Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    नेताजी की विरासत को सहेजेंगी बहू डिंपल यादव, मैनपुरी से होंगी उम्मीदवार, बीजेपी की तरफ से खेल बिगाड़ सकती हैं अपर्णा यादव!

    ShagunBy ShagunNovember 11, 2022 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 686

    मुलायम सिंह यादव की सीट रही मैनपुरी से समाजवादी पार्टी ने लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। इस सीट पर यादव परिवार से ही धर्मेंद्र यादव और तेज प्रताप यादव जैसे नेताओं के नाम चर्चा में थे, लेकिन अखिलेश ने पत्नी डिंपल पर भरोसा जताया है। इस तरह नेताजी की खास विरासत को अखिलेश यादव अपने परिवार में ही बनाए रखेंगे।

    यही नहीं डिंपल को जीत दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी फील्डिंग भी सजा ली है। गुरुवार को डिंपल के टिकट का ऐलान हुआ है और उससे पहले बुधवार को पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को मैनपुरी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मैनपुरी जिले में कुल 17.4 लाख मतदाता हैं और इनमें से 7 लाख की संख्या यादव वोटरों की है। दूसरे नंबर शाक्य मतदाता हैं, जिनके करीब 3 लाख वोटर हैं। इस तरह अखिलेश यादव ने यादव बिरादरी के अलावा शाक्यों को भी साधने की कोशिश की है ताकि चुनावी जीत में सेंध की कोई आशंका न रहे। इससे पहले भाजपा ने 2019 के आम चुनाव में मुलायम सिंह यादव के मुकाबले प्रेम सिंह शाक्य को उतारा था, जिन्हें 4 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं मुलायम सिंह को 5 लाख ज्यादा मत मिले थे और जीत का अंतर 1 लाख से भी कम था।

    Image

    माना जाता है कि भाजपा कैडिडेट को शाक्य वोटरों के अच्छे खासे वोट मिले थे। ऐसे में इस बार किसी भी तरह से वोट न बंट पाए, दम्पकी कोशिश अखिलेश यादव ने पहले से ही शुरू कर दी है। 2019 के आंकड़े को देखते हुए ही कहा जा रहा था कि मुलायम सिंह यादव के गढ़ को बनाए रखना इतना आसान भी नहीं है। हालांकि इस बार सपा को सहानुभूति का वोट भी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा शाक्य जिलाध्यक्ष के जरिए शाक्यों के बीच भी पैठ की आस है। भाजपा इस साल की शुरुआत में ही सपा की गढ़ कही जाने वाली रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। इसलिए सपा के लिए मैनपुरी जीतना अब प्रतिष्ठा का भी सवाल है। गौरतलब है कि डिंपल यादव ने पहली बार 2012 में संसद का रुख किया था। उन्होंने लोकसभा उपचुनाव में कन्नौज सीट से जीत हासिल की थी, जिसे सीएम बनने के बाद अखिलेश यादव ने छोड़ा था। इसके बाद 2014 के आम चुनाव में भी डिंपल को जीत मिली थी, लेकिन 2019 में वह भाजपा के ब्रजेश पाठक हाथों हार गई थीं।

    अब यदि डिंपल यादव को मैनपुरी में विजय मिलती है तो उनकी लोकसभा में तीसरी पारी होगी। अखिलेश यादव ने डिंपल यादव को यहां से चुनावी मैदान में उतारकर परिवार के झगड़ों को तो खत्म किया ही हैं। साथ ही साथ चाचा शिवपाल यादव को भी साधने की कोशिश कर ली है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत को अपने पास रखने का फैसला लिया है। तभी डिंपल यादव को मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

    उन्होंने नहीं तो अपने किसी चाचा या चचेरे भाई को या भतीजे को टिकट दिया। उन्होंने साफ तौर पर इसे अपनी पत्नी को दिया है। कन्नौज में हार के बाद से डिंपल यादव के लिए समाजवादी पार्टी एक सुरक्षित सीट तलाश रही थी। मैनपुरी में यह तलाश भी पूरी होती दिखाई दे रही है। डिंपल यादव पहले कन्नौज से सांसद रह चुकी हैं। हालांकि, मोदी लहर में यह सीट भाजपा के पास चली गई और लगातार भाजपा ने वहां से दो चुनाव जीती हैं।

    डिंपल यादव को राज्यसभा भेजने की भी तैयारी थी। लेकिन गठबंधन की मजबूरी की वजह से राज्यसभा सीट जयंत चौधरी को दी गई। लेकिन अब मैनपुरी सीट डिंपल यादव के लिए सुरक्षित भी है और मुफीद भी है। मैनपुरी सीट से मुलायम सिंह यादव पहली बार 1996 में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। तब से यह सीट यादव परिवार के ही पास रहा है। शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव में रिश्ते सामान्य नहीं है। अगर अखिलेश यादव किसी और को मैनपुरी से टिकट देते तो शिवपाल यादव भी यहां से अपना दावा ठोक सकते थे।

    अपर्णा पर दांव लगा सकती है बीजेपी

    लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में बीजेपी अपर्णा यादव पर दांव लगा सकती है। अगर ऐसा होता है तो समाजवादी पार्टी की इस परंपरागत सीट पर नेताजी की दो बहुएं आमनेसामने होंगी। दरअसल समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को खड़ा किया है।

    Image

    ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि बीजेपी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उम्मीदवार बना सकती है। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा ने साल 2017 में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वो बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थी।

    बाद में अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया। अपर्णा लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में जीव आश्रम नाम का एक एनजीओ चलाती हैं जहां गाय, भैंस और कुत्तों की देखभाल की जाती है। अपर्णा यादव के पिता पत्रकार हैं और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    India’s Space Power Soars, Skyroot Stuns the World

    अंतरिक्ष में भारत की धमाकेदार छलांग: स्काईरूट बना 1.1 बिलियन डॉलर का यूनिकॉर्न

    Bus plunges into canal in Kanpur, over 15 injured; boat capsizes in Hamirpur; CM Yogi takes cognizance of the incidents.

    कानपुर में बस नहर में गिरी, 15 से अधिक घायल, हमीरपुर में नाव पलटी, CM योगी ने लिया संज्ञान

    Assistant Superintendent of Satna Central Jail Marries an Inmate!

    सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक ने कैदी से रचाई शादी!

    Post-poll violence erupts in Bengal, Suvendu Adhikari's personal assistant shot dead.

    बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा भड़की, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

    The sacred soil of Pakharouli—bearing witness to a history that speaks for itself...

    पख़रौली की पावन माटी, जिसका साक्ष्य सुनाती है…

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading