Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    चिंतित करते महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध

    ShagunBy ShagunAugust 10, 2023 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 989

    वैसे तो देश के कई राज्यों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ कई तरह के अपराध बढ़ते जा रहे हैं लेकिन कुछ राज्यों में ये अधिकता से पाए जा रहे हैं। अभी राजस्थान के भीलवाड़ा में एक बच्ची की हत्या ने यही साबित किया है कि राज्य में यह स्थिति गंभीर होती जा रही है। इससे यह बात भी साबित होती है कि राज्य में अपराधियों के भीतर कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है।

    एक रिपोर्ट बताती है कि राजस्थान में दस वर्ष से कम आयु की बच्चियों से बलात्कार की घटनाओं में लगभग तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर ऐसे मामलों में मुख्य आरोपी पीड़िता के परिचित ही होते हैं। लेकिन इन घटनाओं पर जहां पुलिस को जहां सक्रिय होकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए वहीं इस मामले को लेकर सभी में चुप्पी दिखाई देती है।

    यही रवैया मुख्य कारण है जो अपराधियों को अपनी मनमानी करने के लिए बेखौफ बनाता है। साथ ही इस तरह की घटनाएं समाज की मानसिकता पर भी सवाल उठाती हैं। कुछ लोगों के भीतर ऐसी कुंठा और मानसिक विकृति पलती रहती है जो उन्हें अपना शिकार बनाती है और वे मासूमों तक की हत्या या उनके खिलाफ यौन हिंसा करने से नहीं हिचकते। पेशेवर अपराधियों से निपटना पुलिस की इच्छाशक्ति और उसके कामकाज के तरीके पर निर्भर है पर यौन हिंसा में शामिल कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रकृति से अपराधी नहीं हैं।

    यह तथ्य भी सरकार और समाज को चिंतित करने वाला है। ऐसे में सरकार का उत्तरदायित्व कानून-व्यवस्था का प्रभाव बनाए रखने का होना चाहिए ताकि अपराधियों के भीतर खौफ कायम किया जा सके। साथ ही अपराधों की जड़ पर भी प्रभावी तरीके से प्रहार करने की आवश्यकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    October 18, 2026
    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    October 18, 2026
    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    October 17, 2026
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading