Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»लखनऊ

    ‘दलित से करोड़पति’ किताब युवाओं को खूब भा रही है पुस्तक मेले में

    ShagunBy ShagunOctober 7, 2021Updated:October 7, 2021 लखनऊ No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 644

    मोती महल लान लखनऊ में 18वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला:

    मोती महल लॉन में चल रहे पुस्तक मेले के सातवें दिन भी साहित्यप्रेमियों का जमावड़ा रहा। मेले के मंच पर गोष्ठी, परिचर्चा, काव्यपाठ और किस्से कहानियों का दौर देर शाम तक चला। लेखकों की नई किताबों का विमोचन हुआ। 10 दिवसीय 18वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला राणाप्रताप मार्ग स्थित मोतीमहल वाटिका में चल रहा है।

    गुरुवार को भी पुस्तक मेले के बुक स्टॉलों पर अनेक सामाजिक विषयों की चर्चित किताबों, पत्र-पत्रिकाओं की पाठक खोजबीन और खरीदारी करते रहे। मेले में तमाम विषयों के साथ युवाओं के लिए पहले से अलग भी नई-नई किताबें पाठकों को लुभा रहीं हैं। पाठकों में युवा वर्ग के बीच मेले के बुक स्टॉलों पर कुछेक किताबों को खासी चर्चा है।

    राजकमल प्रकाशन के स्टॉल पर एचएल महेश्वरी की जीवन जीने की कला, शिव प्रसाद बागड़ी की अच्छा वक्ता कैसे बनें व अध्ययन कैसे करें, रवींद्र नाथ प्रसाद सिंह की जीवन अनमोल है, विजय जोशी की प्रबंधन की पाठशाला व सफल प्रबंधन गांधी दर्शन पुस्तकें हैं। रामकृष्ण विवेकानंद वेदांत साहित्य के बुक स्टॉल पर स्वामी विवेकानंद की स्मृति सीमा से परे होने का तरीका, विद्यार्थी जीवन में सफलता, स्वामी जगदात्मानंद की जीने की कला, उद्यमिता के सूत्र सहित कई पुस्तकें हैं। कलाकुंज इंटरनेशनल के स्टॉल पर कल न्यूपोर्ट, रोहंडा वाइसेन की द सीक्रेट, मुश्किल दौर में, आगे बढ़ने का रहस्य, सरश्री की लिखी मोह से मुक्ति सहित कई पुस्तकें हैं। इसी तरह बहुजन बौद्ध साहित्य प्रतिष्ठान पर डॉ एमएल परिहार की बहुजनों बिजनेस की ओर व दलित से करोड़पति किताबें हैं।

    प्रभात पेपर बैक के पास सुरेंद्र मोहन की लिखी हौसले की ऊंची उड़ान, डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की अग्नि की उड़ान और डॉ.एनके शर्मा की लिखी अवचेतन मन की शक्तियां सहित अन्य विशेष पुस्तकें हैं। कुंडलिनी योग रिसर्च इंस्टीट्यूट की डॉ. दीनानाथ राय की लिखी मेमोरी व्यक्तित्व विकास, धारणा और मन, सफलता के सूत्र पसंद की जा रही है। निखिल प्रकाशन के स्टॉल पर प्रो.हरि सिंह कुशवाहा की सफलता की राह व प्रखर वक्ता कैसे बने, डॉ.नरेंद्र कुमार की जीवन काटें नहीं जियें किताबों की बिक्री रही। इसी तरह वाणी प्रकाशन के स्टॉल पर स्वेट मार्डेन की सफलता के महामंत्र, मृदुला हसन की बात पैसे की और मार्जन सत्तरपी की लिखी पर्सेपोलिस प्रमुख किताबें मौजूद हैं। ऐसे ही नई किताब प्रकाशन के स्टॉल पर ज्ञान प्रकाश सिंह की सफर जिंदगी डॉट कॉम, तसलीमा नसरीन की एकला चलो किताबों की चर्चा बनी है।

    #book Fair #पुस्तक मेला #मोती महल लॉन
    Shagun

    Keep Reading

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    June 18, 2026
    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    June 18, 2026
    Trump's Stern Message to Iran: 'A Very Good Deal' or 'The Other Path'

    पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत

    June 18, 2026
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का शिक्षा पर बड़ा दांव! 70 डायट में 3,346 पद हुए स्थायी

    June 17, 2026
    Minors turning violent, and childhood losing its innocence: Who, ultimately, is to blame?

    बेटियों के साथ दरिंदगी को लेकर कैसे जी रहा है ये सभ्य समाज!

    June 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading