Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    भ्रष्टाचार पर बड़ी लगाम

    ShagunBy ShagunJune 15, 2022Updated:June 15, 2022 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 979

    गौतम चक्रवर्ती

    मोदी सरकार के सख्त होने के बाद से केंद्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार पर एक बहुत बड़ी लगाम अवश्य लगी है लेकिन जहां तक बात राज्य सरकारों की जाये तो उन्हें अभी और गंभीर होने की आवश्यकता है। यदि हम देश के नेताओं और नौकरशाहों के भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना चाहते है तो सर्वप्रथम ऐसी व्यवस्था किये जाने की आवश्यकता है कि जिससे उनके मामलों की सुनवाई न केवल प्राथमिकता के आधार पर की जाये, बल्कि तीव्र गति से भी निपटारा किया जाये क्योंकि देश मे अक्सर यह देखने मे आता है कि अपराधी अपने ऊपर चल रहे मुकद्दमे को बहुत लंम्बा खींचकर उस मामले के गवाहों से लेकर प्रमाणों को हमेशा के लिये खत्म कर देते हैं जिससे मामला दिशा हीन हो कर शिथिल हो जाने से निष्क्रिय हो समाप्त हो जाता है। जिससे इन भ्रष्ट नेताओं और नौकरशाहों को सही संदेश या सजा मिलने के स्थान पर उनका हौसला और बुलन्द हो जाता है।

    ऐसी अवस्था मे सबसे उचित तो यही होगा कि केंद्र सरकार और सीबीआइ, ईडी सरीखे देश की एजेंसियों के साथ न्यायपालिका इसके लिए किसी ऐसी ठोस व्यवस्था का निर्माण करे कि नेताओं के भ्रष्टाचार के मामलों का निपटारा एक सीमित अवधि में ही निपट जाए। यह किसी भी स्थिति में ठीक नहीं है कि कई दफे विशेष अदालतों में भी ऐसे मामलों का निपटारा होने में अनावश्यक देरी होती रहती है।

    इसके साथ ही एक समस्या यह भी है कि यदि कभी निचली अदालतों की ओर से मुकद्दमे पर फैसला समय से सुना भी दिया जाता है लेकिन इन मुकद्दमो में उच्चतर न्यायपालिकाओं की ओर से मुस्तैदी नहीं दिखाई जाती है जिसके परिणामस्वरूप अंतिम फैसला आने में लगभग एक से लेकर डेढ़ दशकों तक का समय लग जाता हैं।

    सीबीआई की एक विशेष अदालत ने 27 मई 2022 के दिन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले पर चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई साथ ही उन पर 50 लाख का जुर्माना भी लगाया है और उनकी चार संपत्तियों को भी जब्त कर लिया।

    चौटाला को मिले चार साल की सजा ने देश के नेताओं के बेलगाम होते भ्रष्टाचार को एक बार फिर से उजागर कर दिया है। चौटाला पर आय से 189 गुना अधिक रुपये कमाने का आरोप है। इससे एक बात तो बिल्कुल स्पष्ट है कि नेता सत्ता का मनमाना इस्तेमाल अपने पक्ष में करते हैं। चौटाला के भ्रष्टाचार का यह दूसरा मामला है, इससे पहले उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले में संलिप्त पाये जाने के बाद उन्हें सजा मिली थी। वे सजा काटकर ही लौटे थे कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी वे दोषी पाये गये हैं।

    आज भ्रष्टाचार और तरह-तरह से संपत्ति अर्जित करने की ललक विशेष कर नेता नगरी के लोगों में अपनी पैठ बना चुका है, ऐसे में यदि इसे अभी नही रोका गया तो आने वाले समय मे एक भी नेता का दामन पाक साफ नही होगा, खैर यह स्थिति तो अभी से ही दिखने लगी है। अब तो आए दिन किसी न किसी नेता के खिलाफ सीबीआइ अथवा ईडी की कार्रवाई की खबरें आती रहती हैं।

    कुछ राजनीतिक दलों ने तो अपने मंत्रियों के भ्रष्टाचार को लेकर इतने निर्लजय होकर ढीठ हो गए हैं कि उनकी गिरफ्तारी होने के बाद भी पार्टि अध्यक्ष उनसे त्यागपत्र मांगने तक की हिम्मत नही जुटा पाते हैं। ऐसी स्थिति में नेताओं के समस्त कामकाज की निगरानी करने एवं उनके द्वारा किये गये भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर से कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading