Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ठंड और चोर

    By January 2, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612
    व्यंग्य: अंशुमाली रस्तोगी
     
     
    देखिए, ठंड को ‘बदनाम’ न कीजिए। ‘हाय बड़ी ठंड है’ कह-गाकर ठंड के दिल को ठेस न पहुंचाइए। ठंड सिर्फ अपना फर्ज अदा कर रही है। आपसे अगर ‘बर्दाश्त’ नहीं हो पा रही तो ‘पाकिस्तान’ चले जाइए।
     
    हद करते हैं। दिसंबर-जनवरी में ठंड न पड़ेगी तो क्या मई-जून में पड़ेगी। ठंड पड़ रही है तो रजाई और गर्म कपड़े बेचने वालों की दुकानें चल रही हैं। चाय और हीटर की डिमांड बढ़ गई है। लोग जमकर खा-पी रहे हैं। मुझ जैसी आलसी हफ्ते भर तक नहा नहीं रहे।
     
    उधर, चोर भाई सुकून से चोरी कर पा रहे हैं। यह सीजन तो चोरों के लिए ‘वरदान’ सरीखा होता है। लोग रजाईयों में पड़े सोते रहते हैं और चोर भाई चुपचाप हाथ साफ कर जाते हैं। भीषण ठंड में चोरी करना इतना आसान नहीं होता। भीतर तक के टांके कांप जाते हैं। लेकिन करते-करते आदत में आ ही जाता है। मैं चोरों की हिम्मत की दाद देता हूं।
     
    वैसे, कई दफा मैंने भी सोचा कि मैं लेखन-वेखन छोड़कर किसी ‘प्रोफेशनल चोर गिरोह’ को जॉइन कर लूं। उनके साथ जाकर सर्दियों में चोरी करने की प्रैक्टिस किया करूं। किस घर में कैसे चोरी करनी है। किस कंपनी में चोरी कैसे करनी है। गहने कैसे चुराने हैं। ताला-कुंडी कैसे तोड़ने हैं। आदि।
     
    ठंड में दफ्तर से दो महीने की छुट्टी लेता ही हूं। खाली समय में चोरियों की प्रैक्टिस कर हाथ भी रवां होगा और अपना खर्चा भी निकलता रहेगा। मोहल्ले में रौब जमेगा सो अलग।
     
    बल्कि मैं तो चाहता हूं ठंड पूरे साल पड़ा करे। गर्मियों में उतने कायदे से चोरी नहीं हो पाती, जितनी सर्दियों में हो जाती है। एक तो सर्दियों की रातें सुनसान होती हैं। लोग कंबल में दुप्पकर घोड़े बेचकर सो रहे होते हैं। शोर-शराबा होता नहीं। चोर आराम से अपना काम कर जाता है। किसी को कानों-कान खबर तक नहीं होती। और फिर एक बार में ही ढेर सारा रुपया हाथ लगने के बाद भला किस बेवकूफ को ठंड सताएगी। ठंड लगना तो दरअसल अमीरों के चोचले हैं। वे ही ‘ठंड है, बड़ी ठंड है’ कह-कहकर ठंड को सरेआम बदनाम करते हैं।
     
    मैं तो चाहता हूं कि लोग मुझे बड़े लेखक के रूप में न जानकर बड़े चोर के रूप में जाने। लेखक से भला कौन डरता है। चोर से लोग थोड़ा डरते तो हैं। यहां तो इतने बरस लिखकर बीता दिए एक स्कूटर तक न सीख सका। चोरी करने से कम से कम एक कार आदि की तो जुगाड़ हो ही जाएगा। है कि नहीं…।
     
    तय किया है, इस दफा लोगों के कहे पर जाऊंगा ही नहीं। लोगों का क्या है, वे तो ठंड को भी बदनाम करते हैं और चोर को भी। जहां जिस काम में दिल रमेगा मैं तो वही करूंगा। बता दूं, लेखक बनने से ज्यादा कठिन है चोर बनना। अपनी बीवी के पर्स में से दस का एक नोट निकालकर ही देख लीजिए, पता चल जाएगा।
     
    बहुत हुआ। रजाई का मोह छोड़कर मैं अपने मोहल्ले के चोरों के सरदार से जाकर मिलता हूं। उनसे अपनी चोर बनने की इच्छा व्यक्त करता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे मुझे अपना चेला बना लेंगे। निराश कतई न करेंगे।
     
    ठंड का क्या है, इसे तो पड़ना ही है। क्यों न मैं भी चोर बनकर इसका फायदा उठाऊं। ठीक रहेगा न…।

    Keep Reading

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mithilesh Shukla, who used to throw his weight around by posing as a Noida IPS officer, was thoroughly exposed in Lucknow!

    नोएडा IPS बनकर रौब झाड़ने वाले मिथिलेश शुक्ला की लखनऊ में धज्जियाँ उड़ीं!

    June 16, 2026
    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    June 16, 2026
    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    June 16, 2026
    Modi's innovation saga in France; hackFront India's new movement in Delhi.

    फ्रांस में मोदी की इनोवेशन गाथा, दिल्ली में hackFront India का नया आंदोलन

    June 16, 2026

    जब फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी भारत की नवाचार गाथा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहे हैं, तब hackFront India देश के भीतर नवाचार आंदोलन को नई गति दे रहा है

    June 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading