Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पाकिस्तान में इमरान हुए क्लीन बोल्ड, थर्ड अम्पायर ने भी कर दिया आउट

    ShagunBy ShagunApril 11, 2022 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 642

    पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नेशनल असेंबली की फिर बैठक की गई और इसमें इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मुहर लग ही गई। इसी परिस्थिति से इमरान बचना चाहते थे क्योंकि उनके सहयोगी लोगों ने उनका साथ छोड़ दिया था जिनके समर्थन के अभाव में वह अविश्वास प्रस्ताव से पार नहीं पा सकते थे।

    यह स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर ने इमरान खान के साथ अपने संबंधों का हवाला देते हुए पहले तो अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने से इंकार कर दिया। बाद में नेशनल असेंबली के सचिव की ओर से लिखित में मतदान कराने का सुझाव दिया गया। देर रात कैसर ने कहा कि मतदान कराने के लिए वह तैयार हैं। डेढ़ बजे रात में वोटों की गिनती हुई जिसमें इमरान सरकार के खिलाफ 174 वोट पड़े जबकि बहुमत के लिए 172 वोट जरूरी थे।

    इमरान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। मतदान के बाद विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने कहा यह मुल्क के लिए नई सुबह है। इससे ठीक पहले स्पीकर असद कैसर और डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने इस्तीफा दे दिया।

    उधर देर रात सुप्रीम कोर्ट भी खोला गया। इस बीच संसद भवन, हवाई अड्डों सहित वीआईपी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस बीच इमरान खान की ओर से भारत की तारीफ किए जाने पर घमासान शुरू हो गया है। विपक्षी दल की नेता मरियम नवाज ने इमरान खान पर निशाना साधते हुए मनोरोगी करार दिया।

    उन्होंने कहा कि अगर वह पड़ोसी देश को इतना पसंद करते हैं तो उन्हें वहीं चले जाना चाहिए। इस तरह यह तो स्पष्ट है कि पाकिस्तान में बेहद तनातनी के हालात हैं। इमरान खान के विश्वास मत में पराजित हो जाने के बाद हालात क्या करवट लेंगे, यह | अभी देखा जाना है। यह बात तो तय है कि विपक्ष पूरी तरह से एकजुट है और वह नए सत्ता समीकरणों को अंजाम देने की पूरी रणनीति पर काम कर रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    पीओके में भीतरी बगावत बनी पाकिस्तान के लिए सबसे गंभीर चुनौती

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    June 22, 2026
    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    June 22, 2026
    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    June 22, 2026
    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    June 22, 2026
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading