Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media

    हिमाचल, मांडू और वो

    ShagunBy ShagunJune 30, 2023 Social media No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 780

    मैं झुटावद (मेरा गाँव) में इतने वृक्ष लगा देना चाहता हूँ कि दूर कहीं जब देवदार के लम्बे वृक्ष आवाज दे तो उनके छोटे बन्धु आम – जामुन को सुनाई दे। पीटर वोलेबेन अपनीं किताब हिडन लाइफ ऑफ़ ट्री में कहते है कि जंगल में एक- एक पेड आपस में जुड़े रहते है और एक दुसरे को पोषित करते रहते है। मेरे भीतर इस बात का कोतुहल है कि क्या मध्यप्रदेश के जंगल हिमाचल के जंगल से जुड़े हैं ? क्या नर्मदा और व्यास का कोई राब्ता है ?

    मांडू की कहानी सुनकर जरा सी देर लगा कि मांडू आरामदेह वाली नगरी रही है। ये नगरी जो बाज बहादुर और रूपमती के इश्क की दास्तान समेटे सदियों से प्रेमियों के लिए चश्म -ओ चिराग – बनी हुई है। जब एक पहाड़ी लड़की यहाँ जहाज महल में गर्मियों में आने वाली ठंडी हवा से चहचहा उठती है तो लगता है कि वाकई मांडू में कुछ तो खास है जिसके लिए दुनियाभर के लोग दीवाने हुए। मांडू के आबोहवा के इश्क में वो हिमायत तो है कि बाजबहादुर अकबर की सेना से भीड़ गए।

    मांडू के जहाज महल में दिखाई जाने वाला लाइट एंड साउंड शो इतना लाज़वाब है कि लगता है जैसे पलके झपकाने में कुछ छुट ना जाए। उसने रूपमती महल ऐसे देखा जैसे वो महारानी रूपमती को जानती हो, जैसे जानती हो कि नदी पास होना कितना जरुरी है। उसने बाजबहादुर से कहा कि तुम्हें प्यार तो करती हूँ लेकिन कैसे मैं रेवा से दूर रह सकती हूँ और मुझे सुनाई दे रहा था कैसे में व्यास से दूर रह सकती हूँ।

    सादियाबाद, खुशियों का शहर मांडू। इस पर हर तरीके के लोगो ने प्रहार किया,मानो लग रहा हो जैसे हजारों चीज़े बीच में हो, कभी बैचेनी है कभी मन अशांत। जैसे कान्हा के जंगल में आग लग गई हो जैसे व्यास उफान पर हो और अपने किनारे छोड़ रही हो, जैसे एक वर्ष ना जामुन आये ना काफल ना अच्छे स्वाद के आम , फिर भी जाने क्यों संतुष्टि है बिलकुल उस इन्सान की तरह जो जामा मज्जिद के सामने असरफी महल के धुप में सोया था इस बात से बेख़बर की कोई दूर हिमाचल की लड़की मांडू देखने आई है।

    इस से ज्यादा मुझे क्या मिलेगा
    मुझे कुछ ना मिलने पर भी संतुष्टि मिली।

    आंखों के महत्व को ऐसे समझा मैंने
    जैसे तुझे देखने के लिए ये दृष्टि मिली

    – नागेश पंचाल की एफबी वॉल से 

    Shagun

    Keep Reading

    "What is there to life? One day, we have to leave..." The words spoken last night have become reality today.

    जीवन में क्या रखा है, एक दिन चले जाना है…” कल रात कही बात आज हकीकत बन गई

    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    Humanity and a mother's love: Mother saves child in burning forest; firefighters' emotional rescue.

    इंसानियत और माँ का प्यार: जलते जंगल में बच्चे को बचाती माँ, फायरफाइटर्स का भावुक रेस्क्यू

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Three sisters—all social media content creators—marry the same cameraman simultaneously; they take the seven sacred vows in a temple!

    तीन रीलबाज बहनों का एक साथ एक ही कैमरामैन से विवाह, मंदिर में सात फेरे!

    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026
    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    August 2, 2026
    Godrej Enterprises: From airport security to auto tooling, new momentum for 'Make in India'

    गोदरेज एंटरप्राइजेज: हवाई अड्डे की सुरक्षा से लेकर ऑटो टूलिंग तक, मेक इन इंडिया को नई रफ्तार

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading