कि पहला गेम 3 PM पर शुरू होगा और दूसरा गेम फ्लड लाइट्स के तहत 7 PM पर शुरू होगा।

    लाइव टेलीकास्ट का प्रावधान होने जा रहा है, जो  बिहार के प्रतिभावान खिलाडियों को बड़े कैनवास पर अपनी प्रतिभा दिखाने में मदद करेगा ”। श्री दयाल ने यह भी कहा “बीसीएल की हमारी अवधारणा देश की अन्य लीगों की अलग-अलग होने वाली है क्योंकि प्रत्येक टीम में एक मेंटर आयेंगे, जो नॉन-प्लेइंग कैप्टन है जो कि एक सेवानिवृत्त इंटरनेशनल क्रिकेटर है, जो मैमथ के अनुभवों को साझा कर सकता है। बिहार के खिलाड़ियों के लिए जो न केवल भारी आत्मविश्वास देगा, उन्हें एक अलग खिलाड़ी के रूप में भी उभारेंगे।

    बीसीएल में फ्रेंचाइजी की टीमों के मेंटर के रूप में शामिल होने के लिए प्रवीण आमरे, सनथ जयसूर्या, तिलकरत्‍ने दिलशान, आरपी सिंह आने अपनी सहमति दे दी हैं जो अंततः ब्रांड बीसीएल लार्जर स्ट्रांगर और दूरदर्शी बना देंगे। लीग के आयोजन के लिए फरवरी महीना में अपेक्षित है ”। प्रो नीरज राठौर, बीसीए के जीएम (एडमिन) ने बीसीएल में क्रिकेट को बढ़ावा देने में बीसीए की भूमिका को स्पष्ट किया और एलीट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के साथ-साथ इसे लागू करने की योजना भी बनाई। हम सभी प्रेस और मीडिया बिरादरी से समर्थन के लिए अनुरोध करेंगे कि हमें एक मंच के रूप में विकसित करने में मदद करें और राष्ट्रीय टीम के लिए फीडर बनें क्योंकि बिहार 1935 से सबसे पुराना एसोसिएशन है।

    Shagun

    Keep Reading

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading