Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    मच्छरों से सावधान

    ShagunBy ShagunOctober 1, 2021 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 582

    बच्चों को फुल कपड़े पहनाएं तथा सोते समय मच्छरदानी लगाएं

    कोरोना के बाद अब डेंगू के प्रकोप के बढ़ते तेजी से आंकड़े उत्तर प्रदेश में डरा रहे हैं लोग सावधधान की मुद्रा में हैं। कहते हैं कि बीमारी के बारे में यह कहा नहीं जा सकता कि वह कब गंभीर रूप ले ले। किसी समय वह साधारण लगती है लेकिन कुछ ही समय बाद गंभीर रूप धारण कर लेती है। उदाहरण के लिए डेंगू को ही ले लीजिए। जब ये बीमारी शुरू हुई थी तो इतनी गंभीर नहीं थी लेकिन अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इसका प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को शहर में डेंगू के एक दिन में सर्वाधिक 26 मरीज मिले। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मरीजों में डेंगू की पुष्टि से स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

    इस बारे में एक रिपोर्ट बताती है कि इन मरीजों में से स्वास्थ्य विभाग की स्टेट लैब 12 मरीजों की इलाज रिपोर्ट पाजिटिव आई जबकि 14 मरीज कार्ड जांच में पॉजिटिव मिले हैं। इनमें चार मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। बाकी घरों में रहकर इलाज करा रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल में सर्वाधिक 11 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है जबकि लोकबंधु अस्पताल की ओपीडी में आए 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। गम्भीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं सिविल अस्पताल में चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है जबकि दो मरीजों को भर्ती कराया गया है। इस तरह यह बात सामने आती है कि डेंग की बीमारी धीरे-धीरे अपना पांव फैला रही है।

    ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि इसके प्रसार के लिए जिम्मेदार कारकों पर सख्ती से नियंत्रण के उपाय किए जाएं। शहर में साफ-सफाई हो तथा कूलर, गमला, घर के पास पानी जमा न हो। पानी एक सप्ताह में बदला जाय। घरों में कीटनाशक दवाएं छिड़की जाएं, बच्चों को फुल कपड़े पहनाएं तथा सोते समय मच्छरदानी लगाएं। ये उपाय सभी को अपनाने चाहिए। इसके साथ बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी भी जरूरी है। इन उपायों को अपना कर डेंगू जैसी बीमारी से बचाव संभव है। स्वास्थ्य विभाग को भी चाहिए कि वह इस बारे में पर्याप्त जागरूकता बरतने के उपाय करे तथा इसके इलाज में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दे।

    Shagun

    Keep Reading

    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    सूर्य से सबसे दूर…,फिर भी ज्ञान के सबसे करीब…!

    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    July 6, 2026

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    July 6, 2026
    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    July 6, 2026
    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    July 6, 2026
    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    July 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading