Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    पुत्रों की प्रगति व सुरक्षा को समर्पित है पारम्परिक पर्व हरछठ

    ShagunBy ShagunAugust 29, 2021 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 656

    अरविंद कुमार “साहू”

    उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से व देश विदेश में रह रही अनेक उत्तर भारतीय ग्रामीण महिलाएँ
    हरछठ का त्योहार बड़ी श्रद्धा से मनाती हैं। भादों माह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से दो दिन पूर्व मनाया जाने वाला यह पर्व पुत्रों (और अब सभी सन्तानों) की प्रगति व सुरक्षा को समर्पित होता है। इस पूजा में अनेक प्रकार के अनाज, फल, दही व अन्य ऐसी प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग होता है। जिन्हें शहरी सभ्यता द्वारा भुला दिये जाने की आशंका बनी रहती है।

    दिनभर निराहार व्रत रहने के बाद शाम को ऐसे आहार (प्राय: लाल चावल, फल व दही आदि) का उपयोग होता है, जिनकी खेती नही होती या वह मुफ्त मिल सकने वाली जंगली फसल मानी जाती हैं। इस पूजा के लिये एक कृत्रिम सगरा (शुद्ध पानी का तालाब) निर्मित किया जाता है और उसके किनारे कुश व ढ़ाक के पौधों को लगाया जाता है। वहीं परम्परागत तरीके से पूजा करके मातायें अपनी आराध्य ‘छठ माई’ से सन्तानों के लिये सुख, समृद्धि, सुविधा व सुरक्षा की कामना करती हैं।

    यह व्रत अपेक्षाकृत कठिन व झंझटी होता है। शहरी सभ्यता में तमाम प्रकार के प्रचलन से बाहर वाले अनाज, फल व लाल चावल आदि जुटाना बड़ी समस्या होती है। फिर भी इस कर्मकांड की तैयारी बड़े उत्साह, जुगाड़ व एक दूसरे के सहयोग से पूर्ण कर ली जाती है।

    वास्तव में यह भी समाज को मूल प्रकृति से जोड़े रखने का पर्व है। इसके तरीको को ध्यान से देखें तो ये विलुप्त प्राय अनाजो, फलों, सब्जियो की पहचान, उपयोग व जल संरक्षण सिखाने वाला अद्भुत गँवई संस्कार है।

    इस प्रक्रिया को करने से आहार विज्ञान का ऐसा विकास होता है कि किसी महामारी, युद्ध त्रासदी, अकाल अथवा अन्य प्राकृतिक आपदा आदि में आबादी क्षेत्र से भागकर जंगल या निर्जन स्थान में शरण लेकर भी भूखे प्यासे रहने की नौबत नही आयेगी। क्योंकि खाने योग्य जंगली अनाजों, फलों व जल स्रोत बचाने का अद्भुत ज्ञान पीढ़ी दर पीढ़ी स्वयमेव विकसित होता जाता है।

    भारत जैसे विशाल देश में ऐसे हजारों पर्व अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग तरीके से आज भी बखुबी मनाये जाते है। इस तरह के पर्वों और पूजा पद्धतियों की महत्ता के विषय पर और भी बहुत सी बातें हैं, जिन्हे फिर कभी विस्तार से कहा जायेगा। फिलहाल भारतीय संस्कृति का मूलमंत्र इस तरह समझें कि प्रकृति ही ईश्वर है, प्रकृति पूजा मानव विकास की आधार है और प्रकृति प्रदत्त वस्तुओं का संरक्षण ही मानव जीवन को अनंत काल तक बचा सकता है।

    इसलिये अपनी भारतीय संस्कृति, भाषाओं, ग्रंथों, परम्पराओं और कथाओं के गूढ़ रहस्यों को समझने का प्रयास करें। उन पर गर्व करें। अपनी आने वाली पीढियों को भी बतायें व समझायें। उन्हें मजाक या कुतर्की बहस का विषय न बनायें। – aksahu2001@gmail,com

    Shagun

    Keep Reading

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading