Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    नाट्य मंचन में दिखा समाज में बढ़ती आत्महत्याओं को रोकने का कारगर उपाय

    ShagunBy ShagunApril 3, 2022 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 609

    लखनऊ, 3 अप्रैल 2022: वाल्मीकि रंगशाला, संगीत नाटक अकादमी लखनऊ में, सफ़र फाउंडेशन द्वारा आयोजित 2 दिवसीय नाट्य समारोह के अंतर्गत संस्था “विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर” की नाट्य प्रस्तुति “मरने के शॉर्टकट” का मंचन किया गया। नाटक का लेखन डॉ कुमार संजय एवं निर्देशन चंद्रभाष सिंह का था । नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दिखाया कि, क्या मुसीबतों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका आत्महत्या है? पर क्या आत्महत्या करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं, नहीं आत्महत्या कोई समाधान नहीं बल्कि मानव जीवन की सबसे बड़ी भूल होती है जिसे फिर मनुष्य चाहकर भी कभी नहीं सुधार सकता।

    नाटक अलग-अलग तरीकों से आत्महत्या करने वाले व्यक्तियों के दर्द को बयां करता है। यह सच है कि कोई खुशी खुशी आत्महत्या नहीं करता परंतु परेशानियों से छुटकारा पाने का आखिरी रास्ता भी आत्महत्या नहीं।

    नाटक के सभी पात्र भूत के रूप में थे जोकि आत्महत्या कर के ही भूत योनि में प्रवेश किए हैं और सभी मिलकर आत्महत्या के शॉर्टकट यानी जो इंस्टेंट हो पेनलेस हो और गारंटेड हो दर्शकों को बताने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन करते है , जिसमे सभी भूत अपने अपने अनुभव बताते है कि उन्होंने किन परिस्थितियों में किस तरह से आत्महत्या की, और पश्चाताप भी करते है । “अब तो घबरा के कहते हैं कि मर जाएंगे, मर कर भी चैन न पाया तो किधर जाएंगे?, हमारे चारों ओर भूत ही भूत है सैकड़ों हजारों की संख्या में लेकिन सभी के चेहरों पर एक मायूसी है, एक पश्चाताप है, और फिर से जिंदगी जीने की आकांक्षा है । जिंदगी से हार कर इन्होंने आत्महत्या तो कर ली लेकिन क्या वे इस जिंदगी से खुश हैं”। नाटक को देखकर दर्शक सोचने पर मजबूर हो जाते है कि क्या ये वाकई सही रास्ता है?

    सारे भूत जिंदगी जीने की नई राह को ढूंढ रहे हैं, पर क्या यह संभव है ? नहीं …इसलिए वह आम लोगों को यह बताना चाहते हैं जिंदगी को बेहतर तरीके से कैसे जी सकते हैं । नाटक में निर्देशक ने मुखसज्जा, प्रकाश और पार्श्वसंगीत का बेहतरीन प्रयोग कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक में चन्द्रभाष सिंह, जुही कुमारी, अनमोल घुलियानी, अतुल द्विवेदी,ओमकार पुष्कर, सुंदरम मिश्रा, सुहैल शेख़, विपिन, कोमल, अंकित एवं सचिन ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading