Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    एक गुमनाम क्रन्तिकारी राजगुरु जिनको नहीं मिली वह पहचान

    ShagunBy ShagunAugust 24, 2020Updated:August 24, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,006

    स्वत्रंता संग्राम सेनानी राजगुरु की जयंती पर विशेष:

    हम सभी देशवासी देश की आजादी के लिए अपने प्राणों से लेकर अपना सब कुछ निछावर करने वाले अनेकों स्वत्रंता संग्राम सेनानियों के हैरतअंगेज कारनामों एवं उनके नाम से बखूबी परिचित हैं लेकिन कुछ ऐसे भी स्वत्रंता संग्राम सेनानी थे जिनका नाम गुमनामी के अंधेरो में कहीं खो गया। ऐसे ही एक स्वत्रंता संग्राम सेनानी थे जिनका नाम राजगुरु था।

    वैसे तो शहीद भगत सिंह से लेकर चंद्रशेखर आजाद जैसे नाम से हम लोगों बखूबी परचित हैं और ऐसे स्वत्रंतता सेनानियों के हैरतअंगेज कारनामो की कहानियाँ हम सभी ने सुन रखा है, लेकिन ऐसे स्वत्रंतता सेनानियों ने जिन्होंने फांसी के फंदे में झूल कर अपने प्राण देने वाले शहीदों में एक नाम राजगुरु है जिनके जयंती, जन्मस्थान, पुण्यतिथि एवं माता-पिता के नाम से देश के कुछ ही लोग अवगत होंगे।

    राजगुरु का जन्म सावन के सोमवार को 24 अगस्त 1908 को पुणे जिला के खेडा नामक गॉव में हुआ था। उनका पूरा नाम शिवराम हरि राजगुरु था।

    शिवराम हरि राजगुरु चन्द्रशेखर आजाद से इतने अधिक प्रभावित हुए कि उनकी पार्टी “हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी” से वे तत्काल जुड़ गये। आजाद की पार्टी के अन्दर इन्हें रघुनाथ के छद्म-नाम से जाना जाता था, राजगुरु के नाम से नहीं। चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह और यतीन्द्रनाथ दास आदि जैसे क्रान्तिकारी उनके अभिन्न मित्र थे।

    क्रांतिकारी राजगुरु को न केवल लोकमान्य तिलक का आर्शीवाद प्राप्त था बल्कि सावरकर के भाई बाबा सावरकर का भी सानिध्य उन्हें मिला, चंद्रशेखर आजाद के वे बहुत बड़े चहेते हुआ करते थे, जगदगुरु शंकराचार्य ने उनको व्रत रखने की आदत डाली और सांडर्स की हत्या के बाद नागपुर में आरएसएस के संस्थापक डा. हेडगेवार ने भी उनको अपने यहां शरण व आशीष दिया।

    उनके छोटी उम्र केवल 6 वर्ष की आयु में उनके पिता का निधन हो जाने के बाद वे वाराणसी में विद्याध्ययन करने एवं संस्कृत सीखने आ गये थे।

    उनके जन्म के वर्ष यानीकि वर्ष 1908 में खुदीराम बोस को भी फांसी की सजा हुई थी, तो राजगुरु के विचार सुनकर लोग कहते थे कि उनके अंदर खुदीराम बोस की आत्मा प्रवेश कर गई है. जब वो छोटे थे उनके पुणे के पास उनकी कस्बे तालुका खेड के पास भीमा नदी पर बना एक पुराना पुल धंसने लगा था। लोगों का कहना था कि इस पुल को बचाने के लिए किसी बच्चे की बलि देनी होगी, यह सुन सभी मातायें उन दिनों डर के अपने बच्चों को आंखों से ओझल नहीं होने देती थीं। एक दिन उनकी मां ने देखा कि एक साधू उनके बेटे को बहुत देर से मोहमग्न होकर देखे जा रहा था तो वे डर गईं, साधु के पास जाकर पूछा महाराज से घूरने की वजह पूछी.साधु ने कहा ये कोई महान कार्य करने के लिए पैदा हुआ है, और यह कोई साधारण बच्चा नहीं है उनकी मां ने उन्हें उसी दिन से ‘बापू साहेब’ कहना शुरू कर दिया था।

    बाबा राव सावरकर और हेडगेवार जैसे लोगों का प्राचीन परम्पराओं, संस्कृत भाषा समेत बाकी भारतीय भाषाओं से प्रेम जगजाहिर था, ऐसे में शिवराम राजगुरु जो संस्कृत पढ़ने के लिए घर छोड़कर चले गए थे का वैदिक ज्ञान उनके लिए चर्चा का विषय हुआ करता था। ऐसा कहा जाता है कि सांडर्स केस की सुनवाई के दौरान वो अंग्रेज जज को संस्कृत में जवाब दे देकर परेशान कर देते थे।

    भारत भूमि में जन्मे दुदान्त क्रंतिक्रियों के बदौलत ही हमारा देश अंग्रेजो के चंगुल से आजाद होने में हमें कामयाबी मिली थी। – जी के चक्रवर्ती

    Shagun

    Keep Reading

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    पीओके में भीतरी बगावत बनी पाकिस्तान के लिए सबसे गंभीर चुनौती

    Trump's Stern Message to Iran: 'A Very Good Deal' or 'The Other Path'

    पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत

    Minors turning violent, and childhood losing its innocence: Who, ultimately, is to blame?

    बेटियों के साथ दरिंदगी को लेकर कैसे जी रहा है ये सभ्य समाज!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    June 22, 2026
    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    June 22, 2026
    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    June 22, 2026
    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    June 22, 2026
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading