Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    दर्शकों के सामने पृथ्वीराज जैसा दमखम नहीं दिखा पा रही फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’

    ShagunBy ShagunJune 5, 2022Updated:June 5, 2022 TV / Smart Phone No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 697

    फिल्म रिव्यु : अमिताभ श्रीवास्तव

    अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी अपनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और हिंदू ह्रदय सम्राट योगी आदित्यनाथ को दिखाकर भी बचा नहीं पाएँगे। लगभग 300 करोड़ की लागत वाली फिल्म ने पहले दिन मात्र 10 करोड़ की कमाई की है, इससे हाल का अंदाज़ा लगा लीजिये। अगर साक्षात् प्रधानमंत्री मोदी , गृहमंत्री अमित शाह, तमाम केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के तमाम नेता इसका उसी तरह प्रचार करें जैसे कश्मीर फाइल्स का किया था, तो शायद कुछ लोग और देख लें मगर तब भी नुक़सान की भरपाई होना बहुत मुश्किल लग रहा है।

    मैं जब फिल्म देख रहा था तो सिनेमाहॉल में बमुश्किल 30-35 लोग बैठे थे। कुल एक बार सिर्फ एक व्यक्ति ने इंटरवल के बाद एक संवाद पर ताली बजाई जब अक्षय कुमार नारी मुक्ति पर डायरेक्टर साहब की समझ से बहुत ज़ोरदार लिखी गई तक़रीर कर रहे थे। संवाद भी तो चंद्रप्रकाश द्विवेदी जी ने ही लिखे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ़्री कर दिया है लेकिन टिकट खिड़की पर बैठी लड़की ने टिकट के दाम के बारे में पूछने पर सपाट लहजे में कहा – सर अभी हमारे पास ऐसा कोई सर्कुलर नहीं आया है।

    फिल्म शुरुआत में और आख़िर में असर छोड़ती है। हालांकि दोनों बार ऑस्कर विजेता फिल्म ग्लैडियेटर की झलक आती रही। अब न तो चंद्रप्रकाश द्विवेदी रिडले स्कॉट हैं और अक्षय कुमार भी रसेल क्रो नहीं हैं। फिर भी इन दोनों मौक़ों पर अक्षय का अभिनय अच्छा है क्योंकि ये प्रमुखत: एक्शन सीन हैं।

    Image

    पूरी फिल्म फ़्लैशबैक में है। डिस्क्लेमर में यह साफ कर दिया गया है कि यह फिल्म मुख्यत: चंदबरदाई के पृथ्वीराज रासो पर आधारित है। फिल्म के शुरुआती हिस्से में पृथ्वीराज का बखान करते हुए एक गाना चलता है जिसमें उनकी तुलना गोकुल के मोहन और कुरुक्षेत्र के अर्जुन से की गई है। फिल्म देखते हुए ऐसा लगा कि निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी यह तय नहीं कर पाये हैं कि पृथ्वीराज -संयोगिता की प्रेम कहानी पर ज्यादा फोकस करें, पृथ्वीराज-जयचंद के आख्यान पर या पृथ्वीराज- मोहम्मद गौरी के संघर्ष पर । किस्सागोई के इस कनफ्यूज़न की वजह से फिल्म को नुक़सान हुआ है।

    Image
    Rohit Jaiswal: Normal jump for #SamratPrithviraj on Saturday….Film failed to witness a massive jump in metro cities, as per early calculations film will wrap up between ₹60- ₹80cr, Heading towards a DISASTER or FLOP verdict. Day 1 – 10.50cr Day 2 – 12.70cr Total – 23.20cr

    प्रेमी युगल पृथ्वीराज और संयोगिता की भूमिका में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर नहीं जमते। दोनों के बीच परदे पर कोई केमिस्ट्री नहीं दिखती। अक्षय कुमार जीतेंद्र स्कूल ऑफ़ एक्टिंग के अभिनेता हैं। पृथ्वीराज जैसे ऐतिहासिक चरित्र के निर्वाह में वह असर नहीं छोड़ पाए। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने उनके लिए ग़ालिब के दौर की उर्दू फ़ारसी वाले संवाद क्यों लिखे यह समझ नहीं आया। उनके मुकाबले मानव विज ने मोहम्मद गौरी के किरदार में अच्छा काम किया है। अब तक उड़ता पंजाब, गुंजन सक्सेना और अंधाधुन जैसी फिल्मों में छोटी छोटी भूमिकाओं में दिखते रहे मानव विज को पहली बार एक बड़ा ऐतिहासिक किरदार निभाने का मौका मिला है। हालांकि उनको भी फुटेज ज्यादा नहीं मिला है।

    Image

    मानुषी छिल्लर ने पहली ही फिल्म में आत्मविश्वास ज़रूर दिखाया है, संवाद अदायगी ठीक है , जौहर से पहले उन पर फ़िल्माया गया योद्धा वाला गीत अच्छा है लेकिन संयेगिता की भूमिका के लिए जिस कमसिनी और सुंदरता की कल्पना की जा सकती है, उसका उनमें अभाव दिखता है। मौजूदा अभिनेत्रियों में कियारा अडवानी शायद बेहतर चुनाव होतीं। रनवीर सिंह शायद बेहतर पृथ्वीराज होते।

    चंद बरदाई की भूमिका में सोनू सूद का काम अच्छा है। जयचंद के किरदार में आशुतोष राणा और उनकी पत्नी की भूमिका में साक्षी तंवर का अभिनय भी अच्छा है। रंगमंच और फिल्मों के मँजे हुए कलाकार राजेंद्र गुप्ता और मनोज जोशी एक-दो सीन वाली भूमिकाओं में भी अपना दमख़म दिखा देते हैं।

    छायांकन अच्छा है। भव्यता भी है। गीत वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं, औसत संगीत की वजह से याद नहीं रह जाते। उदार होकर फिल्म की सर्वश्रेष्ठ प्रशंसा में भी यही कहा जा सकता है कि यह कुल मिला कर औसत ही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! 'नच ले ललारिया' बना नया पार्टी एंथम

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! ‘नच ले ललारिया’ बना नया पार्टी एंथम

    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    July 24, 2026
    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    July 23, 2026
    Surgeon Vice Admiral Arti Sarin visited the 7 Air Force Hospital in Kanpur.

    सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने कानपुर के 7 एयर फोर्स अस्पताल का दौरा किया

    July 23, 2026
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    July 23, 2026
    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    July 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading