Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    स्टाफ व छात्राओं को हंटर से मारने की आरोपी पूर्व मंत्री की बेटी आसमां की गिरफ्तारी पर रोक

    By July 21, 2017 Crime News No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 869

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की बेटी आसमां की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। आसमां पर स्कूल में घुसकर अध्यापकों, स्टाफ व छात्राओं को हंटर से मारने का आरोप है। आरोपी ने याचिका दाखिल कर गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिका पर न्यायमूर्ति आरडी खरे और न्यायमूर्ति आरएन कक्कड़ की खंडपीठ ने सुनवाई की।

    याची के अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी का कहना था कि वायरल वीडियो से यह साबित नहीं है कि याची ने हंटर से मारा है। वास्तव में ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। स्कूल के गार्ड ने आसमां को धक्का मारा था। परिवारीजन इसकी शिकायत करने प्रिंसिपल के पास गए थे लेकिन, प्रिंसिपल मिले नहीं। अगले दिन उन्होंने याची और उसके परिवारीजन के खिलाफ मेरठ के सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने नामजद लोगों को गिरफ्तार करने के लिए कई बार दबिश दी।

    ये थी पिछली खबर:

    हंटर लेकर स्कूल पहुंची पूर्व मंत्री की बेटी की दबंगई, शिक्षकों व छात्राओं को पीटा, पुलिस घटना की जांच में जुटी

    मेरठ,11 जुलाई. उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी की कथित बेटी और परिवार के सदस्यों पर एक स्थानीय स्कूल में घुसकर शिक्षकों व छात्राओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।
    आरोप है कि हाथ में हंटर लेकर स्कूल पहुंची पूर्व मंत्री की कथित बेटी और उसके साथ पहुंचे लोगों द्वारा स्कूल में जमकर उत्पात किया गया और स्कूल के कुछ शिक्षकों व छात्राओं की हंटर से पिटाई की गई। कल हुई इस घटना पर स्कूल चुप रहा लेकिन जब परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई, तब इस घटना पर स्कूल प्रबन्धन की तरफ से आज सदर थाने में तहरीर दी गई।

    इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित मित्तल ने आज घटना के संबंध में तहरीर मिलने की बात कहते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुर कर दी है। घटना में शामिल आरोपियों की शिनाख्त के लिए स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।वहीं पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने कहा कि उन्हें इस तरह की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    सूत्रों के अनुसार बसपा के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की एक पोती रमशा व अन्य छात्रा इल्मा एमपीजीएस स्कूल में पढती हैं। शुक््रवार को दोनों स्कूल नहीं पहुंची। स्कूल में पढने वाली ही कुछ अन्य छात्राओं ने बताया कि उन दोनों को स्कूल के बाहर देखा गया था। शनिवार को जब वो दोनों स्कूल पहुंची, तब स्कूल की एक शिक्षिका ने उन दोनों को डांटते हुए एक-एक थप्पड जड दिया। ये बात दोनों ने घर जाकर अपनी मां को बताई। आरोप है कि शनिवार को ही लडकी के परिजन स्कूल पहुंचे थे, लेकिन तब तक स्कूल की छुट्टी होने की वजह से वहां कोई नहीं मिला। सोमवार को स्कूल खुला तो रमशा को लेकर उसकी मां स्कूल पहुंची, इस दौरान उसके साथ कुछ युवक भी थे। इस पूरे प्रकरण को स्कूल प्रबंधन दिनभर छिपाता रहा। शुरू में वह इस तरह की घटना होने की बात से ही इनकार करता रहा लेकिन जब स्कूल में पढने वाली छात्राओं के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी, तब उसने घटना को लेकर गंभीरता दिखाई।

    घटना की शिकार छात्रा अलीशा के पिता सोती गंज निवासी युसूफ ने थाना सदर बाजार में स्कूल में पढने वाली रशमा कुरैशी और उनकी मां और दो अन्य महिलाओं को नामंजद करते हुए 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि आरोपियों ने स्कूल में घुसकर उसकी बेटी के साथ हंटर से मारपीट की। तहरीर में स्कूल की टीचर के साथ मारपीट की बात भी कही गई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में स्कूल प्रधानाचार्य मधु सिरोही की ओर से भी थाना सदर बाजार में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित मित्तल के मुताबिक, घटना की जांच पडताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

     

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading