Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पाकिस्तान में इतिहास दोहराता तख्ता पलट

    ShagunBy ShagunApril 2, 2022 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 721

    जी के चक्रवर्ती

    वैसे पाकिस्तान के इतिहास में आज पहली बार यह नहीं है कि जब किसी प्रधानमंत्री का तख्तापलट किया जाता रहा है। वैसे हमेशा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी खतरे में ही पड़ी रहने वाली दिखाई देती रही है। पाकिस्तान का इतिहास गवाह है कि अभी तक यहां जितने भी लोगों ने प्रधानमंत्री पद की कुर्सी संभाली हैं, उनमें से एक भी प्रधानमंत्री ने अपना 5 वर्षो तक का कार्यकाल पूरा नही कर पाएं हैं। आज फिर से पाकिस्तान में एक बार पुनः इतिहास दोहराता हुआ नजर आ रहा है।

    एक समय इमरान खान की गिनती दुनिया में एक बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में हुआ करती थी। वर्ष1992 का क्रिकेट वर्ल्ड कप इसका महत्वपूर्ण साक्ष्य है जिसमे इमरान खान ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जितवाने की ठानी ली और जिताकर ही दम लिया था।

    इमरान खान जब एक क्रिकेटर के रूप में एक अच्छे फ़ार्म में खेल रहे थे, उस वख्त उनके पास पाकिस्तान की राजनीति में हाथ आजमाने का अवसर आया था। उस समय पाकिस्तान की सत्ता संभाल रहे प्रधानमंत्री मोहम्मद जिया-उल-हक ने अपनी पार्टी में उन्हें शामिल होने का न्योता भेजा था जिसे उन्होंने उस वख्त मना कर दिया और बाद में नवाज शरीफ की पार्टी ने इमरान खान को अपने साथ जोड़ने की चेष्टा अवश्य किया था लेकिन वर्ष 25 अप्रैल 1996 को इमरान खान ने स्वयं अपनी ही एक पृथक पार्टी “पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ” की स्थापना कर पार्टी के वैनर तले वर्ष1997 में 2 सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों ही जगह से नवाज की पार्टी के उम्मीदवार से हार गये थे।

    आज इमरान खान की इसी पार्टी “पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ” के दो दर्जन सांसदों ने बगावत कर अपने ही नेता के विरुद्ध खड़े हो गये जिससे यहां फिर से एक बार पुराने इतिहास को दोहराते हुए इमरान खान को सदन में अपना बहुमत सिद्ध करना पड़ेगा।

    कभी इमरान खान पाकिस्तानी सेना के बहुत चहेते होने के बावजूद आज सेना में हालात ऐसे बदले कि स्वयं बाजवा को ही इमरान खान खटकने लगे हैं। पाकिस्तानी इतिहास का यह काला पक्ष रहा है कि यहां की कोई भी चुनी हुई सरकार ने अपने कार्यकाल के 5 वर्षो तक का समय पूरा कर ही नही पाई यदि हम इमरान से पूर्व मे झांके तो यह स्पष्ट हो जाता है कि पाकिस्तानी सेना ने ही यहां के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सत्ता से बेदखल कर इमरान खान के लिए यहां के प्रधानमंत्री की कुर्सी तक का रास्ता साफ किया था, लेकिन वहीं नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज आज अपने पिता का बदला चुकता करने के लिए सड़क पर उतर आईं और इमरान को प्रधानमंत्री की कुर्सी से वेदखल करने के षड़यंत्र का एक बड़ा चेहरा बनकर उभरी है।

    Shagun

    Keep Reading

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026
    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    July 1, 2026
    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    July 1, 2026
    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    July 1, 2026
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading