Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, January 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    फिल्म ‘प्यार के बंधन’ का फर्स्ट लुक आउट, खेसारीलाल यादव बोलें फिल्म रिश्तों को महसूस करने वाली दास्ताँ हैं

    ShagunBy ShagunDecember 7, 2023 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,160

    यशी फिल्म्स प्रा. लि. द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “प्यार के बंधन” का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. इसमें भोजपुरी ट्रेंडिंग कलाकार खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह एक दूसरे की आँखों में झांकती नज़र आ रही हैं. इस फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा हैं और निर्देशक अनंजय रघुराज हैं. यह एक पारिवारिक फिल्म है और इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द आएगा.

    फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज ने कहा कि यशी फिल्म्स एक बार फिर से एक शानदार फिल्म लेकर तैयार है. हमने फिल्म को बड़ी संजीदगी से बनाया है. हमारी फिल्म का मुख्य आकर्षण इसकी कहानी है, जो दर्शकों को मनोरंजन के उच्चतम स्तर तक ले जाएगी. फिल्म पारिवारिक है, इसलिए मैं यही कहूँगा कि सभी इस फिल्म को अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ देखें.

    वहीं, कलाकार खेसारीलाल यादव ने कहा कि “प्यार के बंधन” फिल्म नहीं, रिश्तों को महसूस करने वाली दास्ताँ हैं. मुझे जब इस फिल्म की कहानी सुनाई गयी थी, तब मुझे लगा था कि इस फिल्म के किरदार को मुझे जीना चाहिए. एक कलाकार के रूप में मेरे दिल और मन ने इस फिल्म की हामी भर दी थी. बांकी आज यह फिल्म बनकर तैयार है और इसका फर्स्ट लुक सबों के सामने है. उन्होंने कहा कि भोजपुरी का महत्वपूर्ण दौर है, जिसमें हम सब मिलाकर एक से बढ़कर एक सिनेमा लेकर आ रहे हैं. इसमें दर्शकों का सहयोग भी सराहनीय रहा है. मैं आशा करता हूँ कि यह फिल्म भी उन्हें पसंद आएगी.

    आपको बता दें कि इस फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा, निर्देशक अनंजय रघुराज और लेखक अरबिंद तिवारी हैं. फिल्म के संगीतकार ओम झा, कृष्णा बेदर्दी और शुभम तिवारी हैं. गीतकार अरबिंद तिवारी, कृष्णा बेदर्दी, अंकित तिवारी, दुभ दयाल सोहरा, राकेश निराला और विनय निर्मल हैं. छायांकन वासु और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. कोरियोग्राफी रिकी गुप्ता और महेंद्र सिंह ने की है.

    Shagun

    Keep Reading

    Multilingual talent and from the ramp to the reel: Kashika Kapoor and Preet Dutta's new journey, showcasing the brilliance of the new generation in the industry.

    बहुभाषी ताकत और रैम्प से रील तक: काशिका कपूर और प्रीत दत्ता की नई उड़ान, इंडस्ट्री में नई पीढ़ी की चमक

    The culture and patriotic spirit of Assam resonated in the film 'Bihu Attack'!

    असम की संस्कृति और देशभक्ति की धड़कनें फिल्म ‘बिहू अटैक’ में गूंजीं!

    Rahul Roy launched Adarsh ​​Jain's book "India Is My Country," which is based on the painful story of PoK (Pakistan-occupied Kashmir).

    राहुल रॉय ने की आदर्श जैन की पुस्तक “इंडिया इज माय कंट्री” की रिलीज, PoK की दर्दभरी कहानी पर आधारित

    The Untold Truth of Subhas Chandra Bose" to Unveil Hidden Chapters of History

    इतिहास के पर्दे उठाएगी ‘अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस’

    Mumbai Carnival 2026: Giving wings to the dreams of children from Assam!

    मुम्बई कार्निवल 2026: आसाम के बच्चों के सपनों को मिली उड़ान!

    पूनम ढिल्लों ने लॉन्च किया जर्नलिस्ट्स मीडिया एसोसिएशन का 2026 कैलेंडर

    पूनम ढिल्लों ने लॉन्च किया जर्नलिस्ट्स मीडिया एसोसिएशन का 2026 कैलेंडर

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Multilingual talent and from the ramp to the reel: Kashika Kapoor and Preet Dutta's new journey, showcasing the brilliance of the new generation in the industry.

    बहुभाषी ताकत और रैम्प से रील तक: काशिका कपूर और प्रीत दत्ता की नई उड़ान, इंडस्ट्री में नई पीढ़ी की चमक

    January 17, 2026
    New entrepreneurial opportunities for youth at the Rotaract District 3120 Hospitality Committee

    रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3120 के सत्कार समिति में युवाओं को उद्यमिता के नए अवसर: 25 राज्यों से आए 200+ प्रतिभागी

    January 17, 2026
    Bhumihar community: A glorious history, but their grip on present-day politics has weakened.

    भूमिहार : इतिहास गौरवशाली, वर्तमान राजनीति में पकड़ हुई ढीली

    January 17, 2026
    Football Tournament: Thrilling semi-finals

    फुटबॉल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में रोमांच, बिग ब्लू पेनल्टी से फाइनल में, स्पोर्ट्स कॉलेज ने भी जीत दर्ज की

    January 17, 2026
    The culture and patriotic spirit of Assam resonated in the film 'Bihu Attack'!

    असम की संस्कृति और देशभक्ति की धड़कनें फिल्म ‘बिहू अटैक’ में गूंजीं!

    January 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading