Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    यूपी में चुनाव तो दो ही मुद्दों पर लड़ा जा सकता है महंगाई और बेरोजगारी!

    ShagunBy ShagunOctober 12, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 632

    भाजपा ने सबको सिखा दिया मंदिरों में मत्था टेकना

    उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पूरे विपक्ष को मंदिरों में मत्था टेकना सिखा दिया। चुनाव के समय किसी को परशुराम तो किसी किसी को कृष्ण याद आने लगे। यही कुछ समय पहले भाजपा को छोड़ किसी पार्टी का नेता समुदाय विशेष की तुष्टीकरण की नीति में तल्लीन रहने कारण हिन्दू शब्द से बचता था।

    यह विधानसभा चुनाव भी जाति व संप्रदाय के बीच ही अब तक लड़ा जा रहा था। कोई लड़ाने तो कोई बचाने में जुटा हुआ था। इस बीच बसपा प्रमुख मायावती ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाकर युवा वर्ग को लुभाने के साथ ही माहौल को बदलने की कोशिश की है। अब यह मुद्दा विधानसभा चुनाव में कितना काम आएगा। यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो मायावती ने युवाओं की नब्ज को टटोल कर अपने पहले चुनावी भाषण में ही अच्छा मुद्दा उठाया है।

    इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन सिंह का कहना है कि अब तक भाजपा की गेंद पर विपक्ष खेलता रहा। लखिमपुर कांड में भी भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि जो भाजपा के लिए फायदेमंद था, वही हुआ। वहां सपा को आगे होना चाहिए था, वहां कांग्रेस आगे हो गयी। इससे भाजपा से नाराज लोगों का कुछ हिस्सा कांग्रेस में जाने से वोट बंटवारा से भाजपा ही फायदे में रहेगी। पहली बार बसपा प्रमुख ने अपना नया दांव चला है। इससे युवाओं पर जरूर असर पड़ेगा। इस समय विपक्ष दो ही मुद्दों पर भाजपा से लड़ सकता है, महंगाई और बेरोजगारी और ये दोनों मुद्दे चुनाव मैदान से विलुप्त हैं। महंगाई व बेरोजगारी लोगों के दिल छुने वाले मुद्दे हैं।

    बहन जी बेरोजगारी से बड़ा तो मुद्दा महंगाई है !

    मायावती द्वारा उठाये गये बेरोजगारी के मुद्दे के संबंध में लखीमपुर खीरी के वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह राणा का कहना है कि बेरोजगारी की अपेक्षा भी महंगाई ज्यादा बड़ा मुद्दा हो सकता है। बेरोजगारी को उठाकर मायावती ने युवाओं को लुभाने की कोशिश की है लेकिन उसमें वे सफल हों, ऐसी संभावना नहीं दिख रही।

    कांग्रेस की तरह हो गयी है बसपा की स्थिति:

    लोगों के मन में धीरे-धीरे बैठता जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तरह ही बसपा की भी हालत हो चुकी है। इस कारण वे भाजपा से लड़ती हुई नहीं दिखा पा रही है। वर्तमान में दो ही पार्टियां दिख रहीं है। भाजपा और विरोध में सपा। हालांकि प्रियंका की सक्रियता लखीमपुर सहित कई जिलों में भाजपा से असंतुष्ट लोगों को अपनी तरफ खिंचने का काम करेगी।

    • उपेंद्र नाथ 

    Shagun

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading