Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उपभोक्ता वेबीनार में उमड़ें सैकड़ों विद्युत उपभोक्ता, सर्वसम्मत से पारित हुआ प्रस्ताव, रिश्वत मांगने वाले बिजली कार्मिकों की होगी गोपनीय रिपोर्ट तैयार

    ShagunBy ShagunSeptember 24, 2023 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,771

    उपभोक्ता परिषद ने कहा भ्रष्टाचारियों का होगा अब पर्दाफाश

    लखनऊ, 24 सितम्बर 2023: प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने और उन्हें नियमों कानूनो की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए गए ऑनलाइन वेबीनार में आज दूसरे दिन भी सैकड़ों की संख्या में शाम 4 से 5 बजे पूरे प्रदेश के विद्युत उपभोक्ता जुडे और सर्वसम्मत से पारित किया गया।

    प्रस्ताव बिजली कंपनियों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और भ्रष्टाचार करने वाले कार्मिकों का पर्दाफाश करने के लिए बनाई एक गोपनीय रणनीति कहा कोई भी बिजली कार्मिक या अभियंता यदि उनसे अनुचित धन की मांग करता है उनका किसी समस्या को लेकर उत्पीडन करता है तो उपभोक्ता जागरूक होकर गोपनीय तरीके से उनका रिकार्ड तैयार कर सोशल मीडिया व प्रबंधन को भेजेंगे जरूरत पडने पर उपभोक्ता माननीय ऊर्जा मंत्री से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार तक अपनी शिकायत को सबूत के साथ भेज कर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। उपभोक्ता परिषद वेबीनार में शामिल होने के लिए अपने उपभोक्ताओं को सोशल मीडिया पर पोस्ट व उसका लिंक जारी करता है जिसके माध्यम से उपभोक्ता जुड रहे हैं।

    प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं ने आज वेबीनार में शामिल होकर जहां अपनी समस्याओं पर बेबाकी से बात की वही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में घोषित किसानो की फ्री बिजली व एक मुस्त समाधान योजना जिसका ऐलान किया जा चुका है को तत्काल लागू करने की मांग उठाई आज के वेबीनार में आने वाले समय में जो नई कॉस्ट बुक बन रही है उसमें महिला के नाम बिजली कनेक्शन लेने पर 15 प्रतिसत की रिबेट पर उपभोक्ता परिषद के प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई वहीं उपभोक्ताओं ने राय दी की जिन महिलाओं के नाम पहले से बिजली कनेक्शन है उन्हें अलग से रिबेट का प्रस्ताव भी बिजली बिल मे दिया जाए।

    उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा सप्ताह में दो दिन चलने वाले वेबीनार में पहले से उपभोक्ता परिषद सोशल मीडिया पर अपना पोस्ट और लिंक जारी करता है जिसमें कोई भी विद्युत उपभोक्ता सीधे तौर पर जुड सकता है। आज के वेबीनार में कुछ उपभोक्ताओं ने घरेलू कनेक्शन से छोटी मोटी दुकान चलाने वालों को छूट दिए जाने की मांग उठाई वही आगरा मैनपुरी के विद्युत उपभोक्ताओं ने सप्लाई टाइप चेंज कर शहरी दर पर बिजली बिल वसूली का मुद्दा उठाया और साथ ही लगातार विद्युत की ट्रिपिंग पर भी मुद्दा उठाते हुए बलिया के एक उपभोक्ता ने यह भी मुद्दा उठाया की 5 दिन से ट्रांसफार्मर जला है और अभी तक बदल नहीं गया।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने अपने वेबीनार में जुडे सभी विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण संहिता में उपभोक्ता हितों के लिए बनाए गए कानून की बारीकियां की जानकारी दी और कहा कानून के प्रावधानों के तहत जब वह अपना प्रार्थना पत्र बिजली विभाग को देंगे तो निश्चित तौर पर उनका केस मजबूत होगा और उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा फिर भी यदि उन्हें न्याय नहीं मिलता तो उपभोक्ता परिषद उनकी लड़ाई को आगे बढाएगी।

    उपभोक्ता परिषद ने कहा कि आज के वेबीनार में प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में विनोद कुमार गुप्ता, रमेश जयसवाल, विवेक शर्मा, सानू कुमार, पुष्पेंद्र पाठक, अनुराग, माही, राममिलन यादव, रवि यादव, उमाशंकर वर्मा, अभिषेक कुमार, डीके यादव, डीके चौधरी, ईशा, दीपा चौधरी, ऋषभ राज, विवेक शर्मा, सानू, वरुण, नमन चौधरी सहित अनेकों विद्युत उपभोक्ताओं ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अपनी बात रखी।

     

    Shagun

    Keep Reading

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    August 2, 2026
    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    August 2, 2026
    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    August 2, 2026
    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    August 1, 2026
    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    August 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading