Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शान्ति महोत्सव शुरू

    ShagunBy ShagunApril 7, 2022Updated:April 7, 2022 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 579

    लखनऊ, 7 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं विश्व शांति महोत्सव ‘कॉन्फ्लुएन्स-2022’ का भव्य ऑनलाइन उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया।

    इस अवसर पर प्रो. किंगडन ने कहा कि ज्ञान व्यक्ति को शक्ति प्रदान करता है, किन्तु इस ज्ञान का कहीं दुरूपयोग न हो, इसके लिए शान्ति की शिक्षा का विशेष महत्व है। अतः यह आवश्यक है कि हम बच्चों को मानवीय गुणों से परिपूर्ण करें और एकता व शान्ति के विचार उन्हें बचपन से ही दें।

    ‘कॉन्फ्लुएन्स-2022’ का आयोजन 6 से 9 अप्रैल तक किया जा रहा है, जिसमें भारत व रूस के लगभग 35 विद्यालयों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। इस महोत्सव में देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों हेतु विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं,

    इस अवसर पर शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि भारत विश्व का जगत गुरू है और हमें अपनी सभ्यता, संस्कृति एवं संविधान के अनुरूप सारी वसुधा को कुटुम्ब बनाना है।

    लखनऊ का छात्र आमिश स्कॉलरशिप के साथ आइवी लीग यूनिवर्सिटी में चयनित

    सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र आमिश अहमद बेग ने अमेरिका के डार्टमाउथ कालेज, जिसे आइवी लीग यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त है, से उच्चशिक्षा हेतु 2,68,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर आमिश ने कहा कि आइवी कालेज में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होना मेरे लिए अविश्वसनीय, संतुष्टिदायक एवं गर्व से परिपूर्ण है।

    आमिश इसी माह से शुरू होने जा रही आई.एस.सी. (12वीं) की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ने कहा कि आमिश हमारे विद्यालय का अत्यन्त ही मेधावी छात्र है और उसने समय-समय पर अपने ज्ञान व विलक्षण बुद्धिमत्ता से सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है। अभी कुछ वर्ष पहले आमिश ने आई.आई.टी. गुवाहाटी में आयोजित इण्टरनेशनल टेक फेस्ट में विश्व के कई देशों के छात्रों के बीच अपने मेधात्व का परचम लहराया था।

    Shagun

    Keep Reading

    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ट्रंप का पाकिस्तान प्लान! ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी, तेहरान ने दी ‘डुबो देंगे’ की धमकी

    April 17, 2026
    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    April 17, 2026
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026
    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    April 17, 2026
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading