Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    सेमीफाइनल में जगह चाहिए तो भारत को अब हर मैच जीतना होगा जरुरी !

    ShagunBy ShagunOctober 26, 2021Updated:October 26, 2021 क्रिकेट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    फोटो बीसीसीआई से साभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 588

    भारत को तीन दशक के बाद पाक से मिली करारी हार से उबरने के लिए टीम इंडिया को अब मोटिवेशनल की सख्त जरुरत है फिलहाल अब टी-20 विश्व कप की सीरीज में सेमी फाइनल में पहुंचने के लिए उसे सारे मैचों को जीतने की जरुरत है अन्यथा वह सीरीज से बाहर हो जाएगा।

    बता दें कि टी-20 विश्व कप में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार ने भारतीय टीम की पोल खोलकर रख दी है। पाकिस्तान ने टीम इंडिया को तीनों विभागों बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में धोकर रख दिया।

    टीम इंडिया इस मैच में थकी-थकी नजर आ रही थी जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ी पूरे जोश और जुनून में दिख रहे थे। इस हार ने भारतीय प्रशंसकों को सिर्फ निराश ही नहीं किया, बल्कि नाकआउट में पहुंचने की चिंता से भी भर दिया है।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, टीम इंडिया और भारतीय प्रशंसक जिस ग्रुप-2 को सरल मान रहे थे, वह ग्रुप अब पाकिस्तान से हार के बाद भारत के लिए सबसे कठिन हो गया है। टी-20 विश्व कप में रविवार को पहली बार भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

    सुपर-12 के मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी और मुहम्मद रिजवान व बाबर आजम की ओपनिंग जोड़ी के आगे धराशायी हो गई। इसके साथ ही भारत को विश्व कप में पाकिस्तान से कभी नहीं हारने का अजेय रिकार्ड भी टूट गया, लेकिन इससे भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता मुश्किल हो गया है। अब उसे अपने सारे मैच जीतने के साथ ही बाकी मैचों के नतीजों पर भी ध्यान देना होगा।

    बता दें कि सुपर-12 में दो ग्रुप हैं। ग्रुप-1 में आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमें हैं। इसी कारण इसे कठिन माना जा रहा है। ग्रुप -2 में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, नामीबिया और स्काटलैंड हैं। भारतीय प्रशंसक ये मानकर चल रहे थे कि उनकी टीम कमजोर ग्रुप में है तो हम सेमीफाइनल में पहुंच ही जाएंगे क्योंकि उसमें तीन कमजोर टीमें अफगानिस्तान, नामीबिया और स्काटलैंड हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पहला काम तो यही करना है कि उसे बाकी बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत कभी भी टी-20 विश्व कप में जीत नहीं पाया है। उसे रविवार को दुबई में ही न्यूजीलैंड से भिड़ना है। यह मैच एक तरह से क्वार्टर फाइनल होगा। यदि भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम बाकी तीन टीमों को हरा देती हैं और अगर भारत भी न्यूजीलैंड से हार गया तो टीम इंडिया बाहर हो जाएगी। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड इस ग्रुप से सेमीफाइनल में चले जाएंगे।

    एक ऑप्शन यह भी है कि यदि भारत न्यूजीलैंड को हरा देता है और न्यूजीलैंड पाकिस्तान को हराता है तो मामला दिलचस्प बनेगा। फिर नेट रन रेट से सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होगा। इसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी है क्योंकि उसने भारत को 10 विकेट से हराया है। अगर न्यूजीलैंड ने भारत और पाकिस्तान दोनों को हरा दिया तो फिर भारत रह जाएगा और न्यूजीलैंड-पाकिस्तान आगे जाएंगे। अगर न्यूजीलैंड की टीम भारत को हरा देती है और पाकिस्तान के हाथों न्यूजीलैंड हारता है तो भी न्यूजीलैंड-पाकिस्तान सेमीफाइनल में जाएंगे। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों न्यूजीलैंड को हराते हैं तो दोनों पड़ोसी मुल्क सेमीफाइनल में जाएंगे। वहीं कीवी टीम बाहर हो जाएगी।

    Shagun

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Neeru Sharma's 'Bandra Boy' makes history in New York

    नीरू शर्मा की ‘बांद्रा बॉय’ ने न्यूयॉर्क में रचा इतिहास

    July 6, 2026
    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    July 6, 2026

    सूर्य से सबसे दूर…,फिर भी ज्ञान के सबसे करीब…!

    July 6, 2026
    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    July 4, 2026
    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    July 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading