Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    भारत सरकार योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और गरीब परिवारों को कर रही लाभान्वित

    ShagunBy ShagunJune 12, 2024 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,385

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की शाहजहांपुर यात्रा समाज प्रबोधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही। यहां उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्त होने का संदेश दिया। देश को दुनिया में नम्बर वन बनाने में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। आनंदी बेन पटेल ने शाहजहांपुर में सफाई कर्मियों और बच्चों को सम्मानित किया। वह अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम शामिल हुईं।

    उन्होंने कहा पिछले दस साल से प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गयी है। आने वाली पीढ़ी में सफाई की आदत डाली जाए। उन्होंने बच्चों, सफाई कर्मचारियों एवं शिक्षकों से विशेष रूप से कहा कि साफ सफाई एवं स्वच्छता रखना बहुत जरूरी है। राज्यपाल ने प्रसिद्ध हनुमत धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की।आनंदीबेन पटेल ने कहा कि देश आगे बढ़े और विश्व का नेतृत्व करें। प्रधानमंत्री का सपना है कि विश्व में भारत हर क्षेत्र में प्रथम स्थान पर हो। सभी लोग एक बनकर भारत को नंबर एक पर लाना है। राज्यपाल ने विनोबा सेवा आश्रम बरतारा आश्रम के परिसर में स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा बरतारा के नव सुसज्जित भवन का उद्धाटन किया। सुसज्जित अहिंसा प्रेक्षागृह ग्रंथागार भवन का लोकार्पण किया।

    259 स्वयं सहायता समूह को सीसीएल की धनराशि रू 3,65,41000 का प्रतीकात्मक चेक वितरण किया। विनोबा जी के विचारों पर आधारित पुस्तकों का भी विमोचन किया। राज्यपाल ने कहा कि विनोबा सेवा आश्रम के सभी लोगो ने गरीबों का जीवन सुधारने में पूरा जीवन लगा दिया है। उन्होंने विनोवा एवं गांधी जी के विचारों पर चलने के लिए जोर दिया और कहा कि लोगों को अपना फर्ज नहीं भूलना चाहिए उस पर ध्यान देना चाहिए। लोग अपने ऐसे बूढ़े माता-पिता को आश्रमों में छोड़ देते हैं जिन्होंने जीवन में कष्ट उठाकर पढ़ाया-लिखाया बड़ा किया। अपने माता-पिता को कभी आश्रमों में नहीं छोड़ना चाहिए। उन्हें अपने पास रखें, उनकी सेवा करें।

    राज्यपाल ने बताया कि राजभवन की ओर से ऐसे आश्रमों की सेवा करने के लिए 150 करोड़ रुपए का सहयोग प्रदान किया जाता है। जिससे बच्चों को शिक्षा आदि शैक्षिक कार्य कराया जा सके। आश्रमों में वातानुकूलित, गर्म, पानी, पुस्तकालय आदि व्यवस्थाएं कराई जा सके। आश्रमों द्वारा चौराहों पर भीख मांग कर जीवन व्यतीत करने वाले बच्चों को शिक्षण संस्थान में नाम लिखाकर पढ़ाना चाहिए, उन्हें जीवन की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में गांवो को गोद लेकर कार्य किया जा रहा है। गांव में आंगनवाड़ी केन्द्र, टीवी के मरीजों को गोद लेकर सुधार किया जा रहा है। भारत सरकार कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और गरीब परिवारों को लाभान्वित कर रही है, सभी योजनाएं घर-घर तक पहुंच रही हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    नेपाल नवजागरण की खुशबू फैल रही दूर देशों में!

    अंतिम छोर तक स्वास्थ्य: होम्योपैथी का समावेशी मॉडल

    Bihar's 'Water Man': In a solitary battle spanning 30 years, he carved through a mountain to dig a 3-kilometer canal... Laungi Bhuiyan—the true successor to Dashrath Manjhi!

    बिहार का जलपुरुष: 30 साल की अकेली जंग में पहाड़ चीरकर 3 किमी नहर खोद डाली… लौंगी भुइयां, दशरथ मांझी का सच्चा वारिस!

    Balen Shah’s ‘Education Revolution’ Reign: Politics Removed, Education Saved in Nepal—Why is India Applauding?

    बालेन शाह का ‘एजुकेशन क्रांति’ राज: नेपाल में राजनीति हटाई, शिक्षा बचाई, भारत क्यों ताली बजा रहा है?

    The 'Big Bull's' Final Lesson: To truly understand life, one must visit three specific places?

    बिग बुल की अंतिम सीख : जीवन को सही से समझना हो तो तीन जगह जाना चाहिए ?

    Tulsi completed his creation of 'Manas' under the special patronage of Akbar's rule.

    अकबर शासन के विशेष संरक्षण पर तुलसी ने पूर्ण किया ‘मानस’ का सृजन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Saad Lamjarred and Shehnaaz Gill Team Up! Poster for New Song ‘Bezaaf’ Released

    साद लामजारेड और शहनाज़ गिल की जोड़ी तैयार! नया गाना ‘बेज़ाफ़’ का पोस्टर रिलीज़

    April 11, 2026

    नेपाल नवजागरण की खुशबू फैल रही दूर देशों में!

    April 10, 2026
    The ‘Dhurandhar 2’ Sensation: Ranveer Singh Creates Box Office History, Enters the ₹1000 Crore Club

    ‘धुरंधर 2’ का धमाका: रणवीर सिंह ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, ₹1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

    April 10, 2026
    Melania Trump Resurrects the Epstein Files

    मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन फाइल को फिर जिंदा किया

    April 10, 2026
    Lyne Originals Expands ‘Startup Series’, Launches 6 New Smart Accessories

    Lyne Originals ने ‘Startup Series’ का विस्तार किया, लॉन्च किए 6 नए स्मार्ट एक्सेसरीज़

    April 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading