Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival»Diwali

    राम के आदर्शों पर चले, बनेंगे बिगड़े काम : नरेन्द्र मोदी

    ShagunBy ShagunOctober 24, 2022Updated:October 24, 2022 Diwali No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,251

    रामजन्मभूमि से राम की पैड़ी: राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक के बाद जगमग हुई अयोध्या नगरी

    अयोध्या: भगवान श्रीराम की नगरी में छठवें दीपोत्सव पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामकथा पार्क में मंत्रोच्चारपूर्वक प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और आरती उतारी। श्री मोदी ने प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करने के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राम की प्रेरणा उनकी तपस्या उनके आदर्शों पर चलना हमारा कर्तव्य है।

    विश्व का सबसे पहला “धार्मिक पर्यटन अयोध्या जी” में, दीपोत्सव की धूम।

    जन्मभूमि मम पुरी सुहावनि।
    उत्तर दिसि बह सरजू पावनि॥
    अयोध्या की सरयू आरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला। आज ‘भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2022’ के पावन अवसर पर प्रभु श्री राम के प्रतीक स्वरूप का राज्याभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। – ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    अयोध्या: देश में आज दीपावली की धूम है। अयोध्या के साथ पूरा देश जगमग रौशनी से नहाया है। रविवार को दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने जैसे ही रामलला के दरबार में दीप जलाया उसके तुरंत बाद पूरी अयोध्या दीपों से रोशन हो उठी।

    Image

    पीएम मोदी इस साल महाकाल नगरी उज्जैन, केदारधाम, बद्रीधाम की यात्रा के बाद रविवार को जब अयोध्या पहुंचे तो दीपोत्सव के जरिए बड़ा संदेश देने की कोशिश करते दिखे।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या की धरती पर कदम रखा तो वे सबसे पहले रामलला के दरबार पहुंचे। दो साल पहले पांच अगस्त 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने राममंदिर का भूमि पूजन किया था। वह केवल राममंदिर का कार्यारंभ नहीं था बल्कि अयोध्या के पुर्नविकास की भी नींव थी।

    विश्व का सबसे पहला “धार्मिक पर्यटन अयोध्या जी” में, दीपोत्सव की धूम।

    बता दें कि मोदी जब दो साल बाद अयोध्या आए तो सबसे पहले उन्होंने राममंदिर निर्माण की प्रगति ही देखी। इसके बाद रामकथा पार्क में आयोजित रामराज्याभिषेक समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भगवान राम सबका साथ, सबका विकास व विश्वास के आधार हैं। उन्होंने कहा कि पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए जाते थे. हमने वो बेड़ियां तोड़ी हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026
    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    August 8, 2026
    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    August 8, 2026
    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    August 8, 2026
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading