Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»लखनऊ

    संगीत साधिका रानी रूपमती का हुआ नाट्य मंचन

    ShagunBy ShagunMarch 22, 2024Updated:March 22, 2024 लखनऊ No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 4,361

    नाटक रानी रूपमती सुप्रसिद्ध दुर्ग मांडवगढ़ की संगीत को समर्पित अद्भुत प्रेम कथा

    लखनऊ, 22 मार्च: संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संत गाड्गेजी महाराज प्रेक्षागृह, उ0 प्र0 संगीत नाटक अकादमी लखनऊ में नाट्य संस्था भरत रंग द्वारा नाटक रानी रूपमती का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लोक आयुक्त के उप सचिव अजय कुमार वर्मा तथा संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहायक निदेशक डॉ राजेश कुमार अहिरवार एवं सेवा भारती अवध प्रान्त के अध्यक्ष रवींद्र सिंह गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ऐतिहासिक नाटक रानी रूपमती का लेखन एवं निर्देशन चन्द्रभाष सिंह द्वारा किया गया, जिसे मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

    नाटक रानी रूपमती सुप्रसिद्ध दुर्ग मांडवगढ़ की संगीत को समर्पित अद्भुत प्रेम कथा है। यह नाटक रूपमती व बाज बहादुर की अधूरी प्रेम कहानी है, जिसका कारण बना बादशाह अकबर।बायजीद खान जिसे लोग बाज बहादुर कहते थे मालवा का सुल्तान तथा रूपमती धर्मपुर के राजा यदुराय परभार की पुत्री थी जो कि माँ नर्मदा की समर्पित उपासिका है। बाज बहादुर व रूपमती के प्रेम का आधार व संवाहक संगीत है। दोनों ही उच्च कोटि के कलाकार है, प्रेम की पवित्रता गंभीरता व मर्यादा का पालन करते है। सामाजिक ताने बाने को बुनती कहानी की आत्मा संगीत है। बाज बहादुर व रूपमति रोजाना नर्मदा के किनारे संगीत की साधना करते है, जब ये बात फैलती है तो लोग उसके चरित्र पर उंगली उठाने लगते है। रूपमती के पिता राजा यदुराय परभार रूपमति का विवाह ठाकुर बल्देव सिंह के साथ तय कर देता है। रूपमति अपने कुल और पिता की मर्यादा के लिए विवाह करने को तैयार हो जाती है परन्तु बाज बहादुर का संगीत उसे अपनी तरफ बरबस खीचता है।

     

    रूपमति आख़िरी बार बाज बहादुर से मिलने नर्मदा के किनारे पहुचती है जहां पर उसका होने वाला दूल्हा रूपमति के पिता को लेकर पहुँच जाता है और भला बुरा कह कर विवाह करने से मना कर देता है। विवश होकर रूपमती का पिता रूपमती को अपने हाथों से जहर पीने के लिए देता है। रूपमती अपने पिता की आज्ञा मानकर उस जहर को नर्मदा मइया का प्रसाद समझ कर पीने के लिए तैयार हो जाती है, परंतु उसकी अंतरात्मा उसे रोकती है और वह धरमपुरी को छोड़ कर मांडव के लिए निकल जाती है।

    उधर मांडव में बाज बहादुर को सूचना मिलती है कि उनके वालिद सुजात खान की हालत नाजुक है, खबर पाकर बाज बहादुर कुछ सैनिकों के साथ सारंगपुर के लिए रवाना होता हैं संयोग से रूपमती और बाज बहादुर की मुलाकात रास्ते पर हो जाती है। बाज बहादुर को जब पता चला कि रूपमती अपना सब कुछ छोड़कर उनके पास मांडव रहने के लिए आ रही थी तो उन्हें अपने सैनिकों के साथ जहाज महल में रहने के लिए भेज देता है और खुद अकेले सारंगपुर के लिए निकल जाता है। बाज बहादुर के पिता सुजात खान के मरने के बाद रूपमति बाज़बहादुर के साथ मिलकत मालवा की प्रजा के हित में अनेकों काम करते है, नर्मदा से नहर खोदकर मांडव तक लाते है और पूरे ऊसर बंजर निवाड़ प्रान्त को हरा भरा बनाते है और साथ ही साथ संगीत की साधना भी करते है, मालवा की प्रजा रूपमति को रानी का दर्जा देती है चारो तरफ रूपमति की जय जयकार होने लगती है। इधर मालवा सूबेदार हाफ़िज खान मालवा का सुल्तान बनने का सपना देखने लगता है और वह अकबर के सिपहसालार बैरम खां औऱ अदहम खान के साथ मिलकर षणयंत्र करता है। संगीत सम्राट तानसेन को जब पता चलता है तो वह अकबर को समझाने का प्रयास करता है और कहता है कि बाज बहादुर एक कलाकार है और कलाकार का युद्ध से कोई लेना देना नहीं होता है।

     

    तानसेन युद्ध से पहले खुद मांडव जाकर बाज बहादुर की परीक्षा लेने और वहां की स्थिति का जायजा लेने की आज्ञा मांगता है, अकबर तानसेन की बात मानकर मांडव जाने देता है। तानसेन बाज बहादुर और रूपमती से मिलता हैं और हर तरह से परीक्षा लेकर पठान और मुगलों के बीच जो बैर था उसे मित्रता में बदल देता है। जब यह बात हाफ़िज़ खान और अदहम खान को पता चलती है तो दोनों मिलकर मांडव से लौटते वक्त तानसेन को गिरफ्तार कर लेते है और अकबर तक खबर पहुंचते हैं कि बाज बहादुर ने तानसेन को गिरफ्तार कर लिया और वह दिल्ली पर चढ़ाई करने वाला है। अकबर गुस्से में आकर अदहम खान को मांडव पर चढ़ाई का आदेश देता है। मालवा की सेना युद्ध के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी और मालवा का सूबेदार खुद मुगलों के साथ मिलकर मांडव में हमला कर देता है, रानी रूपमती बाज बहादुर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर युद्ध करती है अंत में रानी रूपमती गिरफ्तार कर ली जाती है और घायल बाज बहादुर छीप जाता है। अदहम खां की रूपमति पर नियत खराब हो जाती है वह रूपमति के साथ निकाह करने के लिए उस पर दबाव डालता है।

    इधर सुल्तान बाज बहादुर रूपमती तक संदेश पहुंचना है कि वह तीन दिन तक उसका इंतजार करें वह तीसरे दिन सूरज डूबने से पहले मालवा पर हमला करेगा तीसरा दिन बीतने को होते हैं बाज बहादुर को उम्मीद होती थी की बुरहानपुर, खानदेश, व असीरगढ़ की फौजे उसका साथ देंगी परन्तु मुगलों के ख़िलाफ़ कोई साथ नहीं देता। बाज बहादुर अकेले ही मांडव के लिए निकलता है। रूपमति तीन दिन तक इंतजार करती है सूरज डूबने को होता है वह दुल्हन के रूप में बैठे- बैठे सारी उम्मीद छोड़कर कर हीरा चाट कर अपनी जान दे देती है। बाज बहादुर रूपमती के पास पहुंचता तो है परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

    अदहम खान और बाज बहादुर पर युद्ध होता है और जब बाज बहादुर को पता चलता है कि रूपमती अब नहीं रही तो उसके हाथ से तलवार गिर जाती है और आदम खान पीछे से बहादुर पर तलवार से वार कर देता है तभी अकबर वहां पहुंच जाता है जिसे की तानसेन द्वारा सच्चाई बताई जा चुकी होती है। अकबर सैनिकों को आदेश देता है कि अदहम खान को गिरफ्तार कर ले । अकबर अफसोस जाहिर करता है कि उसकी वजह से हिंदुस्तान के दो बेजोड़ कलाकार इस दुनिया से कुच कर गए।

    डेढ़ घंटे से अधिक अवधि के नाटक ने अपनी कहानी और कलाकरों के अभिनय से दर्शकों को बाधें रखा। नाटक में जूही कुमारी, बृजेश कुमार चौबे, निहारिका कश्यप, सुन्दरम मिश्रा, प्रणव श्रीवास्तव, करन दीक्षित, कोमल प्रजापति, अनामिका रावत, अभय प्रताप सिंह, शशांक तिवारी, पीयूष राय, श्रेयांश यादव, प्रदीप मिश्रा, ज़ौरेज़ कलीम शुभम कुमार, कंचन शर्मा आदि कलाकरों ने अपनी-अपनी बेहतरीन भूमिका निभाई वहीं सह-निर्देशन सुन्दरम मिश्रा प्रकाश संयोजन मो0 हफीज , पार्श्व संगीत चन्द्रभाष सिंह, सेट जामिया शकील एवं शिवरतन, मेकअप सचिन गुप्ता का रहा।

    Shagun

    Keep Reading

    But this is Banda, everyone here will melt in the heat of selfishness...

    मगर ये बांदा है, स्वार्थ की गर्मी में यहां सब पिघल जायेंगे…

    Big attack by traders! Demand to stop unnecessary house tax and unconnected water bills

    व्यापारियों का बड़ा धावा! अनावश्यक गृहकर और बिना कनेक्शन पानी के बिल बंद करने की मांग

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    The sacred soil of Pakharouli—bearing witness to a history that speaks for itself...

    पख़रौली की पावन माटी, जिसका साक्ष्य सुनाती है…

    A legacy of grace and simplicity—it is a heritage that stems directly from him.

    अदब और सादगी की, उन्हीं से एक विरासत है..

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Srijan Samman on Hindi Journalism Day: Emphasizing the Need for Emotional Intelligence in the AI ​​Era

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सृजन सम्मान, एआई युग में इमोशनल इंटेलिजेंस की जरूरत पर जोर

    May 31, 2026
    Actress Nyrraa M Banerji is once again making headlines with her stunningly glamorous and stylish appearance. Through her latest photos, she has created a buzz on social media, leaving fans mesmerized and showering her with praise. Known for her distinctive presence in the world of fashion and glamour, Nyrraa has once again captured everyone's attention with a look that is both bold and elegantly sophisticated. In the recently shared pictures, Nyrraa's confidence, fashion sense, and captivating personality shine through effortlessly. Her striking outfit, flawless makeup, and powerful expressions add an extra layer of charm to her overall appearance.

    नायरा एम बनर्जी का बोल्ड ग्लैमर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

    May 31, 2026
    ‘Journalist War’ Erupts After Trump-Xi Meeting; Tensions Over Taiwan Reach a Peak

    ट्रंप-शी मुलाकात के बाद छिड़ा ‘पत्रकार युद्ध’, ताइवान पर तनाव चरम

    May 31, 2026
    Non-violence is the supreme duty, but violence against the enemy is also necessary: ​​CM Yogi

    अहिंसा परमो धर्म, लेकिन दुश्मन के खिलाफ हिंसा भी जरूरी: CM योगी

    May 31, 2026
    A Powerful Message from the Flag-bearer of the Sundarkand Mega-Campaign at Ram Janmabhoomi

    सुंदरकांड महा-अभियान की ध्वजवाहिका का रामजन्मभूमि पर जोरदार संदेश

    May 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading