Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    उसके हाथ पैर नहीं थे लेकिन फिर भी उसने पॉजिटिविटी से बदल दी अपनी दुनिया

    ShagunBy ShagunJune 13, 2021 Featured 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 719

    सकारात्मकता विचार ही आपको ले जा सकते हैं आगे

    इस दुनिया में कई लोग ऐसे मिलते हैं जो छोटी-मोटी रुकावटों की वजह से प्रयास करना बंद कर देते हैं और हार मान जाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि इस दुनिया में एक ऐसा व्यक्ति भी है जिसने हाथ-पैर न होने के बावजूद ‘लाइव विदआउट लिमिटः इंस्पीरेशन ऑफ रेडिक्यूसली गुड लाइफ’ नाम की बेस्ट सेलर बुक लिखी। – इनका नाम है निक वुजिसिस।

    आइए कोशिश करते हैं इनके बारे में जानने की –

    ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में वर्ष 1982 को बिना हाथ-पैरों वाले निक वुजिसिस का जन्म हुआ। निक जन्म से ही ‘टेट्रा अमेलिया सिंड्रोम’ से पीड़ित हैं। इस विकार से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में न तो हाथ होते हैं और न ही पैर। दुनिया में इस सिंड्रोम से पीड़ित लोगों की संख्या बहुत ही कम है। जैसे-जैसे निक की उम्र बढ़ने लगी वैसे-वैसे उनके माता-पिता की चिंता भी बड़ी होती जा रही थी। उनके माता-पिता को हमेशा लगता था कि बिना हाथ-पैर वाले लड़के का भविष्य कैसा होगा? इसके अलावा निक को भी जब अपनी शारीरिक अक्षमता का ज्ञान हुआ तो वह निराश हो गए थे।

    तैराकी में पारंगत लेखन के अलावा निक तैराकी में भी पारंगत हैं। जब लोग निक को तैराकी करते हुए देखते हैं तो उन्हें बड़ी हैरानी होती है कि बिना हाथ के कोई व्यक्ति कैसे तैराकी कर सकता है। इस पर निक कहते हैं कि अगर कुछ करने का जज्बा है तो सफलता जरूर मिलती है। निक तैराकी के साथ पेंटिंग भी करते हैं। निक ने 19 साल की उम्र से ही लोगों को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया था।

    उन्होंने दुनिया के कई देशों में प्रेरणा से भरे हुए भाषण भी दिए हैं। वह अपने जीवन की घटनाओं का उदाहरण देकर लोगों का नजरिया बदलते हैं। निक किशोरावस्था की तरफ बढ़ रहे छात्रों को प्रोत्साहित पर विशेष ध्यान देते हैं ताकि वह अपनी जिंदगी में निराशा की तरफ न बड़ें। निक वुजिसिस को उनके काम की बदौलत कई देशों से सम्मानित किया जा चुका है।

    सकरात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित:

    2010 में आई थी पहली पुस्तक निक की वर्ष 2010 में ‘लाइव विदआउट लिमिटः इंस्पीरेशन ऑफ रेडिक्यूसली गॉड लाइफ’ नाम की पहली किताब प्रकाशित हुई, जिसे लगभग 30 अन्य भाषाओं में अनुवादित किया जा चुका है। यह किताब अमेरिका में बेस्ट सेलर बुक बनी।

    वर्ष 2005 में उनके प्रेरणादायक जीवन पर एक डॉक्यमेंटी ‘लाइफ्स ग्रेटर पर्पस’ बनाई गई जिसने कई लोगों को सकरात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस डॉक्यूमेंट्री का दूसरा पार्ट भी बनाया गया जिसका नाम ‘नो आर्स, नो लेग, नो वरी’ था। सकारात्मक नजरिये के साथ बढ़ें आगे निक हमेशा मानते हैं कि जिंदगी में नकरात्मकता की तरफ नहीं बल्कि सकारात्मकता का हाथ पकड़ कर आगे बढ़ना चाहिए। इसी से सबक लेते हुए उन्होंने पैर की जगह पर निकली दो उंगलियों की मदद से लिखना और कम्प्यूटर पर टाइप करना सीखा। इसके अलावा चलने और कॉल रिसीव करने के लिए भी वह उन्हीं उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    2 Comments

    1. zovre lioptor on August 2, 2021 3:56 pm

      Great post and right to the point. I am not sure if this is in fact the best place to ask but do you guys have any ideea where to employ some professional writers? Thanks in advance 🙂

      Reply
    2. build a blog on August 7, 2021 7:47 pm

      I have been exploring for a bit for any high quality articles or weblog posts on this sort of area . Exploring in Yahoo I ultimately stumbled upon this website. Reading this information So i?¦m glad to convey that I’ve an incredibly good uncanny feeling I came upon exactly what I needed. I such a lot certainly will make sure to do not fail to remember this website and give it a look regularly.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading