Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    होली की गुझिया की तो बात ही कुछ और है

    By March 18, 2019 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 731

    उत्तर भारत में होली के अवसर पर गुझिया बनाई जाती है ! यह एक पारम्परिक मिठाई है। अपने सोंधेपन के कारण यह बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। गुझिया बनाने की विधि..!

    सामग्री:

    गुझिया में भरने के लिए सामग्री :-
    मावा -400 ग्राम
    चीनी-400 ग्राम (पिसी हुई)
    सूजी-100 ग्राम
    सूखा नारियल-100 ग्राम
    काजू-100 ग्राम
    किशमिश-50 ग्राम
    घी-02 बड़े चम्मच
    छोटी इलाइची-08 (छील कर कूटी हुई)

    गुझिया का आटा तैयार करने के लिए :-

    मैदा-500 ग्राम
    दूध-50 ग्राम
    घी-125 ग्राम
    घी-गुझिया तलने के लिए

    विधि:

    1. सबसे पहले गुझिया में भरने के लिए भरावन तैयार करें। उसके लिए एक भारी तले की कडाही लें और उसमें मावे को हल्का भूरा होने तक भून लें और उसे एक अलग बर्तन में निकाल लें।
    2. उसके बाद कडाही में घी डालें और सूजी डाल कर उसे भी हल्का ब्राउन होने तक भून लें। भुन जाने पर सूजी को भी एक अलग बर्तन में निकाल लें। अब मावा, सूजी, चीनी और मेवों को अच्छी तरह से मिला लें। आपकी भरावन सामग्री बनकर तैयार है।
    3. घी को पिघलाकर छने हुए मैदा में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। उसके बाद दूध को भी आटे में मिला दें और उसके बाद पर्याप्त मात्रा में पानी डालकर थोड़ा कड़ा आटा गूथ लें। गुथे हुए आटे को एक बर्तन में रख दें और उसे गीले कपड़े से ढ़क कर आधे घंटे के लिए रख दें।
    4. आधे घंटे के बाद आटे को खोलें और उसे एक बार वापस हल्के हाथों से गूंथ लें। उसके बाद उसकी छोटी-छोटी लोई बना लें। ये लोइयां सूख कर कड़ी न हो जाएं, इसलिए यदि जरूरी समझें तो इन्हें गीले कपड़े से ढक दें।
    5. उसके बाद एक-एक लोई लें और उसे पूरी की शक्ल में बेल लें। इसके बाद एक-एक पूरी को उठाएं और उसके बीच में दो बड़े चम्मच भरावन सामग्री रख कर पूरी को बीच से पलट दें और किनारे के सिरों को मोड़ कर बंद कर दें।
    6. आप चाहें तो इसके लिए गुझियों के सांचे का भी प्रयोग कर सकते हैं। गुझिया को बना-बनाकर एक मोटे कपड़े से दाबकर रखती जाएं जिससे उसके ऊपर की मैदा सूखे नहीं।
    7. सारी गुझिया भरने के बाद एक मोटे तले की कडाही में घी गरम करें। घी गरम होने पर आंच को मध्यम कर दें और उसमें जितनी गुझिया आराम से तल सकें, उतनी डालें और हल्की भूरी होने तक पलट-पलट कर तल लें।
    8. अब आपकी गुझिया तैयार हैं। एक प्लेट में गर्मा-गरमा गुझिया निकालें और परोसें। बची हुई गुझिया को ठंडी होने के बाद किसी एअर टाइट डब्बे में रखें। इन्हें दो-तीन सप्ताह तक रखकर खाया जा सकता है।

    Keep Reading

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    A Message of Brotherhood Resounds in Lucknow on Eid-ul-Fitr; Thousands Offer Prayers at Aishbagh Eidgah.

    ईद-उल-फितर पर लखनऊ में गूंजा भाईचारे का पैगाम, ऐशबाग ईदगाह में हजारों ने अदा की नमाज़

    Gulal of love: May every complaint be put to rest in this festival of colours.

    मोहब्बत का गुलाल : रंगों के इस त्यौहार में हर शिकवा तमाम हो जाए

    Where did that Holi go?

    वो होली कहाँ खो गई?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading