Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    सेवा का सच्चा सम्मान

    ShagunBy ShagunApril 27, 2022 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 634

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही दिन में जम्मू कश्मीर व मुम्बई के कार्यक्रमों में सहभागी हुए। जम्मू कश्मीर में उन्होंने विकास कार्यों की सौगात दी। इनका महत्व केवल जम्मू कश्मीर तक ही सीमित नहीं था। प्रसंग पंचायती राज का था। इसलिए नरेंद्र मोदी का सन्देश पूरे राष्ट्र की लिए था। संयोग यह कि इसके बाद शाम को मुम्बई में नरेंद्र मोदी को समाज सेवा के लिए लता दीनानाथ मंगेशकर सम्मान प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में विकास के नए आध्यय का शुभारंभ किया।

    उनकी सरकार जम्मू कश्मीर को राष्ट्र की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य पहले ही कर चुकी है। इसमें बाधक अनुच्छेद 370 व 35 ए को पहले ही हटा दिया गया है। उसके बाद से यहां व्यापक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं यहां से पूरे देश की पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने का सन्देश दिया गया।

    नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सांबा के पल्ली पंचायत में आयोजित समारोह में सहभागी हुए। जम्मू कश्मीर में कनेक्टिविटी और बिजली से जुड़े लगभग बीस हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

    उन्होंने कहा कि यहां राष्ट्री पंचायती राज दिवस का आयोजन बड़े बदलाव का प्रतीक है। जम्मू कश्मीर में ग्रास रूट तक लोकतंत्र पहुंचा है। संवैधानिक सुधार के बाद जम्मू कश्मीर में विकास का नया दौर शुरू हुआ है। जम्मू कश्मीर अब तक पंचायत राज व्यवस्था से वंचित था। केंद्र सरकार की योजनाओं को जम्मू-कश्मीर में तेजी से लागू किया जा रहा है। लोगों को इसका लाभ मिलने लगा है।

    अनुच्छेद 370 हटने से महिलाओं, दलितों और बाल्मिकि समाज को उनके अधिकार मिले हैं। सत्तर वर्षों बाद जम्मू-कश्मीर के वंचित वर्ग को आरक्षण का लाभ मिल रहा है। वाल्मीकि समाज को आजादी के बाद पहली बार संवैधानिक अधिकार मिला। पहले जम्मू-कश्मीर के लिए केवल पांच हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। आज राज्य को विकास के लिए बाइस हजार करोड़ रुपये का बजट मिला है। पहले जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए शुरू की गई एक फाइल को राज्य तक पहुंचने में तीन महीने तक लगते थे। आज यह तीन सप्ताह के भीतर यहां पहुंचती है। नरेंद्र मोदी ने देश की ग्राम पंचायतों से कुपोषण और एनीमिया के बारे में जागरूकता पैदा करने का आह्वान किया। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। खेती में इस्तेमाल होने वाले रसायन धरती मां को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

    जमीन को रासायनिक उर्वरकों से बचाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के प्रत्येक जिले में एक अमृत सरोवर बनाने का संकल्प लिया गया है। यहां के अनेक परिवारों को गांवों में उनके घर के प्रॉपर्टी कार्ड भी दिए गए। सौ जनऔषधि केंद्रों का शुभारंभ किया गया। इससे जम्मू कश्मीर के गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा।

    प्रधानमंत्री ने करीब साढ़े अट्ठाइस हजार करोड़ रुपये की उद्योग नीति की सौगात दी थी। इस उद्योग नीति से जम्मू-कश्मीर को अभी तक बावन हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्वास व्यक्त किया कि अगले छह महीनों में निवेश का यह प्रस्ताव सत्तर हजार करोड़ रुपये से अधिक होगा। संवैधानिक सुधार के बाद जम्मू कश्मीर विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। बहुत जल्द यह निवेश की दृष्टि से देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र होगा।

    जम्मू कश्मीर में पंचायत राज समारोह के बाद नरेंद्र मोदी सीधे मुम्बई पहुंचे थे। यह उनकी कार्यशैली का ही उदाहरण है। वह राष्ट्र के कार्यों में अनवरत सक्रिय रहते है। यहां उन्हें पहले लता दीनानाथ पुरष्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरष्कार भी उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया। लता मंगेशकर के नाम पर यह पहला पुरस्कार है।

    उन्होंने कहा कि संगीत क्षेत्र का मुझे ज्यादा ज्ञान नहीं है। लेकिन संगीत का महत्व पता है। संगीत का एक स्वर आंखों से आसू निकाल सकता है। संगीत का एक स्वर वैराग्य उत्पन्न कर सकता है। संगीत का स्वर राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार कर सकता है। देश ने संगीत की शक्ति लता दीदी के रूप में महसूस किया है। पैतालीस वर्ष पूर्व सुधीर फडके ने नरेंद्र मोदी का लता मंगेशकर से परिचय कराया था।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आमतौर पर कोई पुरस्कार स्वीकार नहीं करता हूँ। लेकिन लता दीदी के नाम पर दिए गए पुरस्कार को स्वीकार करने के प्रलोभन छोड़ नहीं सका। यह पुरस्कार मंगेशकर परिवार के प्यार का प्रतीक है।

    Shagun

    Keep Reading

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    With ‘Mission 500’, Anup Jalota is scripting a new history of devotional music.

    ‘मिशन 500’ के साथ अनूप जलोटा रच रहे भक्ति संगीत का नया इतिहास

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    Post-poll violence erupts in Bengal, Suvendu Adhikari's personal assistant shot dead.

    बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा भड़की, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

    The sacred soil of Pakharouli—bearing witness to a history that speaks for itself...

    पख़रौली की पावन माटी, जिसका साक्ष्य सुनाती है…

    After the Bengal victory, the BJP's entire focus is now on UP!

    बंगाल जीत के बाद BJP का पूरा फोकस अब यूपी पर!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading