Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पदोन्नति में आरक्षण बिल लटकाकर दलित कार्मिकों का कराया जा रहा अपमान: आरक्षण समर्थक

    ShagunBy ShagunDecember 6, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    ??
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 674

    आरक्षण समर्थकों का बड़े आन्दोलन का ऐलान

    संविधान निर्माता बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस पर पूरे उत्तर प्रदेश में 8 लाख आरक्षण समर्थकों ने सभी जनपदों में बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आज प्रान्तीय संयोजक मण्डल द्वारा फील्ड हास्टल में बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए आरक्षण को बचाने का संकल्प लिया गया। सभी जनपदों में आरक्षण समर्थकों द्वारा इस अवसर पर आरक्षण पर हो रहे लगातार कुठाराघात को रोकने का संकल्प लिया और कहा जब तक बाबा साहब द्वारा बनायी गयी संवैधानिक व्यवस्था के तहत 8 वर्षों से लम्बित पदोन्नति में आरक्षण का बिल पारित नहीं हो जाता तब तक आरक्षण समर्थक चुप नहीं बैठेंगे। पूरे देश में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पदोन्नति में आरक्षण का बिल लम्बित रखकर करोड़ों दलित कार्मिकों को अपमानित कराया जा रहा है।

    आरक्षण समर्थकों ने कहा कि उप्र में विगत वर्षों में रिवर्ट किये गये लगभग 2 लाख दलित कार्मिकों के मन में काफी गुस्सा भी व्याप्त है क्योंकि बाबा साहब के नाम पर आंसू बहाने वाले लोग उनके द्वारा दी गयी संवैधानिक व्यवस्था आरक्षण पर लगातार हो रहे कुठाराघात पर भी चुप हैं।

    इस अवसर पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों में अवधेश कुमार वर्मा, राम शब्द जैसवारा केबी राम, श्यामलाल, आरपी केन, अनिल कुमार,अन्जनी कुमार, अजय कुमार, महेन्द्र सिंह, नेकी राम तरनवीर हरीश चंद्र वर्मा राम बरन बिंद्रा प्रसाद एस के विमल ऐ के प्रभाकर राजकपूर सचिदानंद सुनील कुमार लेखराम राम शब्द जैसवारा दिनेश प्रेम चन्द्र, अशोक सोनकर, व सुनील कनौजिया समेत लोगों ने कहा आज पूरे प्रदेश में जहां आरक्षण समर्थकों ने अपने मसीहा को याद करते हुए उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया वहीं दूसरी ओर आरक्षण समर्थकों ने लगातार चलाये जा रहे अपने मीटिंगों की भी समीक्षा की और यह तय किया कि हर रविवार को सभी जिला संयोजकों से संवाद कर आरक्षण पर आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिये तैयार रहने को कहा जायेगा और पूरी तैयारी के साथ आगे आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के निर्देशन में आन्दोलन को व्यापक रूप दिया जायेगा। कोरोना काल समाप्त होते ही आरक्षण पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। फिलहाल मीटिंग्स के माध्यम से आन्दोलन की तैयारी जारी रहेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading