Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पाकिस्तान बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है लेकिन फिर भी बाज़ नहीं आ रहा

    By August 13, 2019Updated:August 13, 2019 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 583
    मुद्दे की बात: पंकज चतुर्वेदी की वॉल से
    हर दिन की तरह आज भी देश -दुनिया के ऑनलाइन अखबार के साथ-साथ पाकिस्तान के दो प्रमुख अखबार- थे डौन और ट्रिब्यून एक्सप्रेस देख रहा हूँ , कश्मीर के नाम पर गजब का स्यापा है, भले ही भारतीय हिंदी टीवी के अतिरेक ड्रामा को तवज्जो न दें लेकिन यह सही है कि पाकिस्तान बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है. उसकी आर्थिक हालत खराब है, सिंध और बलूचिस्तान में तनाव है, सियासती दुश्मनियों के चलते खींचा तान है , उधर सेना भी इमरान खान को तेवर दिखा रही है. ऐसे में इमरान खान सरकार के लिए कश्मीर का मसला जरुर थोड़े दिनों की राहत है .
    यह जान लें कि कश्मीर में अभी कोई निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं हैं, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर, यदि सं 47 से पहले के हालात और दस्तावेज देखें तो इंडिया का ही अधिकार है और इस पर कई बार, हर सरकार में संकल्प, संसद में आये हैं –मनमोहन सिंह सरकार में भी .
    धारा 370 के 35 ए का प्रावधान हमारी संसद का, उसमें संशोधन का हक हमारा, कश्मीर हमारा — फिर आप क्यों इतने बौखला रहे हैं .
    असलियत तो यह है कि दोनों मुल्कों की सियासत को इस समय राष्ट्रवाद का ही सहारा है और दोनों मुल्कों के बच्चों को जन्म से एक दुसरे के दुश्मन होने का पाठ पढ़ा दिया जाता है .
    आम पाकिस्तान के बाशेंदे के दिल में भारत धडकता है
    मैं दो बार पाकिस्तान गया हूँ, मैं कोई ऐसा चेहरा या शख्स नहीं जिसके लिए पाकिस्तान कोई ख़ास दिखावे कि व्यवस्था करता लेकिन यकीन माने आम पाकिस्तान के बाशेंदे के दिल में भारत धडकता है- खाने में, कपड़ों में, फिल्म में – बाज़ार में पता चल जाए कि कोई इंडिया से आया है तो तोहफों की भीड़ लग जाती है , कुछ कि यादें हैं कुछ के सपने — हाँ आम पाकिस्तानी युवा के लिए इंडिया की तरक्की उनका सपना है
    इमरान खान साहब खुदा के वास्ते ईद और राखी के त्यौहार पर आम लोगों को मिलने से मत रोको- ये क्या छिछोरापन , बचकाना हरकत है समझौता और थार एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी, ननकाना साहब जाने वाली  बसे और दिल्ली से चलने वाली सदा- ए- सरहद रोक दी , कश्मीर के जाफराबाद-मुजफ्फराबाद से तिजारत रोक दी– यदि आप जम्हूरियत या डेमोक्रेसी में एतबार रखते हैं तो दोनों तरफ के आम लोगों को आपस में मिलने जुलने दें– वे नफरतें घटा देंगे– तनाव कम होगा तो सेना और अस्लाहा पर खर्च कम करना होगा- इससे रोटी व् नान कि कीमत बढ़नी नहीं पड़ेगी
    अभी परसों तक जो भी बस- ट्रेन इधर से उधर आई गयी हैं उनमें चालीस फीसदी लोग गैर मुस्लिम थे , बहुत से लोगों  के आज  भी सीमा  पार रिश्ते हैं, दर्द हैं, यारी है —
    एक बात और – भारत में जिस तरीके से, स्थानीय लोगों को भरोसे में लिए बगैर जो हुआ , उसकी मजम्मत  की जा सकती है लेकिन क्या यह सही समय नहीं हैं कि इमरान खान और  मोदी जी , बिलावल और नवाज शरीफ की पार्टी और कान्ग्रे-कम्युनिस्ट, नेशनल कांफ्रेंस आदि एक साथ बैठे और कश्मीर के तनाव को सदा के लिए सुलझा लें, भारत में अखबार रूस से समर्थन  पर बल्लियाँ  उछल रहे हैं तो पाकिस्तान के खबार यु एन सेकुरिटी काउन्सिल में  चाईना के समर्थन मिलने के भरोसे को उछल रहे  हैं, अरे भाई , आप दोनों गले लगे पडोसी हो खुद ही क्यों नहीं मिलते ?
    हमने खूब युध्ध लड़े, दोनों तरफ के कई सौ लोग आज भी  हर महीने मारे जा रहे हैं लेकिन हर आर बातचीत को टेबल पर आना ही  पड़ा न ? फिर आओगे, फिर आ लगों को मिलने जुलने, धार्मिक यात्रा में अड़ंगे शोभा नहीं देते .
    दोनों देश यदि कश्मीर और आपसी संबंधों के बाबस्ता सुरक्षा, ख़ुफ़िया और सेना के अफसरानों को अलहदा  कर  दें तो आज  सारे मसाईल हल हो जायेंगे . इनके अपने स्वार्थ हैं . किसी का अपना पाकिस्तानी के साथ कम्पनी चलाता  है तो कोई पॉवर में डील कर रहा है . इनके तनाव में अपने  स्वार्थ हैं . हथियार तभी बिकेंगे जब हम पडोसी लड़ते रहेंगे .
    ट्रेन- बस- सिनेमा  की बहाली करो – लोगों को अपने नज़रिए से एक दुसरे को समझने दो .
    गोली नहीं, बोली चाहिए
    बम नहीं अमन चाहिए
    युध्द नहीं बुध्ध चाहिए
    ये हम ही हैं सं 2007 में क्लिफ्टन, कराची के समुद्र तट पर . जल्दी ही कराची के रत्नेश्वर महादेव मंदिर , वहां की हाट के भी चित्र दिखायेंगे.

    Keep Reading

    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    वृक्षों से खाली मेरे मार्ग, मैं अभागा बबेरू!

    Abhijeet Deepke's "Intellectual Strike on Hot Iron" takes the internet by storm; the "Virtual Cockroach Janata Party" goes viral.

    अपमान की कोख से उपजी देश की सबसे बड़ी डिजिटल क्रांति

    ‘जियो और जीने दो’ का सिद्धांत जैव विविधता के लिए वरदान

    My paths are empty of trees, I am a wretched babe!

    प्रकृति की कराह और मनुष्य की आत्मघाती महत्वाकांक्षा

    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading