Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    प्रथम पूज्य की भक्ति में डूबेगा लखनऊ

    By August 31, 2019 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 617
    • पत्रकारपुरम् में गणेश पूजा महोत्सव का नौंवा साल
    • विशेष व आकर्षित झाँकियों के कारण श्रद्धालुओं का लगता है मेला
    लखनऊ, 31 अगस्त 2019: कलियुग के मध्य चरण में बढ़ते अपराधों व घटते पुण्यों के बीच हर धर्मों में कुछ ऐसे पावन दिनों का विशेष प्रावधान रख दिया गया है कि अनायास ही इन दिनों ईश्वर की विशेष श्रद्धाभक्ति का सबको अवसर प्रदान होता है। इन पावन दिनों के चलते आस्था और श्रद्धा का प्रबल होना, ब्रह्माण्ड को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है जो कि नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को नगण्य करता है।
    नवरात्र में देवी पूजन, गणेश पूजन, कृष्ण जन्माष्टमी, राम नवमी, शिव पूजन के लिये काँवड़ यात्रा आदि तरह-तरह के धार्मिक आयोजन धरा को विनाशकारी शक्तियों से बचाती है। विभिन्न शहरों व विभिन्न कस्बों-गाँवों में आकर्षक तरीके से बादल रूपी झाँकियों का निर्माण कर धर्मामृत की वर्षा कराई जाती है जिसमें लाखों लोग लाभान्वित होते हैं।
    कुछ विशेष झाँकियों के लिये कुछ विशेष स्थान प्रसिद्ध पा चुके हैं। और विशेष अवसरों पर भक्तों का उमड़ता सैलाब भक्तिरस में सबको डुबो देता है। दो सितंबर से देश के कोने-कोने में गणेश पूजन का श्री गणेश हो रहा है। गणेश पूजन के लिये महाराष्ट्र, देवी पूजन के लिये पश्चिम बंगाल, रथयात्रा के लिये ओड़िसा, कृष्ण जन्माष्टमी के लिये मथुरा आदि विशेष स्थान हासिल किये हों।
    गणेश पूजन को आकर्षक और आकर्षक बनाने के लिये उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पत्रकार पुरम् में आठ साल पहले एक अनोखी व आकर्षक पहल की गयी थी जो हर बार कई विशेषताओं व आकर्षण के साथ भक्तजनों के मन को भा जाती है।
    https://youtu.be/O_GGNO5XjBU
    इस धर्म यात्रा का प्रारम्भ पत्रकारपुरम् के एक बड़े समाजसेवी रामसागर जी यादव के नेतृत्व से शुरू हुआ।
    इस बार नवम् गणेश पूजन समारोह विशेष आकर्षणों, धर्मामृत व श्रद्धामृत की वर्षा द्वारा पुनः लोगों के मनों को भक्तिमय करने व धरा को कुछ अंश तक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के लिये आतुर है इसी दो सितंबर से 11 सितंबर तक धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जायेगा।
    https://youtu.be/O_GGNO5XjBU
    इस बार महोत्सव के दौरान 7 सितम्बर को डांडिया नाइट और 8 सितम्बर को साईं बाबा की बारात एवं पालकी निकाली जाएगी।
    इस महोत्सव के आयोजक मण्डल में गणेश पूजा समिति पत्रकारपुरम के संरक्षक श्री राम सागर यादव, अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद दुबे, पूर्व पार्षद श्री सर्वेश यादव, श्री राजीव जायसवाल, श्री संजय शुक्ला, श्री सुजीत श्रीवास्तव, श्री मनीष गुप्ता, श्री संजीव श्रीवास्तव एवं आदरणीय प्रतिभा झा शामिल हैं।
    समिति के सदस्यों ने साल 2019 के गणेश पूजा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की है।

    Keep Reading

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading