Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    वे जीतें तो ठीक, भाजपा जीते तो ईवीएम में गड़बड़ी : योगी

    ShagunBy ShagunMay 28, 2022Updated:May 29, 2022 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 607

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहावतों और मुहावरों से विपक्ष पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, मुझे उनके भाषण पर एक बात कहनी है और फिर उन्होंने यह शेर पढ़ा कि नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं, जमीं पे चांद सितारों की बात करते हैं। योगी ने एक विद्वान के हवाले से कहा, अभिमान तब आता है, जब हमें लगता है कि हमने कुछ किया है और सम्मान तब मिलता है, जब दुनिया को लगता है कि आपने कुछ किया है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों को जो जनादेश मिला है, वह उसी सम्मान का प्रतीक है।

    सत्र के दौरान मनाया जाएगा विधायकों का जन्मदिन

    विस अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रश्न काल के बाद सदन को संबोधित करते हुए कहा कि एक नई परंपरा की शुरुआत कर रहा हूं। अब किसी विस सदस्य का सत्र के दौरान जन्मदिन हो तो उन्हें हम लोग बधाई देंगे। महाना ने बताया कि आज राम नरेश अग्निहोत्री का जन्मदिन है। इसके बाद सदस्यों ने अग्निहोत्री को बधाई दी।

    पिछली सरकारों में थाने गिरवी रख दिए जाते थे

    योगी ने कहा कि समस्या के दो ही समाधान होते हैं, दोनों का नाम एक ही है-भाग लो। हमें हमारा नेतृत्व एक ही बात के लिए हमेशा आगाह करता है कि हमारा मिशन केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, हमारा मिशन देश होना चाहिए, देश के हित के लिए कार्य होना चाहिए। पिछली सरकारों के समय में थाना और तहसील गिरवी रख दिए जाते थे। मगर भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता अनावश्यक सिफारिश के लिए किसी थाने या तहसील में नहीं जाता है।

    घंटी बजी तो फोन जब्त होगा : महाना 

    विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने चेतावनी दी कि अगर सदन की कार्यवाही के दौरान किसी के मोबाइल फोन की घंटी बजी तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान दो बार किसी सदस्य के मोबाइल फोन की घंटी बजी। अध्यक्ष ने घंटी बजने के बाद चेतावनी दी कि यह ठीक नहीं है। कहा कि अब अगर किसी की घंटी बजी तो मोबाइल फोन जब्त कर लिया जाएगा। ऐसे सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्य अपने मोबाइल स्विच ऑफ रखें।

    Shagun

    Keep Reading

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    June 8, 2026
    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    June 8, 2026
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading