Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    कोयला संकट: यूपी को तत्काल मिल सकती 400 मेगावाट हाईड्रॉ की बिजली: उपभोक्ता परिषद

    ShagunBy ShagunOctober 11, 2021 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 750

    ऊर्जामंत्री ने कहा बिजली संकट न होने पाये इससे निपटने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है

    उत्तर प्रदेश में भी लगभग 4500 मेगावाट की उत्पादन गृह बंद है या कम क्षमता पर मशीनें चल रही ऐसे में यह मना जा रहा है कि कोयले की कमी की वजह से बिजली की कटौती ग्रामीण शैडूल्ड में हो रही है। इस मामले को लेकर उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने प्रदेश के ऊर्जामंत्री से मिलकर प्रस्ताव सौपते हुए कयोला संकट पर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की और कहा पूरे देश में कोयला संकट है ऐसे में उससे निपटने के लिए कुछ आवश्यक कदम तत्काल सरकार को उठाना चाहिए।

    उन्होंने कहा इस संकट में उत्तर प्रदेश सरकार को 400 मेगावाट हाईड्रॉ की बिजली थोड़ा सा प्रयास करने से मिल सकती है क्योंकि इससे सम्बंधित एक याचिका जो विद्युत नियामक आयोग में लंबित है उस पर तत्काल निर्णय कराया जाए। उन्होंने इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस संकट से निपटने के लिए एक आर्थिक पॅकेज का एलान भी करना चाहिए जिससे पावर कार्पोरेशन कोयले और बिजली की खरीद से पीछे न हटे।

    प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा बिजली संकट न होने पाये इससे निपटने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है सभी उच्चाधिकारियो को सभी उत्पादन गृहो पर नजर रखने को कहा गया है जिससे सभी जगह कोयले की आपूर्ति सुनिक्षित की जा सके और जिन भी माध्यमों से बिजली खरीद आवश्यक होगी की जाएगी जिससे उपभोक्ताओ को कोई बिजली कटौती की मार न झेलनी पड़े।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने पूरे देश के कोयला संकट पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौपते हुए कहा पूरे देश में कोल् इंडिया का पांच वर्षो का कोल् डिस्पैच देखा जाय तो वह 2015 – 16 में 535 मिलियन टन और वर्ष 2020-21 में लगभग 574 मिलियन टन सबसे ज्यादा वर्ष 2018-19 में कोल इंडिया ने लगभग 608 मिलियन टन कोयला खदानों से निकाल कर बेचा है अगर सबसे अधिकतम खपत को आधार मान कर देखा जाय देखा जाय तो 50 मिलयन टन कोयला देश के तापीय उत्पादन इकाईयो में हर माह खपत होता है और कुछ जरुरत विदेशों से आने वाले कोयले से पूरा होता है।

    उन्होंने कहा कि वतर्मान में कोयला मंत्री का कहना है की बिजली आपूर्ति बाधित होने का बिल्कुल भी खतरा नहीं है। कोल इंडिया लिमिटेड के पास 24 दिनों की कोयले की मांग के बराबर 43 मिलियन टन का पर्याप्त कोयले का स्टॉक है। ऐसे में स्टॉक होने से काम नहीं चलने वाला जबतक कोयला उत्पादन घरो तक न पहुंच जाय एक सबसे बड़ा सवाल यह उठना लाजमी है कि जितना कोयला स्टॉक में उपलब्ध है उसका आधा कोयला तो देश में जो उत्पादन गृह कम कपैसिटी पर चल रहे और बंद है उन्ही की जरुरत भर का होगा ऐसे में केंद्र सरकार को कोयले का भण्डारण बढाकर कोयले की किलत को दूर करना होगा दूसरा सबसे बड़ा मामला यह है की बिजली उत्पादन गृहो को कानूनन 15 दिन और 30 दिन का कोयला स्टॉक में होना चाहिए जो उपभोक्ताओ की टैरिफ में पास आन भी होता है आज पूरे देश में तापीय उत्पादन गृहो की जो पोजीशन है उनके पास औसत 5 दिन से जायदा कोयला स्टॉक में नहीं है इसका मतलब देश में कोयले की किल्लत तो है और अगर किल्लत नहीं है तो ग्रामीण क्षेत्रों में कोयले की वजह से कटौती क्यों हो रही है।

    #उपभोक्ता परिषद
    Shagun

    Keep Reading

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading