Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ऐसा चाहूँ राज में, सब को मिले अन्न, छोटे बड़े सम बसें, रविदास रहें प्रसन्न

    ShagunBy ShagunFebruary 18, 2022 Featured No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 514

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    वर्तमान सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प भाव से कार्य कर रही है। गरीबों के कल्याण हेतु अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कोरोना कालखंड के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी निशुल्क राशन वितरण की योजना चलाई गई। इसके पहले दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान लागू की गई थी। यह योजना में पचास करोड़ लोगों के लिए है। इसके अलावा करोड़ों निर्धनों को आवास,अनाज व किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। संत रविदास ने ऐसी ही राज व्यवस्था का सन्देश दिया था। उनके विचार पर वर्तमान सरकार अमल कर रही है। जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास का सम्मान के साथ स्मरण किया था। उनके विचार का उल्लेख किया था। संत रविदास ने आदर्श शासन की कल्पना की थी। उनका कहना था कि-

    ऐसा चाहूँ राज में, सब को मिले अन्न।
    छोटे बड़े सम बसें, रविदास रहें प्रसन्न।

    वह ऐसा राज चाहते थे जहां सभी को अन्न मिले और एक समान समरस होकर रहें। मोदी और योगी सरकार इसी विचार पर अमल कर रही है। सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की कार्यशैली से उनके विचारों पर अमल किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में पन्द्रह करोड़ों लोगों को पिछले दो साल से मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसमें सवा नौ करोड़ से अधिक पिछड़ा वर्ग,तीन करोड़ अनुसूचित जाति के लोगों को भाजपा सरकार मुफ्त राशन दे रही है। तीन करोड़ लोग सामान्य गरीब परिवारों के भी हैं। अल्पसंख्यक समाज के साथियों को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है। गरीबों को राशन देने में सरकार दो लाख साठ हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है। पिछली सरकारों पर बनारस में संत रविदास मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण की उपेक्षा की थी। दशकों से रविदास के भक्त सभी सरकारों से इसकी मांग करते रहे थे।

    वर्तमान सरकार उनके पावन मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण करा रही है। संत रविदास के जन्म स्थान सीर गोवर्धनपुर में विकास कार्य वर्तमान सरकार ने किया। जन्मस्थान के विकास व सुंदरीकरण परियोजना की आधारशिला नरेंद्र मोदी ने तीन वर्ष पहले रखी थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धन उत्तर प्रदेश की प्राचीनतम पौराणिक और सांस्कृतिक नगरी काशी में है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। सीर गोवर्धन और काशी का विकास प्रधानमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनके मार्गदर्शन में अनेक कार्यक्रम चल रहे है। सीर गोवर्धन में पधारकर यहां के सुन्दरीकरण और पर्यटन विकास से सम्बन्धित अनेक कार्यक्रमों को वर्तमान सरकार ने आगे बढ़ाया है।

    संत रविदास की इस पावन जन्मस्थली के विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया था। यहां की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। संत शिरोमणि रविदास की स्मृति में पार्क की भूमि कुछ क्रय कर ली गई है। उनकी कांस्य की एक प्रतिमा यहां स्थापित हो चुकी है। एक सामुदायिक भवन बना। यह लंगर हॉल के रूप में उपयोग हो सकता है। प्रवचन के रूप में भी उपयोग हो सकता है। प्रधानमंत्री द्वारा इसका लोकार्पण का कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है।

    योगी आदित्यनाथ ने कुछ माह पूर्व सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर क्षेत्र के पर्यटन विकास कार्याें का स्थलीय निरीक्षण किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार सीर गोवर्धन के पर्यटन विकास का कार्य करोड़ों रुपये की लागत से कराया जा रहा है। सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर के निकट परियोजना विस्तारीकरण कार्य प्रगति पर है। यहां उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा लंगर भवन का निर्माण कार्य किया गया। पार्क निर्माण के लिए अधिकांश जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। यहां श्री गुरु रविदास की कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा अनुयायियों व दर्शनार्थियों के सुगम यातायात हेतु तीन मार्गों, ट्राॅमा सेंटर से संत रविदास मंदिर मोड़ तक, रविदास मंदिर मोड़ से नेशनल हाइवे तक सड़क का सुदृढ़ीकरण तथा रविदास मंदिर से लंगर हाल होते हुए नेशनल हाइवे तक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

    नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार को गरीबों के लिए समर्पित बताया था। इस भावना के अनुरूप केंद्र सरकार ने लाखों करोड़ रुपये की योजनाओं को लागू किया। इससे गरीबों को सीधा लाभ मिला। इसी प्रकार योगी आदित्यनाथ ने गरीबों के कल्याण व विकास के कार्यो को धरातल पर उतारा। यूपी पांच एक्सप्रेस वाला प्रदेश बन गया है।

    प्रदेश के सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज होंगे। केंद्र सरकार ने सर्वाधिक निर्यात का रिकार्ड बनाया। इसमें उत्तर प्रदेश का योगदान सर्वाधिक है। इसी प्रकार आत्मनिर्भर भारत अभियान में यूपी की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रदेश में गन्ना किसानों का सर्वाधिक भुगतान किया गया। पिछली सरकार के मुकाबले कई गुना अधिक अनाज की खरीद की गई। न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना किया गया। पहले किसानों को बारह हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसमें तीन गुना वृद्धि हुई। हवाई अड्डो व एयर कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। जेवर एयर पोर्ट तो विश्व प्रसिद्ध होगा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी दूसरे स्थान पर पहुंच गया। पहले चौदहवें स्थान पर था।

    कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। माफियाओं की अवैध सम्पत्ति पर बुलडोजर चलाये गए। हजारों करोड़ रुपये की अवैध सम्पत्ति जब्त की गई। सरकार सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है। गरीबों को आवास शौचालय उज्ज्वला आयुष्मान निशुल्क राशन जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पीयूष गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि मतदाता पुनः भाजपा को जनादेश देंगे। क्योंकि प्रदेश की जनता पांच वर्ष पहले वाली स्थिति में लौटने को तैयार नहीं है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में सत्तापक्ष अपने जनहितैषी कार्यों का उल्लेख कर रहा है।

    तीसरे चरण के लिये बीस फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसमें प्रदेश के तीन क्षेत्र शामिल है। पश्चिमी यूपी, अवध और बुंदेलखंड तीनों के विधानसभा क्षेत्र तक इसका विस्तार है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिले फिरोजाबाद, मैनपुरी,एटा,कासगंज और हाथरस की उन्नीस विधान सभा सीटें हैं। अवध क्षेत्र के कानपुर, कानपुर देहात,औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा की सत्ताईस विधान सभा सीटें है। बुंदेलखंड की झांसी, जालौन,ललितपुर, हमीरपुर, महोबा की तेरह सीटों पर मतदान होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    July 2, 2026
    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    July 2, 2026
    Disha Patani Set to Win Hearts in Awarapan 2

    दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार!

    July 2, 2026
    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    July 2, 2026

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading