Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सुना है, अब तो वो ऑनलाइन भी टमाटर बेचने लगा है!

    By December 18, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 572

    अंशुमाली रस्तोगी

     
    मेरे एक मित्र का टमाटर का बड़ा करोबार है। उसके बाप दादा भी यही काम किया करते थे। अब बेटा उनके कारोबार को आगे बढ़ा रहा है। टमाटर बेचकर उसने अपनी शानदार कोठी खड़ी कर ली। एक महंगी कार ले ली। बच्चे भी शहर के ऊंचे स्कूलों में पढ़ रहे हैं। कुल मिलाकर मित्र की लाइफ टनाटन चल रही है।

    हालांकि मित्र ने मुझसे भी कई दफा अपने कारोबार में आ जाने का निमंत्रण दिया लेकिन मैंने यह कहकर टाल दिया कि मैं टमाटर नहीं बेचूंगा। व्यंग्यकार हूं उम्रभर व्यंग्य ही लिखूंगा।

    मित्र को मेरा व्यंग्यकार होना पसंद नहीं आता। वो छूटते ही ताना मारता है- व्यंग्य लिखकर जितना कमाते हो न इससे ज्यादा की तो मैं टमाटर बेच देता हूं मिनट भर में।

    इधर जब से टमाटर के दाम ने आसमान छुआ है मित्र के धंधे में और भी निखार आ गया है। सुना है, अब तो वो ऑनलाइन भी टमाटर बेचने लगा है।

    अभी तक मंदी और चालान का भय ही जनता को सता रहा था, अब टमाटर की बढ़ी कीमतें उसे रुला रही हैं। लेकिन मेरा मित्र खुश है। वो चांदी काट रहा है।

    जिन्हें टमाटर खाना ही खाना है, वे इसे हर कीमत पर खरीदने को तैयार हैं। किंतु मुझ जैसे मध्यम वर्गीय आदमी इतनी महंगी टमाटर नहीं खरीद सकता। अतः मन मसोस कर रह जाता हूं।

    बीवी को एक दिन टमाटर न मिले तो वो पहाड़ सिर पर उठा लेती है। कितनी ही प्रकार के ताने मुझे मार देती है। मेरे व्यंग्यकार होने पर जाने क्या-क्या बोल देती है। मेरी मेरे टमाटर बेचने वाले मित्र से ऊलजलूल बराबरी करने लगती है। यानी- मेरी बेइज्जती का कोई अवसर वो हाथ से जाने नहीं देती।

    अब तो आदत-सी पड़ गई है ये सब सुनने की। सुनने के अतिरिक्त कुछ और मैं कर भी तो नहीं सकता। आखिर बीवी है मेरी। कुछ अंट-संट बोल दिया तो लेने के देने। इसीलिए चुप रहने में ही खुद की भलाई समझता हूं।

    लेकिन कभी-कभी मुझे मित्र और बीवी के ताने सही भी लगते हैं। अगर आज मैं व्यंग्य न लिख रहा होता तो निश्चित टमाटर ही बेच रहा होता। मेरा भी मेरे मित्र जैसा बड़ा करोबार होता। मेरे कने भी कोठी-गाड़ी होती।

    व्यंग्यकार बनकर हासिल ही क्या किया मैंने! इतना छपने के बावजूद अभी मुझे वो पहचान न मिल पाई है, जिसकी दरकार हर लेखक को रहती है। एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि आप सिर्फ लिखकर ही आरामतलब जिंदगी नहीं जी सकते।

    टमाटर बेचने में जो ‘टशन’ है, वो व्यंग्य लिखने में नहीं।

    सोच रहा हूं अगर अपने लाइफ-स्टायल को बेहतर बनाना है तो मुझे जिद छोड़कर अपने मित्र की बात मान लेनी चाहिए। व्यंग्य की लाइन छोड़, टमाटर का दामन थाम लेना चाहिए।

    Keep Reading

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading