मुंबई: भारत की आर्थिक रफ्तार को दो अलग-अलग मोर्चों से नई ऊर्जा मिली है।
5,000 करोड़ जुटाकर पीएफसी देगा पॉवर सेक्टर को नई ऊर्जा
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने पावर सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए पूंजी बाजार से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की। कंपनी ने 9 जनवरी 2026 को ट्रांच-I प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया। यह इश्यू 16 जनवरी 2026 को खुलेगा और 30 जनवरी तक चलेगा (बाजार स्थिति पर पहले बंद/बढ़ सकता है)। बेस साइज 500 करोड़, ग्रीन शू ऑप्शन से 4,500 करोड़ तक। AAA रेटिंग (CARE, CRISIL, ICRA) वाली सुरक्षित NCDs पर 6.85% से 7.30% यील्ड। कम से कम 75% राशि पावर सेक्टर में लेंडिंग, री-फाइनेंसिंग और कर्ज सेवा के लिए, बाकी सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में। NSE पर लिस्टिंग से तरलता भी।
ब्लू डार्ट की ‘इंडिया ऑन द मूव 2025’ रिपोर्ट ने दिखाई भारत की रफ्तार

दूसरी ओर, ब्लू डार्ट ने अपनी पहली वार्षिक रिपोर्ट ‘इंडिया ऑन द मूव 2025’ जारी कर देश की तेज़ गतिशीलता दिखाई। 2025 में कंपनी ने 4.7 करोड़ सुरक्षित पार्सल डिलीवर किए। जुलाई में रिकॉर्ड दिन: एक दिन में 14,000 टन से ज्यादा माल। पूरे साल 20 पीक दिन जहां शिपमेंट्स दोगुने हुए। लेह-लद्दाख की 3,500 मीटर ऊंचाई से -196°C वैक्सीन ट्रांसपोर्ट तक – टियर-2 शहरों से 60% ग्रोथ के साथ भारत हर हाल में आगे बढ़ रहा है, और ब्लू डार्ट उसकी रफ्तार का साथी!







